Hair Smoothening At Home | 5 Superb Way To Smothen Your Hair

Hair Smoothening At Home | 5 Superb Way To Smothen Your Hair

खूबसूरत, शाइनी और स्ट्रेट बाल हर महिला की चाहत होती है और इस चाहत को पाने के लिए वह ना जाने कितने हजारों रुपए पार्लर में खर्च भी कर देती है। और लेकिन Hair Smoothening At Home से आप की पॉकेट ढीली होने से बच जाती है।

जी हां घर पर बाल सीधे करने की प्रक्रिया (Hair Smoothening At Home) से आप ना सिर्फ पार्लर की उस बड़ी फीस से बच जाते हैं बल्कि आपके बालों को उस हानिकारक केमिकल्स की प्रक्रिया से भी गुजरना नहीं पड़ता।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको घर पर ही बाल स्ट्रेट, स्मूद करने के ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें करने के बाद आपको आपके मनानुसार परिणाम मिलेगा। इन उपायों को आप अपने घर पर ही करें और अपने बालों को सॉफ्ट, शाइनी, खूबसूरत और स्मूथ बनाएं।

बाल स्ट्रेट करने का तरीका | Hair Smoothening At Home

बाल स्ट्रेट करने का तरीका | Hair Smoothening At Home

हेयर स्मूथनिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे आपके बाल सॉफ्ट, शाइनी और स्मूथ हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप पार्लर में जाकर ही अपने बालों को सीधा करें। आप घर पर ही उपलब्ध चीजों से अपने बालों को सॉफ्ट, शाइनी, चमकदार और सीधे कर सकते हैं।

अगर आपके दिमाग में यह प्रश्न उठता है How To Do Hair Smoothening At Home इसका जवाब आपको नीचे दिए गए उन सभी उपायों में मिलेगा। जिन्हें करने के बाद आपको बहुत ही बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

1. केले से बना हेयर मास्क | Smoothening Hair

केले से बना हेयर मास्क | Smoothening Hair

केले में फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए केला बालों की चमक को बरकरार रखता है। इसके अलावा इसमें मिनरल्स, विटामिंस भी पाए जाते हैं। जो बालों को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

प्रदूषण की वजह से जो रूखापन हमारे बालों में आता है, केला उसे दूर करने में कारगर है। तो इसीलिए आप हफ्ते में एक बार केले से बने किसी भी मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

  • केला – 2
  • दही – 3 टेबल स्पून
  • ऑलिव ऑयल– 2 टेबल स्पून

विधि

  • केले को अच्छी तरह से ब्लेंड करना है।
  • अब इसमें दही और ऑलिव ऑयल की मात्रा मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब यह अप्लाई करने के लिए तैयार है।

अप्लाई कैसे करे

  • इस बनाना मास्क को लगाने से पहले आपके बाल अच्छी तरह से वॉश होने चाहिए।
  • इस मास्क को आप अपने हाथों से या ब्रश की सहायता से लगा सकते हैं।
  • बालों के एक-एक सेक्शन को ले और अच्छी तरह से मिक्सचर रूट्स के साथ अपने बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • कोशिश करें कि आप बालों को ऐसे ही स्ट्रेट 30 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • चाहे तो अपने शोल्डर को किसी कपड़े से कवर कर सकते हैं।
  • 30 से 35 मिनट के बाद आप अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से पोस्ट करें।

2. अलसी का मास्क | Hair Smoothening At Home Naturally

अलसी में विटामिन बी, ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को लंबा घना और मुलायम बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं अलसी का मास्क कैसे बनाते हैं।

सामग्री

  • अलसी- 4 टेबल स्पून
  • एलोवेरा जेल- 2 टेबल स्पून
  • कैस्टर ऑयल– 2 टेबल स्पून
  • नींबू का रस- 1 टेबल स्पून

