बेहतरीन 10 ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे

ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे | Gulab Jal Or Glycerin Ke Fayde

हर किसी को अपने अपने चेहरे पर गुलाबों जैसा निखार और मक्खन जैसी कोमलता चाहिए। इसे पाने का एक बेहतरीन नुस्खा है ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल। तो इसके लिए आप ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे के बारे में पता होना चाहिए।

सर्दी हो या गर्मी, ग्लिसरीन और गुलाब जल से आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट रख सकते हैं और जवां बना सकते हैं। जहां ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण आपकी त्वचा को गुलाबों जैसा निखार देता है, वही आपकी त्वचा को कम उम्र का दिखाने में भी अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्राचीन समय से चला आ रहा यह नुस्खा अपनी खूबियों से अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है। तो इसी के फायदों को आप तक पहुंचाने के लिए ब्यूटी दुनिया लाया है यह लेख जिसे पढ़कर आप 10 ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे विस्तार रूप से जान सकते हैं।

ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे | Gulab Jal Or Glycerin Ke Fayde

ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे | Gulab Jal Or Glycerin Ke Fayde

वैसे तो ग्लिसरीन और गुलाब जल को अलग-अलग करके भी अपने चेहरे पर हम लगा सकते हैं। जैसे गुलाब जल को रात को सोते समय रूई के फोहे पर डालकर अपने चेहरे पर लगाने से बहुत फायदा होता है।

सुबह उठकर एक जग पानी में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे को धोने से बहुत फायदा होता है। गिलसरीन की कंसिस्टेंसी बहुत थिक होती है इसीलिए इसको डायरेक्ट स्किन पर लगाना आपको असुविधा दे सकता है।

लेकिन जहां इसको गुलाब जल में मिलाकर लगाया जाता है इसका परिणाम 100%आपके लिए पॉजिटिव होता है। तो आइए जानते हैं ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे-

1. ग्लिसरीन और गुलाब जल चेहरे की नमी को बांधे रखता है। Gulab Jal Uses

ग्लिसरीन और गुलाब जल चेहरे की नमी को बांधे रखता है। Gulab Jal Uses
  • ग्लिसरीन एक प्राकृतिक नमीदेयक है।
  • ट्रांस एपिडेरमल वॉटर लॉस यानी त्वचा में नमी की कमी हो जाना जैसी समस्याओं में ग्लिसरीन बहुत ही फायदेमंद है।
  • ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे एग्जिमा और डर्मेटाइटिस जैसे रोगों से निजात मिलती है।

2. ग्लिसरीन और गुलाब जल त्वचा में निखार लाता है | Rose Water And Glycerin

  • ग्लिसरीन और गुलाब जल (gulab jal ke fayde) का मिश्रण जब हम अपने चेहरे पर लगाते हैं तो यह स्किन के सारे पोर्स को ओपन करता है।
  • इससे चेहरे की सारी गंदगी, अशुद्धियां निकल जाती हैं, जिससे हमारे चेहरे पर दिन-प्रतिदिन निखार आने लगता है।
  • रूखी, बेजान त्वचा से अगर आप निजात पाना चाहते हैं तो इस मिश्रण को अवश्य लगाएं।
  • यह सूजन, जलन और लालिमा में भी आराम देता हैं। क्योंकि इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एऐसिट होता है।

3. ग्लिसरीन और गुलाब जल चेहरे को जवान बनाता है | Rose Water With Glycerin

ग्लिसरीन और गुलाब जल चेहरे को जवान बनाता है | Rose Water With Glycerin
  • ग्लिसरीन में एंटी एजिंग गुण होने की वजह से यह चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को होने से रोकता है।
  • चेहरे पर ब्लड सरकुलेशन सही करता है। जिससे चेहरा उम्र के हिसाब से काफी यंग लगता है।।
  • जब आप अपने चेहरे पर ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण लगाते हैं। तो यह आपके चेहरे पर ब्लड सरकुलेशन को सही करता है।
  • जिससे चेहरा उम्र के हिसाब से काफी यंग लगता है और फाइन लाइन से और रिंकल जैसी समस्याएं खत्म होती है।
  • यह आपकी त्वचा जवां बनाने में बहुत उपयोगी है।

