ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका – How to Increase Breast Size at Home in Hindi

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

स्त्री की शारीरिक रचना पर ही इस सृष्टि का आधार समाया है । एक नारी जहां एक अणु को अपने गर्भ में सींचती है वहीं उसे अपने स्तनों द्वारा अमरत्व का पान भी कराती है। इसीलिए स्त्री सृष्टि के आधार की सबसे बहुमूल्य कड़ी मानी जाती है। स्त्री के स्तन के विकास की समस्या एक गंभीर समस्या है जिसका समाधान वो प्राकृतिक रूप से चाहती है क्योंकि प्राकृतिक रूप से किए गए उपायों का परिणाम उम्र भर रहता है। इसीलिए हम यहां सिर्फ ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका(breast size badhane ka tarika hindi me) के बारे में बात करेंगे।

जहां स्तनों का सही समय पर विकास एक नारी में आत्मविश्वास भरने में मदद करता है वहीं यदि स्तन छोटे और बेडौल हो तो ऐसे में स्त्री को काफी हीनता का सामना भी करना  पड़ता है। इसीलिए उचित आकार के स्तन हर नारी का सपना होता है। आपके इसी सपने को पूरा करने के लिए beautyduniya.in का यह लेख आपके हर प्रश्न का उत्तर बनेगा। इस लेख में आपको ब्रेस्ट यानी स्तन बढ़ाने के घरेलू उपायों (stan badhane ke gharelu upay in hindi) के बारे में हर जानकारी मिलेगी।

सुनने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुने

Table of Contents

छोटे स्तन होने के कारण – Reasons of Small Breast

छोटे स्तन होने के कारण - Reasons of Small Breast

सबसे पहले जान लेते हैं जिस समस्या से आप जूझ रहे हैं उसके कौन कौन से कारण हो सकते हैं:-

हार्मोन असंतुलन

महिलाओं के स्तन के विकास में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन की अहम भूमिका होती है जिन महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन कम मात्रा में पाया जाता है उन्हें स्तनों के विकास की समस्या से जूझना पड़ता है साथ ही उनके पीरियड भी समय पर नहीं आते हैं।

खानपान

आज के दौर में जंक फूड का बहुत चलन है यह जहां हमारे स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है वही इसकी ज्यादा मात्रा महिलाओं की शारीरिक बनावट पर प्रतिकूल प्रभाव भी डालती हैं। यहां गौर करने वाली बात है, मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन करने से महिलाओं में अंडाणुओं की संख्या कम होती है और यह ब्रेस्ट की मांसपेशियों को भी कमजोर और सिकोड़ देता है। अतः मैदे से बनी हुई चीजों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। अच्छे खाने का क्या importance है यहाँ पड़े

कम वज़न

अधिकांशतः  देखा जाता है कि जिन लड़कियों का वजन कम होता है उनके स्तन भी छोटे होते हैं । कम वजन के कारण मांसपेशियों में कमी पाई जाती है।

मासिक धर्म चक्र

जिन महिलाओं के पीरियड सही समय पर नहीं आते उनमें स्तनों के विकास की समस्या अक्सर देखी जाती है।

पारिवारिक इतिहास

जिस तरह से आपके बाल, आंख, कद , त्वचा का रंग आपके माता पिता पर निर्भर करता है उसी प्रकार लड़कियों के स्तन का आकार उनकी माता पर निर्भर करता है।

अन्य बीमारी

उपरोक्त कारणों के अलावा जो महिलाएं थायराइड, क्षय रोग जैसे टी बी, डिप्रेशन और कैंसर यानि ब्रेस्ट ट्यूमर आदि से ग्रसित होती हैं। उनमें स्तनों के विकास की समस्या अक्सर  देखी जाती है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – Breast Increase Food in Hindi

ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए आहार  - Breast Increase Food in Hindi

स्तनों के उचित विकास के लिए जरूरी है कि आप एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें जैसे:-

