Amazing 13 Badam Tel Ke Fayde

Badam Tel Ke Fayde

बादाम के तेल में विटामिन ए, ई, डी, कैलशियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैग्नीज, फास्फोरस और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो यह तो तय है कि बादाम के तेल के फायदे (Badam Tel Ke Fayde) अनेक हैं।

बादाम का तेल न सिर्फ हमारे दिमाग को तेज करता है बल्कि हमारी हड्डियों को मजबूत भी बनाता है क्योंकि इसमें विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन ई होने की वजह से यह हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाता है, एजिंग को कम करता है और हमारे चेहरे को गोरा बनाने में भी मदद करता है।

आज के असंतुलित लाइफस्टाइल के कारण हमें बहुत सारे स्किन प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है। यह उन प्रॉब्लम्स का एक सर्वोत्तम सॉल्यूशन है।ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको बादाम तेल के फायदे (Badam Tel Ke Fayde) बताने जा रहे हैं। यह एक वर्सेटाइल तेल है जो बहुत सारी समस्याओं के समाधान में अकेला काफी है।

पढ़ने का समय नहीं हैं, इस लेख का हिंदी सारांश सुने

Table of Contents

बादाम के तेल के फायदे | Badam Tel Ke Fayde

बादाम के तेल को आम बोलचाल की भाषा में बादाम रोगन कहा जाता है। बादाम रोगन और बादाम तेल के बीच का अंतर कुछ भी नहीं है, दोनों एक ही है। बादाम रोगन हो या बादाम का तेल दोनों ही बादाम को कोल्ड प्रेस विधि के द्वारा तेल में तब्दील किया जाता है।

अगर आप बादाम तेल का उपयुक्त लाभ उठाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि ऑरिजनल बादाम तेल खरीदें। तो चलिए जानते हैं बादाम रोगन तेल के फायदे।

1. चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे | Badam Tel For Skin In Hindi

1.1 त्वचा whitening के लिए बादाम के तेल

  • त्वचा व्हाइटनिंग के लिए बादाम के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके लिए आपको रात को सोने से पहले अपना चेहरा वॉश कर ले।
  • दो से चार बूंद बादाम रोगन शिरीन के अपने हाथों पर लेकर रगड़े।
  • अब इससे अपने चेहरे की हल्के हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इस प्रक्रिया को करने के कुछ दिनों बाद आप पाएंगे कि आपकी स्किन के दाग धब्बे दूर होने लगे हैं और आपके चेहरे का ग्लो बढ़ने लगेगा।

1.2 झुर्रियों का इलाज है बादाम रोगन शिरीन | Badam Tel Ke Fayde

  • बादाम रोगन में एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • झुर्रियों को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप रात को सोते वक्त एक गिलास गर्म दूध में बादाम रोगन की 4-5 बूंदें मिलाकर पी सकते हैं।
  • इसके अलावा रात को सोते वक्त फेस वॉश करने के बाद इसकी एक पतली लेयर अपने चेहरे पर लगाले
  • और से सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें
  • इससे आपकी रिंकल्स झुर्रियों की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी
  • और वक्त के साथ जो झुरिया आती है वह नहीं आएंगी।

1.3 Badam Rogan For Dark Circles

  • जैसा पहले भी बताया जा चुका है कि बादाम तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो एंटी एजिंग का काम करते हैं।
  • अगर आपको डाक सर्कल की समस्या है तो रात को सोते समय इसकी कुछ बूंदे अपनी आंखों पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और सो जाएं।
  • इसको लगाने के बाद आपको अपनी आंखें वॉश नहीं करनी है।
  • आप सुबह उठ कर अपनी आंखें कर सकते हैं

2. Almond Oil In Nose Benefits In Hindi

  • जिन बच्चों को नकसीर की समस्या होती है उनके लिए almond oil बहुत बेनिफिशियल है।
  • नाक में बादाम का तेल डालने से ब्रेन की नसों को नमी मिलती है जिससे ड्राइनेस दूर होती है।
  • इस प्रक्रिया से ना सिर्फ नकसीर की समस्या से निजात मिलती है बल्कि आपका दिमाग भी तेज होता है।
  • बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या भी दूर होती है।

