प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है, जानिए इन 9 सटीक तथ्यों से

Pregnancy Symptoms In Hindi

प्रेगनेंसी की खबर हर महिला को बहुत खुशी देती है और प्रेगनेंसी में दिखाई देने वाला बेबी बंप इस खुशी से महिला को साक्षात्कार कराता है। अगर आप पहली बार गर्भवती होती हैं तो आपके मन में एक सवाल अवश्य उठता है कि प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? इस प्रश्न को जानने के साथ ही महिलाएं प्रेगनेंसी के लक्षण (Pregnancy Symptoms) और बच्चे की मूवमेंट को लेकर भी खासा उत्सुक रहती हैं।

बढ़ती गर्भावस्था के साथ प्रेगनेंसी में पेट तो निकलता है लेकिन कब और कितना पेट निकलता है और प्रेगनेंसी में कौन से महीने में पेट निकलता है? यह जानना हर गर्भवती महिला के लिए बहुत ही रोमांचित होता है। ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? इससे जुड़ी कुछ बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप की जिज्ञासा अवश्य शांत होगी।

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है | Pregnancy Me Pet Kab Dikhta Hai

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है | Pregnancy Me Pet Kab Dikhta Hai
सुनने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुने

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है | Pregnancy Me Pet Kitne Mahine Baad Nikalta Hai

आमतौर पर प्रेगनेंसी की पहली तिमाही यानी पहले 3 महीनों में पेट नहीं दिखता है। गर्भावस्था की दूसरी तिमाही यानी 12वें से 16वें हफ्ते में बेबी बंप दिखना शुरू हो जाता है। इस समय तक गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है और एम्नीओटिक फ्लूइड भी बढ़ जाता है जिससे पेट का साइज बढ़ा हुआ दिखता है। वैसे तो हर महिला की शारीरिक संरचना अलग-अलग होने की वजह से उनके प्रेगनेंसी भी अलग-अलग होती है। अगर 12वें से 16वें में भी आपका पेट नहीं निकलता और डॉक्टर के अनुसार आपकी प्रेगनेंसी सुरक्षित है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हो सकता है, आने वाले समय में आपका बेबी बंप दिखाई दे।

प्रेगनेंसी में पेट कब दिखता है | Pregnancy Me Pet Kitna Bada Hota Hai

  • 3 महीने तक आपका बच्चा दो ढाई इंच यानी नींबू के आकार का होता है जो आसानी से दिखाई नहीं देता।
  • 16 हफ्ते में बच्चा एवोकाडो जितना हो जाता है।
  • पांचवें हफ्ते में यह 7 इंच का यानी केले के जितना हो जाता है।
  • 22 से 26वें हफ्ते के बीच में आपका बच्चा 15 इंच का यानी खरबूजे जितना रहता है।
  • 26 से 30वें हफ्ते के बीच में इसकी लंबाई 18 इंच यानी बैंगन जितनी हो जाती है और इस बीच आपके बच्चे की ग्रोथ स्लो हो जाती है।
  • 30 से 32वें हफ्ते आपके फीटस की लंबाई 19 से 22 इंच यानी अनानास जितनी हो जाती है। इस अवधि में आपका पेट कम बढ़ता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके बच्चे की डवलपमेंट नहीं होती, आपके बच्चे की विकास दर होती है लेकिन आपका पेट नहीं बढ़ता।

गर्भावस्था में पेट का आकार

ऊपर हमने आपको बताया प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है और पेट कितना निकलता है। लेकिन जैसा कि पहले ही आपको बता चुके हैं कि सभी महिलाओं की प्रेगनेंसी उनकी शारीरिक संरचनाओं की वजह से अलग अलग हो सकती है। तो हो सकता है कि आपकी प्रेगनेंसी उपरोक्त वैज्ञानिक तरीके से सर्टिफाइड तथ्यों के अनूकूल न हो। गर्भावस्था में पेट का आकार निर्धारित करने के लिए निम्नलिखित कुछ फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं। लेकिन यहां पर हम कहना चाहेंगे, अगर आपके डॉक्टर्स के मुताबिक आपके प्रेगनेंसी ठीक हो सुरक्षित है तो यह सभी फैक्टर्स का औचित्य नहीं रहता।

1. उम्र

बढ़ती उम्र की वजह से कई बार गर्भवती महिलाओं का बैली बटन कमजोर होने लगता है, एब्डोमिनल मसल्स कमजोर होने लगती है, जिससे उनका पेट ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। इसके विपरीत अगर आपका पेट गर्भधारण के दौरान बिल्कुल नहीं निकला हुआ। इससे पता चलता है कि आपका बैली बटन काफी स्ट्रांग है तो ऐसी स्थिति में आप पूरी प्रेगनेंसी सिर्फ 30 से 35 पाउंड वजन प्राप्त करती हैं जो गर्भावस्था का आदर्श वेट गेन माना जाता है।

2. लंबाई

गर्भवती महिला की शारीरिक लंबाई उसके बेबी बंप पर असर डालती है। आपने देखा होगा जिन महिलाओं की लंबाई अधिक होती है उनका प्रेगनेंसी में पेट कम दिखाई देता है। इसके विपरीत जिन महिलाओं की लंबाई कम होती है, उनका बेबी बंप जल्दी दिखाई देता है।

3. वज़न

जिन महिलाओं का वेट ज्यादा होता है उनका बेबी बंप जल्दी यानी 12वें हफ्ते तक दिखाई देने लगता है और जिन महिलाओं का वजन कम होता है उनका गर्भावस्था में बेबी बंप 16 वें हफ्ते तक दिखाई देता है।

