पैरों में दर्द किस कमी से होता है | Genuine 12 Leg Pain Reason In Hindi

पैरों में दर्द किस कमी से होता है | Genuine 12 Leg Pain Reason In Hindi

उम्र के पड़ाव के साथ है हमें बहुत सारी परेशानियों से जूझना पड़ता है, उसी में से एक है पैरों में दर्द। अब प्रश्न यह उठता है कि पैरों में दर्द किस कमी से होता है? वास्तव में हमारे पैर हड्डियों, टेंडन्स, शिराओं, मांसपेशियों और लिगामेंट्स से बने हुए होते हैं।

खड़े होने पर और चलने पर पैरों पर दबाव पड़ना स्वाभाविक है जिसकी वजह से पैरों में दर्द होना आम बात है। लेकिन अगर यह दर्द है निरंतर काफी समय के लिए बना रहता है तो इसके बहुत से कारण हो सकते हैं।

पैरों में दर्द की वजह बहुत हो सकते हैं जैसे चोट लगना, मांसपेशियों में दर्द, क्रैंप्स, किसी विटामिन और मिनरल्स की कमी या फिर किसी गंभीर बीमारी का होना आदि।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको पैरों में दर्द होने के विभिन्न कारण बताने जा रहे हैं। तो पढ़िए पूरा लेख।

पैरों में दर्द के लक्षण

पैरों में दर्द के कारण को जानने से पहले जानते हैं पैरों में दर्द के लक्षण। पैरों के दर्द (Pair Dard) को पहचानना बहुत आवश्यक है और इसके लिए आपको इसके लक्षणों की पहचान होनी चाहिए।

  • अगर आपके पैरों में अचानक दर्द महसूस हो और यह बढ़ता जाए। यह दर्द समय-समय पर आपको होता रहे और एक समय के बाद खत्म ना हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • चोट से दर्द होना स्वाभाविक है, लेकिन कई बार आंतरिक चोट आपको लंबे समय के लिए परेशान कर सकती है।
  • पैरों में किसी चीज की कमी से होने वाली गांठ आपके पैरों में दर्द पैदा कर सकती है।
  • पैरों में सूजन और भारीपन अगर आपको फील होता है।
  • मांसपेशियों मे कमजोरी और खिंचाव की कमी से होने वाला दर्द।

पैरों में दर्द किस कमी से होता है | Leg Pain Reason In Hindi

पैरों में दर्द किस कमी से होता है | Leg Pain Reason In Hindi

अगर आप यह सोचते हैं कि पैरों में दर्द किस कमी से होता है। तो हम आपको बता दें, पैरों में दर्द के कारण बहुत से हो सकते हैं। वैसे तो पैरों में दर्द उत्पन्न करने वाली अनेक परेशानियों का उपचार घर पर ही किया जा सकता है, लेकिन अगर आप पैरों में दर्द की गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता है।

तो आइए जानते हैं महिलाओं के पैर दर्द का कारण, जिसमें हम आपको बताएंगे पैरों में दर्द किस कमी से होता है।

1. पैर दर्द का कारण है गाउट | Leg Pain Reason In Hindi

गाउट गठिया का एक प्रकार है। गाउट से प्रभावित जोड़ों में अचानक से गंभीर दर्द होने लगता है। इसका हिस्सा लाल होकर सो जाता है, जिसमें जलन भी पैदा होती है।

2. पिंडलियों में दर्द होने के कारण हैं वेर्रूकास | Foot Pain In Hindi

पिंडलियों में दर्द होने के कारण हैं वेर्रूकास | Foot Pain In Hindi

यह छोटे-छोटे उभार होते हैं जो आमतौर पर पैरों के तलवों में पैदा होते हैं, खड़े होने पर या चलते वक्त इन पर दबाव पड़ता है, जिसमें दर्द होता है। वैसे तो यह एक सामान्य दर्द है, लेकिन अगर यह दर्द असहनीय हो, तो आप इसका इलाज अवश्य करें।

3. पैर दर्द का कारण है ब्लिस्टर्स या छाले | Leg Pain Hindi

ब्लिस्टर्स सामान्यता खराब फिटिंग वाले जूते पहनने से होते हैं। इसलिए हमेशा सही फिटिंग के जूते अपने पैरों में पहने, ताकि आपकी पैरों की त्वचा को कोई नुकसान ना हो।

जब ब्लिस्टर्स हो जाते हैं, तो कोशिश करें ऐसे जूते या चप्पल पहने जिससे ब्लिस्टर्स ना हो, क्योंकि अगर एक बार ब्लिस्टर फूट जाए तो उससे इंफेक्शन होने का डर रहता है।