3. दूध में बादाम का तेल के लाभ

दूध में बादाम का तेल के लाभ

वैसे तो दूध स्वयं में एक कंप्लीट फूड है लेकिन अगर इसमें बादाम रोगन शिरीन मिला दिया जाए तो इसकी गुणवत्ता और अधिक बढ़ जाती है। बादाम के तेल से युक्त दूध हमें निम्नलिखित तरीकों से फायदा करता है।

3.1 झुर्रियों से राहत दिलाता है बादाम रोगन शिरीन

एक गिलास दूध में 1 टेबलस्पून बादाम का तेल मिलाकर पीने से चेहरे की झुर्रियां, कील मुंहासे, दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

3.2 बालों के लिए बादाम का तेल

बादाम और दूध में विटामिन ई ओमेगा फैटी एसिड कैलशियम मैग्निशियम प्रोटीन आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों का झड़ना रोकने के साथ-साथ इसे लंबा घना और सफेद होने से भी बचाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से बालों को पोषण मिलता है बाल मजबूत होने के साथ-साथ सिल्की सॉफ्ट भी हो जाते हैं।

दूध में बादाम रोगन मिलाकर पीने के अलावा आप कैस्टर ऑयल में और कोकोनट ऑयल में बादाम रोगन या बादाम का तेल मिलाकर अपने बालों की मसाज कर सकते हैं। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी और आपके बालों को लंबा घना होने में यह मदद करेगा।

3.3 हड्डियां होती हैं मजबूत बादाम रोगन तेल से

दूध में कैल्शियम प्रोटीन तो पाया जाता ही है इसके अलावा बदाम के तेल में मैग्नीज ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन डी होने से यह हड्डियों की ग्रोथ और निर्माण के लिए फायदेमंद है इसका रोजाना सेवन करने से गठिया ऑस्टियोपोरोसिस रोग यानी फ्रैक्चर होने का खतरा कम होता है।

3.4 याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम रोगन

अक्सर घर में बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा। दूध में बादाम का तेल मिलाने से, इसका सेवन करने से याददाश्त में बढ़ोतरी होती है। याददाश्त को बढ़ाने के साथ-साथ यह अल्जाइमर रोग होने से भी बचाता है।

3.5 डाइजेशन में सुधार करता है बादाम का तेल

दूध में बादाम का तेल मिलाकर पीने सेपेट से संबंधित समस्याएं जैसे कब शपथ सूजन में राहत मिलती है लेकिन इसकी एक नियंत्रित मात्रा ही पीनी चाहिए ज्यादा मात्र नुकसान भी कर सकती है।

3.6 रोगन बादाम तेल के फायदे वजन घटाने में

रोगन बादाम तेल के फायदे वजन घटाने में

दूध में बादाम का तेल मिलाकर पीने से यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे वजन बढ़ने की परेशानी से बचा जा सकता है।

3.7 इम्यून सिस्टम करें स्ट्रांग बादाम तेल

सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल इंफेक्‍शन आदि होने पर दूध में बादाम का तेल मिलकर पीने से राहत मिलती हैं। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। एक शोध के अनुसार रोज रात को 1 गिलास दूध में 1 टेबलस्पून बादाम का तेल मिक्स कर पीने से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।

बादाम तेल के नुकसान

यह तो तय है कि जिन चीजों के फायदे होते हैं उन चीजों के नुकसान भी हो सकते हैं बादामके तेल के फायदे जाने के बाद आपको बादाम तेल के नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए तो यहां पर हम कुछ बादाम तेल के नुकसान के बारे में आपको बता रहे हैं।

1. बादाम तेल से वजन बढ़ता है

अब आप सोच रहे होंगे अब मैं इस आर्टिकल में कहीं तो हम कह रहे हैं बादाम तेल से वजन कम होता है और आप कह रहे हैं बादाम तेल से वजन बढ़ता है। जी हां, अगर अनियमित रूप से बदाम तेल का सेवन किया जाए तो इससे वजन भी बढ़ सकता है क्योंकि इसमें फैट पाया जाता है।