4. यूट्रस की संरचना

बेबी बंप का जल्दी और देरी से देखना महिलाओं के यूट्रस पर निर्भर करता है। जिन महिलाओं का यूट्रस एंटेवर्टेड यानी आगे की तरफ झूका हुआ होता है उनमें बेबी बंप जल्दी दिखाई देता है। इसके विपरीत जिन महिलाओं में का यूट्रस रेट्रोवर्टेड होता है यानी पीछे की तरफ झुका हुआ होता है उनमें बेबी बंप लेट दिखाई देता है।

5. फीटस का वजन

आपके बेबी बंप का जल्दी और देर से दिखाई देना आपके बच्चे की ग्रोथ पर भी निर्भर करता है। मान लीजिए आप की प्रेगनेंसी को 6 महीने हो गए हैं लेकिन आपके बच्चे का वजन तुलनात्मक कम है तो ऐसी स्थिति में 6 महीने के अनुसार आपके बेबी बंप नहीं दिखाई देगा। आपके बच्चे की ग्रोथ जिस तरीके की होगी उसी तरीके से वह यूट्रस में जगह लेगा। अगर बच्चे की ग्रोथ कम है तो यूट्रस कम फैलेगा।

6. फीटस की संख्या

ऐसा देखा जाता है जो महिलाएं ट्विंस या मल्टीपल प्रेगनेंसी से जूझती है। उनका बेबी बंप सिंगल प्रेगनेंट महिला की तुलना में अधिक दिखाई देता है।मल्टीपल प्रेगनेंसी में फीटस यूट्रस को ज्यादा स्टैरच करता है, जिससे एब्डोमिनल मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं और पेट ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई देता है।

7. दूसरी प्रेगनेंसी

अगर आप दूसरी बार गर्भवती होती हैं तो हो सकता है कि आपका बेबी बंप जल्दी दिखाई दे। यह आपको पहले तिमाही में भी दिखाई दे सकता है क्योंकि, दूसरी प्रेगनेंसी में पेट की मांसपेशियां खींच चुकी होती है और पेट थोड़ा ढीला पड़ जाता है। जिसकी वजह से दूसरी बार पेट जल्दी दिखने लगता है।

8. एमनीओटिक फ्लूइड

एक गर्भवती महिला में 1 लीटर एमनीओटिक फ्लूइड बनता है। कुछ महिलाओं में 1 लीटर से ज्यादा एमनीओटिक फ्लूइड बनता है जिससे उनका बेबी बंपर ज्यादा निकला हुआ दिखाई देता है।

9. बेबी पोजीशन

प्रेगनेंसी में कितना पेट निकलेगा, यह बेबी की पोजीशन पर निर्भर करता है। जैसे कि अगर गर्भ में शिशु का सिर ऊपर और नीचे ना होकर अगल बगल में होते हैं, तो इसे बेबी बंप चौड़ा दिखाई देता है।

निष्कर्ष | Conclusion

इस लेख में हमने आपको बताया कि प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? इसी के साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि प्रेगनेंसी में कितना पेट कौन से हफ्ते में निकलता है? गर्भावस्था में पेट का आकार कुछ फैक्टर्स पर निर्भर करता है वह फैक्टर्स भी हमने आपको बताएं। हम आशा करते हैं कि यह लेख पढ़ने के बाद आपको अपने सारे प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा।

आप हमारे साथ अपनी प्रेगनेंसी से संबंधित अनुभव शेयर कर सकते हैं जैसे कि आपका बेबी बंप कौन से महीने में दिखाई दिया, अपनी प्रेगनेंसी से जुड़े हुए अपने खट्टे मीठे अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें। इसी के साथ ही अगर आपको प्रेगनेंसी से संबंधित किसी तरह की सटीक जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बताएं।

FAQ

FAQ

1. पेट में बच्चा कितने महीने में घूमता है?

ऐसा माना जाता है कि प्रेगनेंसी के 16 से 25 हफ्ते के बीच में मां को बच्चे की पहली मूवमेंट महसूस हो जाती है। जहां तक बच्चे के पेट में घूमने का सवाल है तो यह बच्चे की सेहत, चुस्ती पर निर्भर करता है। बहुत से बच्चे पेट में जल्दी जैसे कि छठें महीने से घूमना शुरू कर देते हैं और कुछ बच्चे देरी से घूमते हैं।

2. गर्भ में लड़का कितने महीने में हलचल करता है?

वैसे तो गर्भ में बच्चे की मूवमेंट बच्चे की सेहत पर निर्भर करती है। लेकिन अगर हमारी दादी नानी की बात मानी जाए तो ऐसा कहा जाता है कि बच्चा अगर लड़की है तो चौथे महीने में इसकी मूवमेंट फील होती है और अगर गर्भ में पल रहा शिशु लड़का है तो इसकी मूवमेंट छठे महीने से फील होती है।

3. 3 महीने का बच्चा कितना होता है?

3 महीने तक आपका बच्चा दो ढाई इंच यानी नींबू के आकार का होता है जो आसानी से दिखाई नहीं देता।

4. गर्भ में बच्चे की धड़कन कब आती है?

गर्भ में पल रहे बच्चे की दिल की धड़कन 6 से 8 हफ्ते के बीच में आ जानी चाहिए। अगर आप अपना पहला अल्ट्रासाउंड छठें हफ्ते में कराती हैं तो हो सकता है कि आपको अपने बच्चे के दिल की धड़कन सुनाई दे।

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े