Facial Kaise Karte Hain | 7 Best Facial Steps In Hindi

Facial Kaise Karte Hain | 7 Best Facial Steps In Hindi

अगर आप अपनी त्वचा को एकदम साफ और जवान रखना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा उपाय है फेशियल। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में पार्लर में जाकर फेशियल करवाना इतना आसान नहीं है।

इसीलिए ज्यादातर महिलाएं घर पर ही फेशियल करना पसंद करती हैं । लेकिन अब प्रश्न यह उठता है Facial Kaise Karte Hain? आप घर पर ही 20 दिनों के अंतराल पर घरेलू सामान, बाजार में उपलब्ध फेशियल किट और फ्रूट फेशियल कर सकती हैं।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको फेशियल करने का तरीका यानी फेशियल कैसे करते हैं? फेशियल कितने प्रकार के होते हैं? यह सब बताने जा रहे हैं।

पढ़ने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

फेशियल कितने प्रकार के होते हैं

  • साधारण क्लीनअप
  • रेगुलर फेशियल
  • मुहांसों को दूर करने वाला फेशियल गलवानिक फैशियल
  • फ्रूट फेशियल
  • इलेक्ट्रिक करंट फेशियल
  • पैराफिन फेशियल
  • एंटीऑक्सीडेंट फेशियल
  • गोल्ड फेशियल
  • डायमंड फेशियल
  • एंटी एजिंग फेशियल
  • कोलाजन फेशियल
  • माइक्रोडर्माब्रेशन फेशियल ग्लाइकोलिक
  • एसिड फेशियल
  • अरोमा थेरेपी फेशियल
  • रीजेनरेटिंग फेशियल

फेशियल करने की विधि हिंदी में | Facial Kaise Karte Hain

फेशियल करने की विधि हिंदी में | Facial Kaise Karte Hain

फेशियल हमारी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है जिससे त्वचा स्वस्थ और जवान लगने लगती है। महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने के लिए यह बहुत असरदार ट्रीटमेंट है।

फेशियल महिला हो या पुरुष दोनों में ही बहुत लोकप्रिय है। फेशियल चाहे आप घर पर करें या पार्लर से लें। फेशियल के कुछ स्टेप्स होते हैं जिन्हें फॉलो करके एक फेशियल किया जाता है। Facial Steps In Hindi

Step 1. क्लींजिग | Facial Kaise Karte Hain

क्लींजिंग से आपके चेहरे की गंदगी, अशुद्धियां अच्छे से साफ हो जाती है। त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है और इससे बुढ़ापे से पहले आने वाली त्वचा संबंधी समस्याएं भी शुरू नहीं होती।

इसीलिए अगर हो सके रोजाना अपने चेहरे को क्लीनज करें। इसके लिए आप बाजार में उपलब्ध क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

  • अपनी त्वचा के अनुसार क्लींज़र का चुनाव करें।
  • सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
  • फिर थोड़ी मात्रा में अपने हाथ में क्लीन्ज़र लें और फिर उसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
  • अब कॉटन से अच्छी तरह से चेहरा साफ कर ले फिर ठंडे पानी से धो लें।

घरेलू फेशियल

  • आप अपने घर में उपलब्ध घरेलू चीजों से भी क्लींजिंग कर सकते हैं।
  • आप अपने चेहरे को क्लींज करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इससे आपकी त्वचा, मुलायम, साफ्ट बनती है।
  • आधे चम्मच शहद को अपने चेहरे पर लगाएं और 1 मिनट तक मसाज करके ठंडे पानी से चेहरे को धोले।
  • शहद के अलावा आप अपनी त्वचा की क्लींजिंग के लिए गुलाब जल, कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा फर्मेंट चावल के पानी को भी अपने चेहरे पर क्लींज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Step 2. स्क्रबिंग | Home Facial In Hindi

जब चेहरे पर मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं। तो इसके कारण चेहरा मुरझाया सा दिखने लगता है। चेहरे की रंगत को पुनः वापस लाने में स्क्रब एक खास भूमिका निभाता है।स्क्रबिंग से हम अपने चेहरे की मृत कोशिकाओं को तो हटा ही सकते हैं साथ ही इससे हमारे चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।