2. बादाम तेल से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

किसी भी चीज की अति बुरी होती है। अगर आप बादाम का तेल अधिक मात्रा में ग्रहण करते हैं तो इसका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि इसमें फैट पाया जाता है, इसीलिए इसकी नियमित मात्रा का सेवन करना बहुत जरूरी है। अन्यथा इसका उल्टा असर पड़ सकता है और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

3. एलर्जी की समस्या

बादाम तेल से एलर्जी होने के किस्से बहुत कम होते हैं लेकिन यह भी सच है होते हैं। अगर किसी इंसान को बादाम के तेल से एलर्जी है तो उसे इसका सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा मैथिली दस्त सांस लेने में परेशानी गले के अंदर खाना ले जाने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

How To Make Almond Oil At Home In Hindi

वैसे तो हर चीज घर पर भी बनाई जा सकती है फिर चाहे वह बादाम का तेल ही क्यों ना हो। यहां हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं जिसे देखकर आप इस तेल को घर में ही बना सकते हैं।

निष्कर्ष । Conclusion

बादाम रोगन/बादाम तेल के बहुत फायदे होते हैं। यह आपकी त्वचा की देखभाल के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी सर्वोत्तम टॉनिक है। इसे आप दूध में पी सकते हैं।

अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं और जो भी आप स्किन के लिए फेस पर बनाते हैं उसमें भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको डायरेक्ट अपनी स्कीन पर लगा सकते हैं। इसके अकेले ऑयल के फायदे अनेक है।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs

FAQ

1. चेहरे पर बादाम का तेल कैसे लगाएं?

चेहरे पर बादाम का तेल कई तरह से लगाया जा सकता है।

  • आप डायरेक्ट बादाम का तेल चेहरे पर फिंगर्टिप्स की सहायता से लगा सकते हैं।
  • आप चाहें तो दो-चार बूंदे अपनी हथेली पर बदाम के तेल की लेकर रगड़े और उसे थोड़ा सा रगड़ने के बाद अपने चेहरे पर डायरेक्ट अप्लाई करे।
  • एलोवेरा जेल में बादाम रोगन शिरीन मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और 15 मिनट लगाकर छोड़ने के बाद उसे धो लें।
  • बादाम का तेल कैस्टर ऑयल में मिलाकर रात में फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और सो जाएं।
  • सुबह उठकर आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से वॉश करें इससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ेगा।

2. बादाम का तेल कब लगाना चाहिए?

बादाम का तेल लगाने का सबसे सही समय है रात को सोने से पहले। अगर आप बादाम का तेल अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इसके दोगुने रिजल्ट आपको मिलेंगे।

3. बादाम का तेल बालों में कैसे लगाएं?

बालों में आप जो भी ऑयल यूज़ करते हैं जैसे कैस्टर ऑयल, नारियल का तेल, सरसों का तेल आप उसमें कुछ बूंदे बादाम का तेल मिलाकर अपने बालों की स्कैल्प पर लगाएं। इससे आपके बालों की विभिन्न समस्याएं दूर होंगी और आपके बाल घने, मुलायम, लंबे भी जरूर होंगे।

7 thoughts on “Amazing 13 Badam Tel Ke Fayde”

  1. One of the most effective trading bots tһat yοu can lay access tⲟ foг no cost.
    It’s simple to learn аs well as morе complex settings arе accessible or haᴠe fulⅼ explanations
    on thеіr site. Τhe app is a better alternative tο the phone version.

    Reply
  2. Your article made me suddenly realize that I am writing a thesis on gate.io. After reading your article, I have a different way of thinking, thank you. However, I still have some doubts, can you help me? Thanks.

    Reply
  3. 412359 346240Very good post. I previousally to spend alot of my time water skiing and watching sports. It was quite possible the best sequence of my past and your content kind of reminded me of that period of my life. Cheers 518664

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े