विधि

  • इस मास्क के लिए आपको सबसे पहले अलसी का जेल बनाना होगा।
  • एक गिलास पानी को गर्म करें।
  • अब इसमें 4 चम्मच अलसी के बीच डालें और इसे तब तक उबालें जब तक यह जेल का रूप धारण नहीं कर लेता।
  • जब यह जेल बन जाए, तो हल्का ठंडा होने के बाद इसे छान लें।
  • अब इस जल में 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल, 2 टेबलस्पून कैस्टर ऑयल और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं।
  • अब यह मास्क अप्लाई करने के लिए तैयार है।

अप्लाई कैसे करे

  • इस मास्क को लगाने के लिए आपको अपने बाल पहले से वॉश करके सुखाने हैं।
  • इस मास्क को अपने हाथों से अपने बालों के हर सेक्शन में लगाना है।
  • स्कैल्प के साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • बालों के हर पार्टीशन पर इसे लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद कोशिश करें, बालों को बांधे नहीं बालों को खुला छोड़े।
  • हां आप हल्का सा बालो को क्लच कर सकते हैं।
  • इस मास्क को वीक में एक बार अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस मास्क को आप 35 से 40 मिन्ट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद बहुत माइल्ड शैंपू से अपने बालों को वॉश करें।

3. दही का मास्क | Hair Straight Karne Ke Tips

दही में ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों को प्रोटीन प्रदान करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है। तो आइए जानते हैं, दही का मास्क कैसे बनाया जाता है?

सामग्री

  • दही- 1 कटोरी
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

विधि

  • एक बर्तन में एक कटोरी दही, 2 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब यह मास्क बालों पर लगाने के लिए तैयार है।

अप्लाई कैसे करें

इस मास्क को अपने बालों पर कैसे अप्लाई करना है और कितनी देर के लिए इसे लगा कर छोड़ना है? इसके लिए देखे यह वीडियो।

4. केराटिन ट्रीटमेंट एट होम | Permanent Hair Straightening Tips In Hindi

जब आप पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट कराने जाते हैं, तो वहां प्रोटीन आपके बालों में बहुत सारे तरीकों से पहुंचाया जाता है। इसका एक तरीका है बालों में केराटिन इंजेक्ट किया जाता है, जिससे केराटिन आपकी स्कैल्प में पहुंचता है।

और आपके आने वाले बालों की ग्रोथ को स्मूद और शाइनी बनाता है। लेकिन इस प्रोसेस में आपके बालों को बहुत हाई केमिकल्स से गुजरना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं घर पर केराटिन ट्रीटमेंट कैसे करें?

सामग्री

  • उबले हुए चावल- 5-6 चम्मच
  • कैस्टर ऑयल- 2 चम्मच
  • नारियल का दूध- 4 चम्मच

विधि

  • इस प्रोसेस के लिए आपको सबसे पहले नारियल का दूध बनाना होता है।
  • आप चाहे तो नारियल का दूध रेडीमेड खरीद सकते हैं या फिर घर पर बना सकते हैं।
  • इसके लिए आपको चाहिए एक नारियल ब्राउन कलर का उसका व्हाइट पार्ट निकालना है।
  • और फिर इसे ग्राइंड करके छानना है। छानने के बाद जो सफेद लिक्विड आपको मिलता है, वो नारियल का दूध होता है।
  • केराटिन क्रीम बनाने के लिए आपको उबले हुए चावलों को ग्राइंड करना है।
  • फिर इसमें 4 चम्मच नारियल का दूध और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर अच्छी तरह हिलाना है
  • और इसका एक क्रीमी पेस्ट बनाना है।
  • अब यह बालों पर अप्लाई करने के लिए तैयार है।

