Period Ruk Jaye To Kya Kare, आजमाएं यह 9 बेहतरीन उपाय

Period Ruk Jaye To Kya Kare

आजकल अधिकतर महिलाओं की एक ही समस्या होती है कि उनके पीरियड्स यानी महावारी सही समय पर नहीं होती है ऐसे में उनके जहन में सिर्फ एक ही प्रश्न उठना स्वाभाविक है ”Period Ruk Jaye To Kya Kare?”

आधुनिक युग में तनाव ग्रस्त माहौल, व्यस्त जीवन शैली और संतुलित भोजन न लेने की वजह से महिलाओं का मासिक धर्म चक्र सही समय पर नहीं होता। जिससे वह और अधिक तनाव में रहती हैं।

मासिक धर्म चक्र सही समय पर अगर होता है तो यह महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य को इंगित करता है। अन्यथा महिलाओं में शारीरिक रूप से कुछ बीमारियां घर कर लेती हैं।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको पीरियड लाने का उपाय बताएंगे। लेकिन उससे पहले सही समय पर मासिक धर्म चक्र ना होने के कारण जानते हैं।

पढ़ने का समय नहीं हैं, इस लेख का हिंदी सारांश सुने

पीरियड्स में देरी होने के कारण | Reasons for a Missed Period In Hindi

पीरियड्स में देरी होने के कारण | Reasons for a Missed Period In Hindi

पीरियड्स महावारी मासिक धर्म प्रकृति का नारी को दिया एक अमूल्य तोहफा है। यह कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब पीरियड्स में देरी होती है। तो यह महिलाओं के लिए एक समस्या भी बन जाता है।

मासिक धर्म चक्र का सही समय पर होना महिलाओं की शारीरिक स्वास्थ्य को दर्शाता है। हम निम्नलिखित कुछ कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से पीरियड्स में देरी होती है।

1. गर्भावस्था

  • गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें महिला पूरे 9 महीने तक पीरियड नहीं होती।
  • इसके बाद जब उसकी डिलीवरी हो जाती है तो कुछ महिलाओं को तीन-तीन महीने कुछ महिलाओं को एक 1 साल भी लग जाता है, पीरियड होने में।
  • तो इस अवस्था में ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है, यह प्राकृतिक प्रक्रिया है।

2. तनाव

  • आधुनिक समय ना सिर्फ हमें शारीरिक समस्याएं दे रहा है बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा है।
  • क्योंकि इस भागमभाग के दौर में हर कोई आगे निकलना चाहता है। इसका एक परिणाम है महिलाओं में पीरियड की देरी होना।

3. मोटापा

  • आधुनिक युग में हर कोई चाहे वह पुरुष और स्त्री हो, बच्चे हो, बूढ़े हो जंक फूड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
  • जिसकी वजह से मोटापा जैसी समस्या बढ़ती जा रही है।
  • ज्यादा वजन बढ़ने की वजह से पीरियड्स में देरी हो जाती है।

4. बीमारियां

  • अगर आप किसी लंबी बीमारी से उठे हैं और आपने ज्यादा दवाइयां खाए हैं।
  • तो ऐसे में आपके पीरियड्स में देरी होना स्वाभाविक है।
  • लेकिन इसके अलावा कुछ बीमारियां होती हैं जैसे थायराइड और पीसीओडी जिसकी वजह से पीरियड्स में अनियमितता बनी रहती है।
  • अगर आपको लगता है कि आपको दो-तीन महीनों में पीरियडस हो रहे हैं तो ऐसे में आप पीसीओडी का टेस्ट अवश्य कराएं।
  • पीसीओडी को पीसीओएस के नाम से भी जाना जाता है।

5. अनुचित जीवन शैली ज्यादा

  • संतुलित भोजन ना लेने की वजह से और ज्यादा शराब और स्मोकिंग के कारण पीरियड में देरी हो जाती है।
  • तो कोशिश करें शराब और स्मोकिंग कम से कम करें या बिलकुल छोड़ दें।

6. अधिक व्यायाम

  • ज्यादा व्यायाम करने की वजह से भी पीरियड में देरी हो जाती है।
  • इसलिए जरूरी है कि अपने पीरियड के कुछ समय पहले से ही व्यायाम ना करें और पीरियड्स में तो व्यायाम बिल्कुल ना करें।

Period Ruk Jaye To Kya Kare | मासिक धर्म ठीक करने के उपाय

अगर कोई समस्या होती है तो उसका समाधान भी अवश्य होता है। उपरोक्त पीरियड्स में देरी के कारण कारण जानने के बाद आप यह तो समझ गए होंगे कि अगर आपको पीरियड्स में देरी होती है तो उसका कारण क्या है?

तो ऐसी स्थिति में आप अपनी समस्या के अनुसार निम्नलिखित बताए गए मासिक धर्म ठीक करने के उपाय इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. दालचीनी | पीरियड्स खुलकर न आए तो करें ये उपाय

दालचीनी | पीरियड्स खुलकर न आए तो करें ये उपाय

यह जरूरी नहीं है कि अपनी हर समस्या में हम एलोपैथिक दवाओं का सेवन करें। हमें आयुर्वेद यह बताता है कि हमारी हर समस्या का हल हमारे किचन में ही मौजूद है। तो क्यों ना किचन में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल करके अपनी समस्या का समाधान निकाला जाए?