आप हफ्ते में एक बार अपने चेहरे को स्क्रब कर सकते हैं। ज्यादा स्क्रबिंग करना चेहरे के लिए सही नहीं होता। बाजार में उपलब्ध स्क्रबर से भी अपने चेहरे को स्क्रब कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

  • अपने चेहरे को थोड़ा सा गीला करे।
  • स्क्रब को पूरा चेहरे पर लगाकर 2 से 3 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • और फिर ठंडे पानी से धोकर अपने चेहरे को साफ करें।

घरेलू फेशियल

आप अपने घर में उपलब्ध चीजों से भी स्क्रबिंग कर सकते हैं। नीचे कुछ घरेलू चीजों से बने स्क्रब बताए गए हैं उनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं।

नींबू और चीनी का स्क्रब

  • आधे नींबू के रस में आधा चम्मच चीनी मिलाकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे सर्कुलर मोशन में 5 मिनट के लिए मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

कॉफी और एलोवेरा का स्क्रब

  • आधा चम्मच कॉपी में आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर, इसका एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट से अपने चेहरे की सर्कुलर मोशन में 5 मिनट के लिए मसाज करें।

ओटमील और नींबू का स्क्रब

  • एक चम्मच ओटमील और एक चम्मच नींबू के छिलके के पाउडर में एक से दो चम्मच गुलाब का जल मिलाए ।
  • और उसे अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें। और फिर अपने चेहरे को धो लें।

Step 3. चेहरे की मसाज | Homemade Facial Tips In Hindi

चेहरे को साफ करने के बाद अब चरण आता है अपने चेहरे को मसाज देने का। इस स्टेप में आपको अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगली से अपने चेहरे को सर्कुलर मोशन में मसाज करनी होती है।

यह मसाज नीचे से ऊपर की तरफ करनी होती है मसाज करते वक्त जो दबाव होता है उसे अपनी कनपटी तक लेकर जाना होता है ताकि आपके चेहरे में कसावट आए। मसाज करने के लिए आप बाजार में उपलब्ध इस कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

  • अपने चेहरे को थोड़ा सा गिला करके क्रीम को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करते हुए कानों की तरफ ले जाकर कसावट दे।
  • इस प्रोसेस को 5 से 10 मिनट के लिए करें और फिर एक गीले तौलिए से अपना फेस पूछ ले।

घरेलू फेशियल

आप निम्नलिखित तरीके से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

नारियल के तेल

  • नारियल के तेल को सबसे अच्छा मॉइश्चराइजर माना जाता है‌।
  • इसके लिए आप एक चम्मच नारियल के तेल में 4 से 5 बूंदे गुलाब जल गई मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 5 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन पर मसाज करें फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

अरंडी का तेल

  • अरंडी का तेल कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल में दो चम्मच बादाम के तेल की मिलाकर उसमें एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • उसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करें और फिर अपना चेहरा धो लें।
  • इससे आपके चेहरे में काफी बग्लो आएगा और आपके चेहरे की रंगत बढ़ेगी।

Step 4. चेहरे पर भाप ले | Tips For Home Facial In Hindi

अपने चेहरे के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भाप एक सर्वोत्तम उपाय है। इससे आपकी त्वचा के अंदर जो भी गंदगी होती है। वह बाहर निकल जाती है। आपकी त्वचा में ताजगी आ जाती है।

अप्लाई करने का तरीका

Step 5. चेहरे पर पैक लगाएं | Facial In Hindi

चेहरे को भाप देने के बाद अपने चेहरे की त्वचा के अनुसार एक बेहतरीन मास्क लगाएं। मास्क लगाने से आपके चेहरे में निखार आता है। आप चाहे तो बाजार में उपलब्ध फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

  • अपने चेहरे को गिला करें और फेस पैक की कुछ मात्रा लेकर अपने चेहरे पर लगाएं ।
  • 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

घरेलू फेशियल

आप कुछ होममेड फेस पैक भी बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। हमने कुछ नीचे फेस पैक बताएं हैं आप उन्हें जरूर ट्राई करें।

दही और नींबू का फेस पैक

  • दो चम्मच दही में नींबू के रस की 2-3 बूंदे मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें।