3. ग्लिसरीन और गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल स्तर को नियंत्रित करता है।Glycerine In Hindi

  • ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है।
  • और इसी के साथ आपके स्किन के पीएच लेवल को भी मेंटेन करके रखता है जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

4. ग्लिसरीन और गुलाब जल का उपयोग मेकअप में | Glycerine And Rose Water

ग्लिसरीन और गुलाब जल का उपयोग मेकअप में | Glycerine And Rose Wate
  • मार्केट में जितने भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। उन सब में ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • मेकअप चेहरे पर लगाने से पहले गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण से चेहरे को क्लीन किया जाता है।
  • मेकअप को उतारने में भी इसका उपयोग काफी लाभदायक है।

5. ग्लिसरीन घाव को भरने में मदद करता है | Glycerine Ka Upyog

  • एक वैज्ञानिक सर्वे से यह पता चला कि ग्लिसरीन में एंटीफंगल बोलो और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
  • जिसकी वजह से यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
  • घाव को भरने के लिए नमी भी प्रदान करता है।

6. ग्लिसरीन चेहरे की इलास्टिसिटी को बनाए रखता है | Glycerin Ke Fayde

  • ग्लिसरीन कमाल का एविलिएंट है।
  • यह चेहरे की इलास्टिसिटी को बनाए रखता है।
  • चेहरे को सॉफ्ट सपल बनाने में बहुत उपयोगी है।

7. ग्लिसरीन और गुलाब जल मुहांसों में बेहद उपयोगी | Gulab Jal Or Glycerin Ke Fayde

 ग्लिसरीन और गुलाब जल मुहांसों में बेहद उपयोगी | Gulab Jal Or Glycerin Ke Fayde
  • ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण स्किन के लिए एक अमृत के समान है।
  • गलत खानपान और प्रदूषण के चलते हमारे चेहरे पर मुहांसों की समस्या होना एक आम बात बन चुकी है।
  • जब यह मुंहासे टाइम के साथ जाते हैं तो हमारे चेहरे पर बदनुमा दाग छोड़ जाते हैं।
  • हफ्ते में 3 दिन गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण को लगाने से यह दाग और मुहांसों के स्पाट धीरे धीरे खत्म होने लगते हैं।

8. ग्लिसरीन का इस्तेमाल बालों के लिए भी होता है | Glycerin Ke Fayde

ग्लिसरीन का इस्तेमाल बालों के लिए भी होता है | Glycerin Ke Fayde
  • एक वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला कि ग्लिसरीन में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
  • जिसकी वजह से यह बालों में रूसी की समस्या से निजात दिला सकता है
  • और इसी के साथ यह बालों को सॉफ्ट बनाने का भी काम करता है।
  • अपने किसी भी ऑयल में ग्लिसरीन को मिलाकर अपने स्कैल्प की मसाज करें।
  • इससे बालों की बहुत सी समस्याएं दूर होती हैं।

9. ग्लिसरीन और गुलाब जल ब्लैकहेड्स को रिमूव करता है | Grislin

  • आजकल के प्रदूषण भरे माहौल में हर कोई ब्लैकहेड्स की समस्या से जूझ रहा है।
  • मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन और गुलाब जल (मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के फायदे) मिलाकर लगाने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

10. ग्लिसरीन फटी एड़ियों की समस्या को दूर करता है | How To Use Glycerin On Face In Hindi

ग्लिसरीन फटी एड़ियों की समस्या को दूर करता है | How To Use Glycerin On Face In Hindi
  • सर्दियों जल्दी दस्तक देने वाली हैं और सर्दियों के साथ रूखी त्वचा और फटी एड़ियां सभी महिलाओं की मुख्य समस्या बन जाती है।
  • ग्लिसरीन में क्रैक को पैक करने के सारे गुण मौजूद हैं।
  • तो फटी एड़ियों पर रात को सोने से पहले ग्लिसरीन लगाएं।
  • उसके ऊपर सॉक्स पहनना ना भूलें।
  • यह प्रक्रिया आप की फटी एड़ियों की समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद करेगी।

