पीरियड्स मिस होने के अलावा जाने और 9 Obvious Pregnancy Symptoms In Hindi

पीरियड्स मिस होने के अलावा जाने और 9 Obvious Pregnancy Symptoms In Hindi

आमतौर पर पीरियड्स मिस होना प्रेगनेंसी के सबसे मुख्य लक्षणों (Pregnancy Symptoms In Hindi) में से एक माना जाता है। आजकल के समय में महिलाओं में और भी बहुत सी समस्याएं हैं जिनकी वजह से उनके पीरियड्स लेट हो जाते हैं या मिस हो जाते हैं। इसीलिए पीरियड्स मिस होना ही प्रेगनेंसी की कन्फर्मेशन नहीं समझा जा सकता है। ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको आज प्रेगनेंसी के कुछ और लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप समझ जाएंगे कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं?

Table of Contents

Pregnancy Symptoms In Hindi

Pregnancy Symptoms In Hindi

अगर आप निम्नलिखित लक्षणों से प्रभावित हैं तो आपका गर्भवती होना निश्चित है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि बताएं जाने वाले प्रेग्नेंट होने के लक्षण हर महिला में पाए जाएं क्योंकि सब की शारीरिक संरचना और हार्मोनल स्तर अलग-अलग होते हैं।

ऐसा देखा गया है कि बहुत सारी गर्भवती महिलाओं में एक जैसे लक्षण नहीं पाए जाते जैसे अगर एक गर्भवती महिला को सुबह उठकर मॉर्निंग सिकनेस हो रही है तो जरूरी नहीं है कि दूसरी महिला को भी मॉर्निंग सिकनेस हो। उसमें किसी और तरह के लक्षण पाए जा सकते हैं। हम यहां पर कुछ सामान्य Pregnancy Symptoms In Hindi बता रहे हैं।

1. पीरियड्स मिस होना | Pregnancy Ke Lakshan In First Week In Hindi

  • यह प्रेगनेंसी का शुरुआती लक्षण माना जाता है।
  • अगर किसी महिला का पीरियड मिस हो जाता हैं।
  • तो उनके दिमाग में सिर्फ यही सवाल आता है कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं?
  • अपने इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. निपल्स में दर्द होना | Early Pregnancy Symptoms in hindi

  • निपल्स में दर्द होना प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण माना जाता है जो पीरियड्स मिस होने से पहले ही फील होने लगता है।
  • कुछ महिलाओं को बायें स्तन के निप्पल में दर्द होता है और कुछ महिलाओं को दाएं स्तन के निप्पल में दर्द होता है।

3. मितली या उल्टी आना | 5 Week Pregnancy Symptoms In Hindi

  • मितली या उल्टी गर्भावस्था का एक आम लक्षण माना जाता है।
  • यह अक्सर गर्भावस्था के पांचवें से छठे हफ्ते में शुरू हो जाती है।
  • लेकिन बहुत सी गर्भवती महिलाओं को यह चौथे सप्ताह में ही शुरू हो जाती है।
  • गर्भवती स्त्रियों को मॉर्निंग सिकनेस ज्यादा रहती है और सुबह कुछ काम करने का भी मन नहीं करता।
  • मितली या उल्टी गर्भवती स्त्रियों को 24 घंटे में से कभी भी हो सकती है।

4. थकान महसूस होना | Symptoms Of Pregnancy In Hindi

गर्भावस्था में आपका शरीर शिशु को सहारा देने के लिए तैयार होता है तो ऐसे में आपको थकान होना स्वाभाविक है।
गर्भावस्था में आप नोटिस करेंगे, पहली और तीसरी तिमाही में आपको थकान ज्यादा महसूस होती है।
आपके शरीर के सारे पोषक तत्व आपके शिशु की ग्रोथ के लिए ऑब्जर्व होते हैं।
ऐसी में आपको ज्यादा सोने का, लेटे रहने का मन करता है।

5. बार-बार पेशाब आना | 6 Week Pregnancy Symptoms In Hindi

गर्भावस्था के लगभग छठे सप्ताह से आप महसूस करेंगी कि शायद आपको सामान्य से अधिक बार पेशाब आने लगे।
ऐसा गर्भावस्था के कई हार्मोनों के मिश्रण, आपके शरीर में रक्त की अधिक मात्रा और गुर्दों के अतिरिक्त मेहतन करने के कारण होता है।
अगर आपको पेशाब करते हुए जलन या दर्द हो, तो आपको मूत्रमार्ग संक्रमण (यूटीआई) हो सकता है। इस बारे में अपनी डॉक्टर से बात करें