ओटमील और दही का फेस पैक

  • एक चम्मच ओटमील में एक चम्मच दही मिलाएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें।

Step 6. टोनिंग | How To use Facial Kit At Home In Hindi

टोनिंग आपके चेहरे के लिए बेहद जरूरी है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने का आखिरी चरण है। टोनिंग आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। अंदर से त्वचा के सेल्स को मजबूत बनाता है। आपकी त्वचा का पीएच लेवल भी संतुलित रखता है।

आप अपनी त्वचा के अनुसार कोई भी बाजार में उपलब्ध टोनर चुन सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

  • टोनर को अपने चेहरे से 30 से 40 सेंटीमीटर की दूरी से स्प्रे करें। अगर टोनर स्प्रे बोतल में है।
  • अन्यथा रूई को टोनर में डुबोकर अपने चेहरे पर लगाएं।
  • आंखों और पूरे मुंह पर टोनर को लगाकर सूखने दें।

घरेलू फेशियल

आप घरेलू टोनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टोनर को बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी।

खीरे का रस और एलोवेरा जेल

  • एक खीरे को काटकर ग्लाइंड करके उसका रस निकाल लें।
  • अब इस रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • स्प्रे बोतल को आप फ्रिज में 1 हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

Step 7. चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं | Facial At Home Steps In Hindi

मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। यह आपकी त्वचा में नमी बरकरार रखता है आप कोई भी होम बेस्ड या बाजार में उपलब्ध मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

  • मॉइश्चराइजर की कुछ मात्रा अपनी उंगलियों के टिप्स पर लेकर उसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं।
  • मॉइश्चराइजर लगाने के बाद आपको अपना चेहरा वॉश नहीं करना।

घरेलू फेशियल

  • नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी एक मॉइश्चराइजर बन जाता है।
  • आप ही सोच रहे सर को भी बाजार में उपलब्ध मॉइश्चराइजर के विकल्प में चुन सकते हैं।
  • अपनी उंगलियों के टिप्स से जेंटली चेहरे पर लगाकर मसाज करें 2 से 3 मिनट तक मसाज करना काफी है।

फेशियल कैसे करें | Facial Steps At Home In Hindi

निष्कर्ष । Conclusion

हमने आपको उपरोक्त विवरण में फेशियल करने की पूर्ण जानकारी दी है। फेशियल को आप किस तरीके से बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट के जरिए कर सकते हैं। और किस तरीके से घर में उपलब्ध चीजों के जरिए बिना किसी हानिकारक प्रभाव के कर सकते हैं।

इन सब बातों के बारे में आपको आजमाए हुए नुस्खे बताए हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित आपका कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ

FAQ

1. सबसे अच्छा कौन सा फेशियल है?

जो फेशियल आपकी स्किन टाइप को सपोर्ट करता है। वही आपके लिए अच्छा होता है। अगर आप मार्केट बेस्ट फेशियल किट परचेज करते हैं। तो कोशिश करें अपनी स्किन के अनुसार फेशियल चूज़ करें।

इसके अलावा अगर आप घरेलू चीजों से फेशियल करते हैं तो वह आपके चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन कुछ सावधानियां फिर भी रखनी चाहिए। जैसे अगर आपकी स्किन ऑयली है तो हनी का इस्तेमाल ना करें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो नींबू का इस्तेमाल ना करें आदि।

2. गोल्ड का फेशियल घर पर कैसे किया जाता है?

जब आप मार्केट में किसी भी ब्रांड की गोल्ड फेशियल किट परचेज करते हैं। तो उसके ऊपर सारा प्रोसेस लिखा होता है कि उस फेशियल को किस तरीके से करना है? इसके अलावा आप ऊपर बताए गए फेशियल के स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

3. घरेलू सामान से फेशियल कैसे करें?

घरेलू सामान से फेशियल कैसे किया जाता है? इसका संपूर्ण विवरण हमने अपने इस लेख में दिया है। तो कृपया उसे जानने के लिए पढ़े पूरा लेख।

2 thoughts on “Facial Kaise Karte Hain | 7 Best Facial Steps In Hindi”

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े