गुलाब जल और ग्लिसरीन के नुकसान

  • जिनकी सेंसिटिव स्किन होती हैं, हो सकता है उनकी स्किन पर ग्लिसरीन और गुलाब जल का यह मिश्रण सूट ना करें। इसीलिए इस मिश्रण को लगाने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
  • ग्लिसरीन का अकेले उपयोग करने से आंखों व त्वचा पर जलन हो सकती है।
  • दवाई के रूप में अगर आप ग्लिसरीन को मौखिक रूप से लेते हैं तो हो सकता है आपको जी मचलना थकावट और चक्कर जैसी परेशानियों से जूझना पड़े।
  • ग्लिसरीन का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • ग्लिसरीन को अपने मुंह के द्वारा शरीर में ग्रहण करने से एसिडिटी की समस्या भी पाई गई है।
  • एक अध्ययन से पता चला कि ग्लिसरीन के उपयोग से पित्त उछल सकता है। यानी एलटीकैरिया हो सकता है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन कैसे लगाते हैं | Rose Water And Glycerin For Face

ग्लिसरीन को उपयोग करने के बहुत सारे तरीके हैं। जब भी हम दिन में अपनी स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं तो उसमें सबसे पहले क्लींजिंग, स्क्रबिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग, यह प्रक्रिया फॉलो करते हैं। ग्लिसरीन और गुलाब जल के जरिए आप इस प्रक्रिया को कैसे फॉलो कर सकते हैं, जानिए इसके स्टेप्स।

क्लींजिंग

  • आधे चम्मच ग्लिसरीन में दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर एक रुई के फोहे की मदद से लगाकर अपने चेहरे को साफ करें।
  • इससे आपके चेहरे के अंदर जितने भी अशुद्धियां और गंदगी होती है, वह सब साफ हो जाती है।

स्क्रबिंग

  • एक चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच दरदरी पिसी हुई चीनी और थोड़ा सा एलोवेरा जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 2 से 3 मिनट इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया से आपके चेहरे पर दिन भर में जितनी भी मृत कोशिकाएं बनती हैं, वो सब निकल जाती हैं।

टोनिंग

  • ग्लिसरीन से एक बहुत ही अच्छा टोनर बनता है।
  • 2चम्मच ग्लिसरीन, 7-8 चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • आप इस स्प्रे बोतल को 1 हफ्ते के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
  • जब भी अपने चेहरे को क्लीनज़ करें तो इस स्प्रे बॉटल से टोनर को स्प्रे की सहायता से अपने चेहरे पर छिड़के और सूखने दें।

मॉइस्चराइजर

  • ग्लिसरीन से बहुत तरह के मॉइश्चराइजर आप बना सकते हैं
  • जैसे 2 चम्मच ग्लिसरीन में 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करके एयरटाइट डिब्बे में बंद करें
  • और इसे टोनिंग के बाद अपने चेहरे पर लगाकर ऑब्जर्व होने दे।
  • 2 चम्मच ग्लिसरीन में 2 चम्मच शहद मिलाकर एक डिब्बे में बंद करें।
  • इस मॉइश्चराइजर को आप रात में लगाकर सो सकते हैं।
  • क्योंकि यह आपको हल्की चिपचिपाहट दे सकता है इसीलिए इसको रात में लगाने का सुझाव दिया जाता है।
  • सर्दियों में यह मॉइश्चराइजर आपकी रूखी स्किन के लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं होता।

ग्लिसरीन फॉर फेस | Best Brand Of Glycerin

निष्कर्ष | Conclusion

ऊपर हमने आपको बहुत अच्छे तरीके से ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे के बारे में बताया। सर्दियां जल्दी ही दस्तक देने वाले हैं, तो देर किस बात की जल्द ही लेकर आए ग्लिसरीन और इसके हर गुण से अपने त्वचा को सॉफ्ट और सपल बनाएं।

गिलसरीन किसी भी मेडिकल स्टोर या प्रोविजनल स्टोर पर उपलब्ध होता है। तो आज ही खरीदें और इस प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाले नुस्खे को अपनाएं।

2 thoughts on “बेहतरीन 10 ग्लिसरीन और गुलाब जल के फायदे”

  1. I’m not sure exactly why but this web site is loading extremely slow for me.
    Is anyone else having this issue or is it a problem on my end?
    I’ll check back later and see if the problem still exists.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े