अप्लाई कैसे करें

  • इस मास्क को लगाने के लिए आपको अपने बाल पहले से वॉश करके सुखाने हैं।
  • इस मास्क को अपने हाथों से अपने बालों के हर सेक्शन में लगाना है।
  • स्कैल्प के साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • बालों के हर पार्टीशन पर इसे लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद कोशिश करें, बालों को बांधे नहीं बालों को खुला छोड़े।
  • हां आप हल्का सा बालो को क्लच कर सकते हैं।
  • इस मास्क को वीक में एक बार अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस मास्क को आप 35 से 40 मिन्ट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद बहुत माइल्ड शैंपू से अपने बालों को वॉश करें।

5. अण्डे का हेयर मास्क | Permanent Hair Straight Kaise Kare

अण्डे का हेयर मास्क | Permanent Hair Straight Kaise Kare

अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत्र माना जाता है। और यह आपके बालों को सॉफ्ट, शाइनी एंड स्मूदी बनाने में 100% वैल्युएबल है। तो आइए जानते हैं इसका हेयर मास्क कैसे तैयार किया जाता है।

सामग्री

  • अंडा- 2
  • कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
  • दही- 5 चम्मच
  • कैस्टर ऑयल- 1 चम्मच
  • ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
  • कोकोनट ऑयल- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को छोड़कर उसका पीला और सफेद दोनों हिस्सा निकाले।
  • इसमें 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 5 चम्मच दही, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • और 2 चम्मच कोकोनट ऑयल मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं
  • और इसका एक पेस्ट बनाएं। अब यह पेस्ट अप्लाई करने के लिए रेडी है।

अप्लाई कैसे करें

  • इस मास्क को लगाने के लिए आपको अपने बाल पहले से वॉश करके सुखाने हैं।
  • इस मास्क को अपने हाथों से अपने बालों के हर सेक्शन में लगाना है।
  • स्कैल्प के साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • बालों के हर पार्टीशन पर इसे लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद कोशिश करें, बालों को बांधे नहीं बालों को खुला छोड़े।
  • हां आप हल्का सा बालो को क्लच कर सकते हैं।
  • इस मास्क को वीक में एक बार अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस मास्क को आप 35 से 40 मिन्ट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद बहुत माइल्ड शैंपू से अपने बालों को वॉश करें।

हेयर स्मूथिंग क्रीम | Hair Straightening At Home In One Day In Hindi

1. Trichup Keratin Hot Oil Treatment Hair Mask

2. KHADI NATURAL Protein Hair Cream

3. Bio Reach hair straightening cream

4. Himalaya Protein Hair Cream

5. L’oreal Paris Studio Line Hot and Straight Cream

निष्कर्ष | Conclusion

इस लेख में हमने आपको घर पर हेयर स्मूथनिंग (Hair Smoothening) कैसे की जाती है, यह बताया। इस लेख में जितने भी हेयर मास्क बताए गए हैं, वह बहुत ही ज्यादा इफेक्टिव और बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको 100% के रिजल्ट देंगे।

ऊपर दिए गए सभी हेयर मास्कों को आप ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप हर हेयर मास्क का ट्रायल सप्ताह में एक बार जरूर करें।

FAQ

FAQ

1. हेयर स्मूथिंग में कितना टाइम लगता है?

यह निर्भर करता है कि आप बाल Smoothening कहां करते हैं, घर पर या पार्लर में। घर पर हेयर स्मूथनिंग में तकरीबन 45 मिनट से लगते हैं।
पार्लर में हेयर स्मूथनिंग की प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है।

2. हेयर स्मूथिंग से क्या होता है?

हेयर स्मूथनिंग से आपके वेवी बाल बिल्कुल स्ट्रेट, स्मूथ और शाइनी हो जाते हैं। स्मूथनिंग से बालों की फ्रीजीनस चली जाती है।

2 thoughts on “Hair Smoothening At Home | 5 Superb Way To Smothen Your Hair”

  1. At the beginning, I was still puzzled. Since I read your article, I have been very impressed. It has provided a lot of innovative ideas for my thesis related to gate.io. Thank u. But I still have some doubts, can you help me? Thanks.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े