  • सेब, संतरा, आडू ,पपीता, तरबूज, स्ट्रॉबेरी
  • अखरोट, बादाम, खजूर
  • दूध, दही, पनीर
  •  मेथी दाना।
  • अलसी के बीज 
  • जैतून का तेल
  •  टोफू
  • अदरक
  • मूंगफली
  •  सोयाबीन 
  • सोया मिल्क 
  • अंडा( व्हाइट पार्ट) चिकन, फिश
  • ग्रीन टी
  • सौंफ
  • मूली
  • ब्रोकली

गौर करने की बात है लड़कियो को अपना सीना बढ़ाने के लिए एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और लड़कों को अपने शारीरिक विकास के लिए testosterone युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

4 ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए व्यायाम – Breast Increase Exercise in Hindi

व्यायाम और योगासन स्तनों को कम करने और स्तनों को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका होता है। यह पेक्टरोल मांसपेशियों को विकसित करने में मदद करता है। व्यायाम और योगा आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाती है साथ ही रक्त का संचार तेज करती है।

यहां कुछ चुनिंदा व्यायाम एवं योगा आसनों का विवरण दिया गया है जो आपकी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेगा।

1. ब्रेस्ट को बढ़ाने का तरीका है वॉल पुश अप – Wall Push Up (40 से 50 बार)

  • इस व्यायाम को करने के लिए दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
  • फिर अपने दोनों हाथ दीवार पर रखें।
  • अब दीवार को धक्का देते हुए आगे पीछे होते हुए इस प्रकिया को 40-50 बार दोहराएं।
  • इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। यह घर पर ही आसानी से किया जा सकता है।

2. ब्रेस्‍ट साइज बढ़ाने के घरेलू उपाय में नॉर्मल पुश अप – Push Up(10 से 20 बार)

  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछाएं।
  • अब पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को सीधा रखें।
  • इस एक्सरसाइज के दौरान शरीर का पूरा भार हथेलियों और पैरों के पंजों पर रहता है।
  • अब हथेलियों और पंजों का सहारा लेते हुए अपने शरीर को नीचे से ऊपर और फिर ऊपर से नीचे की ओर उठाकर पुश अप्स लगाएं।
  • इस प्रक्रिया को 10 से 20 बार रोजाना करें।

3. स्‍तन बढ़ाने के घरेलू उपचार – आर्म सर्कल एक्सरसाइज – Arm Circle Exercise(20 से 30 बार)

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं फिर अपने हाथों को अपने कंधे के समांतर रखें।
  • अब अपने हाथों को हल्के हल्के ऊपर से नीचे हिलाएं। हल्के मूवमेंट की यह प्रक्रिया 1 मिनट तक करें।
  • अब 30 सेकंड का ब्रेक लें।
  • ब्रेक के बाद इस प्रक्रिया को तेज़ी के साथ करें। हाथों को ऊपर नीचे तेज़ी के साथ करें।

4. Breast Badhane Ka Tarika – बेंच प्रेस एक्सरसाइज – Bench Press Exercise

  • एक समतल बेंच पर सपाट लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों में डंबल या वज़न पकड़ें।
  • वज़न के साथ अपनी बाहों को ऊपर ले जाएं और फिर अपनी छाती के पास से लाते हुए ऊपर से नीचे फिर नीचे से ऊपर करे।
  • वजन ऊपर ले जाते हुए सांस छोड़ें और वजन नीचे अपनी छाती के पास लाते हुए सांस लें।

4 ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए योगासन – Yoga for Breast Growth in Hindi

योग ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में काफी बड़ा role play करता है क्योकि योग से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका काफी असरदार है|

1. भुजंगासन – Bhujang Asana a Yoga for Increasing Breast Size

  • सबसे पहले समतल जमीन पर योग मैट या चादर बिछा लें।
  • अब उस पर पेट के बल लेट जाएं।
  • फिर अपनी हथेलियों को जमीन पर रखें।
  • ऐसा करते वक्त ध्यान रहे कि पैर सीधे, एक-दूसरे से थोड़े दूर और तने हुए हों।
  • अब गहरी सांस लेते हुए हथेलियों को जमीन के तरफ दबाव डालते हुए, अपने शरीर को आधा यानी नाभि तक ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  •  इस आसन में आपकी नाभि के नीचे का हिस्सा जमीन को छूता है और पंजे जमीन को छूते हुए तने रहते हैं।
  •  इस दौरान पेट के नीचे का हिस्से जमीन से सटा हो और हाथों पर भार देकर संतुलन बनाए रखें। हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए।
  • इसी मुद्रा में अपनी सुविधानुसार रहें और सामान्य तरीके से सांस ले व छोड़ें 
  • फिर अपनी सामान्य मुद्रा में वापस आ जाए।