पीरियड को नियमित करने में दालचीनी एक रामबाण इलाज है। दालचीनी में मौजूद हाइड्रो ऑक्सीजन कौन पीरियड्स के दौरान इंसुलिन के स्तर को बनाए रखते हैं। और इसी के साथ पीरियड को नियमित भी करते हैं।


सेवन करने का तरीका

  • दालचीनी को आप दूध में भी ले सकते हैं और चाय में भी।
  • एक गिलास गर्म दूध या एक कप गर्म चाय में चुटकी भर दालचीनी रोज लें।
  • इससे आपके पीरियड्स अवश्य ही नियमित हो जाएंगे।
  • इसके अलावा आप दालचीनी की एक छोटी सी डंडी को रोजाना चबाकर भी खा सकते हैं।

2. मासिक धर्म की समस्या में अदरक या सूखा अदरक (सौंठ)

मासिक धर्म की समस्या में अदरक या सूखा अदरक (सौंठ)

अदरक या सूखा अदरक (सौंठ) पीरियड को नियमित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। यह है ना सिर्फ पीरियड्स के फ्लो को सही करता है बल्कि पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करता है। आप अपनी पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए इस को नियमित अपने खाने में शामिल करें।

सेवन करने का तरीका

  • अदरक को इस्तेमाल करने के बहुत सारे तरीके हैं।
  • आप इसे सब्जी के छौंक में डाल कर खा सकते हैं।
  • आप अदरक की चाय पी सकते हैं।
  • अदरक को कद्दूकस करके उसका रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।
  • आप इस नुस्खे का दिन में एक बार सेवन अवश्य करें।

3. मासिक धर्म की समस्या में ले इमली या खट्टे खाद्य पदार्थ

मासिक धर्म की समस्या में ले इमली या खट्टे खाद्य पदार्थ

एक सर्वे से यह पता चला है कि इमली का गुद्दा पीरियड को नियमित करने में सहायक सिद्ध हुआ। अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं है तो आपको अपने खाने में इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेवन करने का तरीका

  • 25 ग्राम इमली और 20 ग्राम मिश्री 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नमक और पिसा हुआ जीरा पाउडर मिलाएं।
  • इसे छानकर इस ड्रिंक को दिन में एक बार पिएं।

4. Period Ruk Jaye To Kya Kare कच्चा पपीता खाएं

Period Ruk Jaye To Kya Kare कच्चा पपीता खाएं

पीरियड्स में होने वाली अनियमितता को कच्चे पपीते से दूर किया जा सकता है। कच्चे पपीते में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी और केराटिन पाए जाते हैं।

जो गर्भाशय की सिकुड़ी हुई मांसपेशियों को खोलने का काम करते हैं। पीरियड होने से पहले आप कच्चे पपीते का सेवन करें। इससे आपकी समस्या अवश्य ही हल होगी।

सेवन करने का तरीका

  • कच्चे पपीते को काटकर उसकी सब्जी बनाकर आप खा सकते हैं।
  • कच्चे पपीते को कद्दूकस करके उसका रस निकालकर आपकी सकते हैं।
  • कच्चे पपीते को बॉईल करके उसमें चाट मसाला, नमक, कालीमिर्च डाल कर उसे ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

5. माहवारी खुलकर आने के घरेलू उपाय में चकूंदर

माहवारी खुलकर आने के घरेलू उपाय में चकूंदर

चकूंदर में कई जरूरी पोषक तत्व , आयरन और फॉलिक एसिड आदि पाए जाते हैं, जो अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में कारगर साबित होते हैं। यह हार्मोन्स के संतुलन को सही करने में मदद करते हैं, इसलिए कोशिश करें कि नियमित रूप से चंकूदर आपकी डाइट में शामिल हो सके।

सेवन करने का तरीका

  • चकूंदर सेहत और पीरियड्स दोनों के लिए बेस्ट माना जाता है।
  • आप इसे कई तरीकों से अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
  • सलाद, सब्जी या इसका जूस निकाल कर पी सकते हैं।
  • साथ ही, दही में चकूंदर को कद्दूकस करके भी डाल सकते हैं।

6. मासिक धर्म की समस्या में ले अजवायन

मासिक धर्म की समस्या में ले अजवायन

अजवाइन की तासीर गर्म होती है यह ना सिर्फ पीरियड्स को नियमित करने में सहायक है बल्कि आपके पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में भी मदद करती है।

सेवन करने का तरीका

  • एक गिलास गर्म पानी में अजवाइन को तब तक उबालें।
  • जब तक पानी हल्के भूरे रंग का नहीं हो जाता।
  • इस पानी में स्वादानुसार गुड़ मिलाए।
  • अब इस पानी को छानकर दिन में एक बार अवश्य पिएं।

7. मासिक धर्म ठीक करने के उपाय है खजूर

खजूर की तासीर गर्म होती है। अपनी पीरियड्स की डेट से 15 दिन पहले खजूर का सेवन शुरू कर दें। लेकिन इसकी एक संयमित मात्रा का सेवन करना जरूरी है, क्योंकि यह बहुत गर्म होता है।