6. पेट में ऐंठन और कब्ज होना | Pregnancy Symptoms Hindi

  • पेट में ऐंठन और कब्ज़ प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षणों में से माने जाते हैं।
  • ज्यादातर महिलाएं इस परेशानी से पूरी प्रेगनेंसी पीड़ित रहती हैं।

7. ज्यादा नींद आना या नींद आने में दिक्कत होना । Pregnancy In Hindi

  • प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में गर्भवती महिलाओं को ज्यादा नींद आती है।
  • कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें नींद आने में दिक्कत आती है।
  • ऐसा उनके साथ हार्मोनल स्तर में बदलाव होने की वजह से होता है

8. मुंहासे होना | Pregnancy ke Lakshan In Hindi

  • प्रेगनेंसी की शुरुआत में बहुत-सी महिलाओं को चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं।
  • पहली तिमाही के बाद अपने आप ठीक होने लगते हैं।

9. खाने की इच्छा में बदलाव | Symptoms Of Pregnancy In Hindi

  • गर्भधारण के बाद एक खास लक्षण होता है जो अधिकतर सभी महिलायें अनुभव अवश्य करती हैं, वह है स्वाद में परिवर्तन।
  • कभी किसी भोजन को खाने की बहुत इच्छा होना या मनपसंद भोजन से चिड़न होना।
  • नई गर्भवती महिलाओं में अक्सर भोजन की गड़बड़ी विकसित होती है।
  • प्रेगनेंसी से पहले उनके पसंद किए जाने वाले व्यंजन इस दौरान पसन्द नहीं आते।
  • इसके अलावा आपको किसी खास भोजन को खाने का मन बार-बार हो सकता है।
  • इसे गर्भावस्था में भोजन की क्रेविंग के रूप में जाना जाता है।

10. वेजाइनल डिस्चार्ज (Vaginal Discharge) | Pregnancy Symptoms In First Month In Hindi

  • प्रेगनेंसी के शुरुआत वेजाइना से तरल पदार्थ अधिक निकलने लगता है।
  • प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में बच्चे को बाहरी संक्रमण से बचाने के लिए शरीर में म्यूकस तैयार होता है,
  • जिससे योनी से लिक्विड डिस्चार्ज होने लगता है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण | Pragnancy Ke Shuruaati Lakshan

जैसा कि हमने आपको बताया है कि प्रेग्नेंट होने के बाद जो लक्षण सामने आते हैं वह है पीरियड्स का मिस होना, उल्टी या जी मचलना। निपल्स में दर्द होना या निपल्स के रंग में परिवर्तन आना, आपकी मनोदशा का बदलना, खाने में कोई रुचि ना होना या अधिक भूख लगना इत्यादि। प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षणों को अच्छी तरह से समझने के लिए देखें यह वीडियो।

निष्कर्ष । Conclusion

इस लेख में हमने आपको सामान्य तौर में गर्भवती स्त्रियों में पाए जाने वाले लक्षण बताए हैं। सामान्यतः देखा जाता है, जब आपके पीरियड्स मिस हो जाते हैं तो आप प्रेगनेंसी किट का सहारा लेकर पता कर सकती है कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं।

लेकिन कुछ स्त्रियां ऐसी होती है जिनके पीरियड मिस होना एक आम बात होती है। कारण या तो वो किसी बीमारी से ग्रसित होती है या उनके शरीर में हार्मोन का असंतुलन बना रहता है।

ऐसे में उनको पता नहीं चलता कि पीरियड प्रेगनेंसी की वजह से मिस हुए हैं या किसी और कारण से। तो इन स्थितियों में ऊपर बताए गए लक्षणों के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं।

FAQ

FAQ

1. प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलता है?

गर्भधारण करने के 6 से 14 दिन बाद Pregnancy Early Symptoms सामने आते हैं। एक बार जब आप ओव्यूलेशन अवधि के दौरान सेक्स करते हैं, तो शरीर बढ़ते भ्रूण के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर देता है। फर्टिलाइजेशन के बाद, भ्रूण खुद को गर्भाशय की वॉल से जोड़ता है। आपके पीरियड्स होने के 8-10 दिन पहले आप गर्भवती हो जाती हैं।

2. क्या पीरियड मिस होने के बाद वाइट डिस्चार्ज होता है?

हां पीरियड मिस होने के बाद व्हाइट डिसचार्ज होता है।

3. कितने दिनों के बाद गर्भावस्था उल्टी शुरू होता है?

गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के चौथे से छठे हफ्ते उल्टी शुरू हो जाती है लेकिन यह हर महिला को हो यह जरूरी नहीं। क्योंकि ऐसा देखा जाता है कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है जिन्हें प्रेगनेंसी के 9 महीने तक उल्टी नहीं होती और कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें प्रेगनेंसी के काफी महीनों तक उल्टी रहती है।

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े