2. धनुरासन – Dhanur Asan a Yoga for Increasing Breast Size

  • योग मैट या चादर पर पेट के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ें और अपने हाथों को पीछे करके पंजों को पकड़ें।
  • अब सामान्य तरीके से सांस लेते हुए अपने मुंह, छाती और जंघा को ऊपर उठाएं।
  • ऐसा करते वक्त व्यक्ति के शरीर का आकार धनुष की तरह दिखाई देता है।
  • अपनी सुविधानुसार इस मुद्रा में रहें। फिर लंबी गहरी सांस लेते हुए अपने सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।

3. वृक्षासन – Vriksh Asan a Yoga for Increasing Breast Size

  • जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को अपने शरीर के दोनों ओर रखें।
  • अपने दाहिने घुटने को मोड़ें और दाएं पैर को अपनी बाईं जांघ पर रखें। यह ध्यान रहे कि आपके पैर का तलवा आपकी ईनर थाई पर सीधा रखा हो।
  • इस दौरान आपका बायां पैर सीधा होना चाहिए ताकि आप शरीर का संतुलन बना पाएं।
  • मुद्रा  के दौरान गहरी सांस लेते रहें। अब अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं, और अपनी हथेलियों को एक साथ मिलाकर ‘नमस्ते’ की मुद्रा में लाएं।
  • इस दौरान आपका पूरा शरीर सीधा होना चाहिए।
  • अब आप सुविधानुसार इस मुद्रा में रहें। सांस छोड़ते हुए आसन से सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
  • अब आसन के इन्हीं स्टेप्स को दूसरे पैर के साथ दोहराएं।

4. गोमुखासन – Goumukh Asan

  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट या चादर बिछाकर दंडासन की मुद्रा में बैठें।
  • अब बाएं पैर को मोड़कर दाईं जांघ के नीचे से ले जाते हुए अपने नितंब के पास सटाएं।
  • फिर दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए बाएं जांघ के ऊपर ले जाते हुए बाएं नितम्ब के पास सटाएं।
  • अब दाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं और कोहनी से मोड़ते हुए अपने पीठ के पीछे की ओर ले जाएं।
  • इसके बाद बाएं हाथ को नीचे की तरफ से पीठ के पीछे की ओर ले जाकर दाएं हाथ की उंगलियों को पकड़ने की कोशिश करें।
  • ध्यान रहे ऐसा करते वक्त पीठ को पूरी तरह सीधा रखें।
  • इस मुद्रा में अपनी सुविधानुसार रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें।
  • फिर धीरे-धीरे अपनी सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।

स्‍तन बढ़ाने के घरेलू उपचार में एक्यूप्रेशर पॉइंट्स – Breast Enlargement Treatment by Acupressure

एक्यूप्रेशर पॉइंट्स एक अच्छा ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका है | इन प्वाइंट्स को अच्छी तरह से समझने के लिए देखें यह वीडियो:-

7 ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे – 7 Unknown Home Remedies for Breast Enlargement in Hindi

1. मेथी दाना व सौंफ का पानी (breast badhane ka tarika)

सामग्री

  • मेथी दाना- 1 चम्मच
  • सौंफ- 1 चम्मच
  • पानी- 1 एक गिलास

उपयोग की विधि

रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच सौंफ भिगोकर रख दे। उसे सुबह खाली पेट छानकर पिएं।

लाभ

मेथी दाना व सौंफ दोनों ही एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ है जो स्तन विकास में बहुत लाभकारी होते हैं। मेथीदाने में फाइटोस्‍टेग्रंस होते हैं जो कि प्रोजेस्‍टेरोन और एस्‍ट्रोजन की मात्रा में इजाफा कर ब्रेस्‍ट के आकार को बढ़ाने का काम करते हैं।  मेथी दाने में मेस्टोजेनिक प्रभाव भी होता है इसी प्रभाव को बहुत सारी ब्रेस्ट बढ़ाने वाली क्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है। स्तन बढ़ाने के लिए मेथी का तेल भी बहुत कारगर उपाय है।