सेवन करने का तरीका

  • खजूर के आप और लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
  • खजूर को दूध में उबालकर आप वह दूध पी सकते हैं और साथ में वह खजूर खा सकते हैं।

8. मासिक धर्म की समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक उपचार हैं मेथी दाना

मासिक धर्म की समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक उपचार हैं मेथी दाना

मेथी दाना एक ऐसा किचन का मसाला है जिसके बहुत सारे फायदे होते हैं। यह न सिर्फ शरीर में इंसुलिन को बढ़ाता है और ना सिर्फ शरीर के वजन को कम करता है। बल्कि आपके पीरियड्स को नियमित भी करने में भी सहायक है।

सेवन करने का तरीका

  • रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना भिगोकर रख दें।
  • सुबह इस पानी को छान कर पिए।

9. सेब का सिरका यानि एप्पल साइडर विनेगर | पीरियड रेगुलर कैसे करें?

सेब का सिरका यानि एप्पल साइडर विनेगर | पीरियड रेगुलर कैसे करें?

वैज्ञानिक अध्ययनों में कहा गया है कि पीसीओएस की वजह से अनियमित और भारी पीरियड से पीड़ित महिलाओं में सेब का सिरका यानि एप्पल साइडर विनेगर लेना प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के साथ पीरियड्स को नियमित करता है।

यह इंसुलिन प्रतिरोध को भी कम करता है। यह अत्यधिक पीरियड में ऐंठन से राहत पाने के लिए बहुत प्रभावी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।

सेवन करने का तरीका

  • सेब के सिरके को पीने का सबसे सही तरीका है कि आप इसे पानी के साथ घोलकर पिएं। इससे एसिडिटी नहीं होती है। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो इसमें कुछ बूंदें शहद की भी डाल लें। दांतों को कोई नुकसान ना हो, इसलिए इसे स्ट्रॉ से पीना फायदेमंद रहेगा।
  • कभी भी खाली सिरका न पीएं। इसे हमेशा डायल्यूट करके यानि पानी मिलाकर ही इस्तेमाल करें। विशेषज्ञों का कहना है कि एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा नहीं पीना चाहिए।
  • एप्पल साइडर विनेगर, अदरक, हल्दी और शहद का काढ़ा बनाकर पीना भी अच्छा रहता है।
  • आप इसे सलाद पर छिड़क कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सलाद पर ड्रेसिंग की तरह इस्तेमाल करने से यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा साबित होगा।

5 मिनट में मासिक धर्म लाने की दवा | Home Remedies For Irregular Periods

आपकी मासिक साइकिल 27 से 30 दिन की होती है। जब आपके मासिक साइकिल का 27 वां दिन हो तब आप इस नुस्खे को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको किस तरीके से इस्तेमाल करना है और कैसे खाना है?
इसे निम्नलिखित वीडियो में बताया गया है।

निष्कर्ष | Conclusion

अगर आपको पीरियड में अनियमितता की प्रॉब्लम है और आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए उपायों को फॉलो कीजिए।

याद रखिए ऊपर बताए गए बहुत से उपायों की तासीर गर्म है तो गर्मियों के मौसम में उनकी मात्रा का सेवन कम कीजिएगा।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ

FAQ

1. पीरियड रुक रुक कर क्यों आता है?

जब भी हम तनाव में होते हैं तो हमारे शरीर में हार्मोन असंतुलन होता है। तनाव से जीएनआरएच नाम का हार्मोन कम हो जाता है जिसके कारण ओवुलेशन या पीरियड नहीं होते।

अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं है तो आप अपने इस केस में डॉक्टर की सलाह लें। कई बार लंबी बीमारी के चलते,तनाव, बेकार लाइफस्टाइल की वजह से भी पीरियड्स देरी से आते हैं।

2. पीरियड कितने दिन तक मिस हो सकता है?

ज्यादातर महिलाओं का जो नियमित मासिक चक्र होता है वह 27 से 30 दिनों के बीच में माना जाता है। अगर आपको इस बीच में मासिक चक्र नहीं आता तो आप अपना प्रेगनेंसी टेस्ट कीजिए। अगर प्रेगनेंसी टेस्ट भी नेगेटिव आता है तो डॉक्टर से संपर्क कीजिए।

पीरियड अगर आपकी नियमित डेट से एक हफ्ता ऊपर जाता है तो इसे नॉर्मल समझा जाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा दिन लेता है तो ऐसे केस में आपको कुछ टेस्ट कराने होंगे। इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

3. पीरियड क्यों रुक जाते हैं?

ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन असंतुलन, बेकार लाइफ़स्टाइल, ज्यादा एक्सरसाइज, वजन बढ़ना, बीमारियां जैसे पीसीओएस और थायराइड, शराब का सेवन करना, स्मोकिंग जैसे कारणों की वजह से कई बार पीरियड रुक जाते हैं।

1 thought on “Period Ruk Jaye To Kya Kare, आजमाएं यह 9 बेहतरीन उपाय”

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े