4. इनग्रोइंग टोनेल्स से पैरों में दर्द | Foot Pain In Hindi

इस स्थिति में प्यार के नाखूनों के आसपास की त्वचा में छेद होते हैं और वह त्वचा फटती रहती है, जिससे जूते पहनने में और चलने में तकलीफ होती है।

5. प्लांटर फेशियाइटिस यानी एडी का दर्द | Aedi Ka Dard

फेसिया उत्तक की एक मजबूत पट्टी होती है जो पैर के तलवे में स्थित होती है। अगर इसमें चोट लगती है, तो परिणाम स्वरूप एड़ी में दर्द होना स्वाभाविक है।

6. म़ोच और खिंचाव से पैरों में दर्द | Foot Pain In Hindi

 म़ोच और खिंचाव से पैरों में दर्द | Foot Pain In Hindi

मोच का अर्थ है आपके एक या अधिक लिगामेंट्स (जोड़ों के चारों तरफ स्थित उत्तक की मजबूत पटियां में खिंचाव या क्षति होना) स्ट्रेन में मांसपेशियों के तंतुओं में खिंचाव आ जाता है और वह टूट जाते हैं जिससे दर्द होता है।

7. गठिया | Pairon Mein Dard Kyon Hota Hai

वृद्ध लोगों में बार-बार पैरों में दर्द और अकड़न गठिया का कारण बन सकता है। गठिया को मेडिकल भाषा में ओस्टियोआर्थराइटिस के नाम से जाना जाता है।

8. डायबिटीज के मरीजों में पैरों की समस्या | Leg Pain Due To Diabetes

डायबिटीज के मरीजों में पैरों की समस्या | Leg Pain Due To Diabetes

जो लोग शुगर की बीमारी से ग्रसित होते हैं, उन लोगों में पैरों में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। डायबिटीज में पैर दर्द होना स्वाभाविक होता है। डायबिटीक के पैरों में कोई चोट लग जाए तो उस चोट को हील होने में भी काफी समय लगता है।

9. पैर की हड्डी में दर्द (फ्रैक्चर) | Leg Pain Due To Fracture

हड्डी के टूटने को फ्रैक्चर कहते हैं। जिससे पैर की हड्डी में दर्द होता है। प्रभावित हिस्से में नील भी पड़ जाता है। फ्रैक्चर वाले हिस्से से संबंधित सभी शारीरिक गतिविधियां रोक दी जाती है। जब तक आप की हड्डी सही नहीं हो जाती।

10. इडिमा के कारण एड़ी में दर्द | Leg Pain Due To Edema

जब आपको आपके पैरों में अधिक भारीपन और सूजन फील होता है, तो इसके साथ ही आपको असहनीय दर्द भी होता है तो यह इडिमा के लक्षण हैं। आप किसी फ्लाइट में लंबी समय के लिए बैठते हैं तो आपके पैरों में भारीपन और सूजन होती है। इसी वजह से पैरों में खून के थक्के जम जाते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए

11. शिन स्पेलिंट | Edi Ka Dard Due To Shin Splint

यह एक चोट का प्रकार है। जिसमें ज्यादा प्रयोग करने के कारण पैर की हड्डी घिस जाती है, जिससे पैरों के तलवों में दर्द होता है।

12. मासिक धर्म में पैरों में दर्द | Period Me Pairo Me Dard

पीरियड में पैरों में दर्द होता है। इसका कारण है कि पीरियड्स में अधिकांश लड़कियों को कमर में दर्द होता है और वह कमर का धीरे-धीरे पैरों में पहुंचता है जिसकी वजह से पैरों में भी दर्द होता है।

निष्कर्ष | Conclusion

हमने आपको पैरों में दर्द की कमी के बहुत सारे कारण बताए हैं और इसी के साथ ही लक्षणों के बारे में भी बताया है। वैसे तो पैरों में दर्द होना आम बात है लेकिन अगर यह दर्द आपको लंबे समय के लिए होता है तो आप अवश्य अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

पैरों में दर्द को दूर करने के कुछ घरेलू उपचार भी होते हैं। आप घरेलू उपचारों की सहायता से अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं। अगर पैरों पर कोई घाव है जिसकी वजह से दर्द होता है, तो ऐसे में हल्दी और सरसों के तेल का लेप लाभकारी होता है।

पैरों में अंदरूनी दर्द हो तो सरसों के तेल की मालिश आराम पहुंचाती है। इस तरह के बहुत से घरेलू उपचार आपको पैरों में दर्द में राहत दिलाते हैं।

1 thought on “पैरों में दर्द किस कमी से होता है | Genuine 12 Leg Pain Reason In Hindi”

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े