2. चार का चमत्कार

सामग्री

  • चक्रफूल – 10
  • अलसी के बीज- 50-60 ग्राम
  • सौंफ – 50-60 ग्राम

उपयोग की विधि

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका अलसी के बीज, मेथी दाना, सौंफ व चक्र फूल को गरम तवे पर हल्का भूने। मिक्सी में इसका एक पाउडर बना लें और डेढ़ चम्मच पाउडर हर रात सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ ले।

लाभ

यह नुस्खा प्राचीन समय से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। यह दादी मां के प्रमुख नुस्खों में से एक है। यह ब्रेस्‍ट साइज बढ़ाने के घरेलू उपाय जिनका परिणाम आपको किसी चमत्कार से कम नहीं लगेगा।

3. मसूर की दाल का पैक

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे - मसूर की दाल का पैक

सामग्री

  • लाल मसूर दाल-  4-5 चम्मच
  • पानी – मात्र भिगोने के लिए।

उपयोग की विधि

लाल मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें फिर इसे पीस लें। इस पैक को अपनी ब्रेस्ट पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें यह नुस्खा भी काफी असरदार होता है।

4. क्रकच ताल

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका - क्रकच ताल

सामग्री

500 एमजी का क्रकच ताल कैप्सूल

उपयोग की विधि

रोजाना 500 एमजी का एक या दो क्रकच ताल कैप्सूल खा सकते हैं।

लाभ

स्‍तन बढ़ाने के घरेलू उपचार में क्रकच ताल (Saw Palmetto) भी शामिल है। क्रकच ताल (Saw Palmetto), एक तरह की जड़ी-बूटी है। इसका पौधा करीब तीन-चार फुट लंबा होता है। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो महिलाओं और पुरुषों के हार्मोन को बूस्ट करने में मदद करती है। इसका उपयोग स्तनों के आकार को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।

5. प्याज का रस

Onion Juice for Hair Fall
Onion Juice for Hair Fall

सामग्री

  • प्याज- 2
  • हल्दी पिसी हुई- आधा चम्मच
  • शहद- आधा चम्मच

उपयोग की विधि

प्याज को मिक्सी में पीस लें। उस का रस निकाले, उसमें आधा चम्मच शहद और पीसी हुई हल्दी मिला लें। अब इसका एक लेप बनाएं और रात को सर्कुलर मोशन में अपनी ब्रेस्ट पर मसाज करें, सुबह गुनगुने पानी से धो लें। मनचाहा परिणाम पाने तक इस ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे को करें।

6. डंडेलियन रूट पाउडर

डंडेलियन रूट पाउडर

सामग्री

उपयोग की विधि

पानी में डैंडेलियन रूट पाउडर मिलाकर चाय बनाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते है।

लाभ

डंडेलियन रूट नई कोशिकाओं और ऊतकों की वृद्धि में मदद करता है। इससे महिलाओं को अपने स्तनों को बढ़ने में मदद मिलती है। यह समग्र स्तन स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। यदि आप इसका नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो आप बिना किसी दुष्प्रभाव के परिणाम देख सकते हैं।

7. दूध व पपीता का इस्तेमाल

ऐसा माना जाता है कि दूध व पपीते का कंबाइन इस्तेमाल ब्रेस्ट एनलारजमैट(Brest enlargement) का एक कारगर उपाय है।

हॉट एंड कोल्ड थेरेपी – Breast Massage to Increase Breast Size in Hindi

इस थेरेपी के लिए आप कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते है।

सामग्री

उपयोग की विधि

लेडीज ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए जैतून/नारियल/सरसो/तिल के तेल को हल्का गुनगुना कर, उसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर, अपने ब्रेस्ट पर सर्कुलर मोशन में मसाज करनी है। 10 मिनट एक ब्रेस्ट पर व 10 मिनट दूसरी ब्रेस्ट पर यह मसाज आपको अद्भुत परिणाम देगी। मसाज के बाद सबसे पहले आपको नॉर्मल पानी से अपनी ब्रेस्ट को धोना है और फिर हल्के गर्म पानी से इस प्रोसेस को करना है। यह प्रोसेस कम से कम 5 से 6 बार आप करना|

लाभ

इससे आपकी मांसपेशियों में मजबूती आएगी और यह स्तनों के ऊतकों को टोन करती है। इस थेरेपी को करने के लिए आप व्हीट जर्म ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं उपरोक्त तेल के स्थान पर।

ब्रेस्ट बढ़ाने की दवा पतंजलि – Breast badhane ki dawa patanjali

सामग्री

उपयोग करने की विधि

चूर्ण को देसी घी में मिलाकर गुनगुने पानी से लेना है। इसे आप खाने के 1 घंटे बाद दिन में दो बार ले सकते हैं।

लेडीज़ ब्रेस्ट बढ़ाने की घरेलू क्रीम – Home Made Breast Cream in Hindi

breast badhane ka tarika - लेडीज़ ब्रेस्ट बढ़ाने की घरेलू क्रीम

सामग्री

  • अलसी के बीज- 4 चम्मच
  • मेथी का तेल- 2 चम्मच
  • विटामिन ई का कैप्सूल- 2
  • पानी-  आवश्यकतानुसार

उपयोग की विधि

उबलते हुए पानी में अलसी के बीज को तब तक पकाना है जब तक वह एक जैल का रूप धारण ना कर ले। कुछ समय बाद आप देखेंगे की अलसी का बीज जैल के रूप में तब्दील हो गया है अब इसे छान ले। इसमें विटामिन ई के कैप्सूल और मेथी का तेल मिलाएं। यह एक क्रीम बनकर तैयार हो गई है। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। नहाने से पहले इस क्रीम की मसाज करें और फिर धो ले।

FAQ about How to Increase Breast Size at Home in Hindi

1. उम्र के अनुसार ब्रेस्ट का साइज कितना होना चाहिए?

 ब्रेस्ट का साइज आपकी आयु, कद, काठी, वजन और अनुवांशिकता पर निर्भर करता है। आमतौर पर देखा जाता है जब लड़कियां पीरियड्स होने लगती हैं उनका ब्रेस्ट का विकास शुरू होने लगता है जो आयु के अनुसार बढ़ता है। एक 15 वर्षीय लड़की के स्तन का आकार 30 से 40 इंच के बीच में होता है।

2. 7 दिन में स्तनों का आकार कैसे बढ़ाएं?

स्तनों का आकार बढ़ाना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें समय लगना स्वाभाविक है। तो ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा और इस लेख के ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे अमल में लाने होंगे जिसका आपको बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

3. क्या सप्लीमेंट के सेवन से हम ब्रेस्ट का साइज बढ़ा सकते हैं?

सबकी शारीरिक संरचना अलग-अलग होती है। किसी को सप्लीमेंट सूट कर सकता है और किसी को नहीं तो ऐसे में हमारी राय हैं, कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले आप एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

4. ब्रेस्ट बढ़ाने की क्रीम कौन सी है?

बाजार में बहुत सी ब्रेस्ट बढ़ाने की क्रीम मौजूद हैं जो बहुत महंगी होती हैं जैसे 2 much breast cream, VLCC shape up bline cream, cocoa butter formula bust cream.

इन क्रीम के आपको साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए हमारी राय है इस लेख में जो स्तन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक क्रीम बनाने की विधि बताई गई है उसे इस्तेमाल करें।

5. गर्भावस्था में ब्रेस्ट बढ़ने का क्या कारण होता है?

आमतौर पर देखा जाता है उम्र के हिसाब से स्तनों का विकास होता है एक लड़की जब मां बनती है तो गर्भावस्था व स्तनपान के दौरान प्रोलेक्टिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो स्तनों की वृद्धि के लिए जिम्मेदार होता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू उपायों के बारे नुस्खे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर पढ़ें।

3 thoughts on “ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का तरीका – How to Increase Breast Size at Home in Hindi”

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े