कलौंजी के फायदे और नुकसान | 11 Amazing Kalonji Benefits In Hindi

कलौंजी के फायदे और नुकसान | 11 Amazing Kalonji Benefits In Hindi

कलोंजी में बहुत सारे गुण होते हैं। यह एक ऐसा बीज है जो बालों से संबंधित हर परेशानी का एक उत्तम इलाज है। यह भारत के लगभग हर किचन में मिलता है। इसीलिए कलौंजी के फायदे और नुकसान सभी को पता होना चाहिए।

कलौंजी को इंग्लिश में Nigella Sativa कहते हैं। कलौंजी में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर होता है। यह अमीनो एसिड और प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इसके इन्हीं सभी गुणों के चलते आयुर्वेद की दवाइयों में इसका बहुत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

कलौंजी के सेवन से ना सिर्फ आपके बालों को फायदा होता है। बल्कि आपके संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कलौंजी बहुत तरीके से फायदेमंद है। ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको कलौंजी के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

अगर आप अपने आहार में कलौंजी का सेवन नहीं करते हैं। तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने आहार में कलौंजी का इस्तेमाल जरूर करेंगे यह हमारी गारंटी है।

Beauty Duniya Poadcast
पढ़ने का समय नहीं है?
इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

Table of Contents

कलौंजी के फायदे | Benefits Of Kalonji In Hindi

कलौंजी का सेवन आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो इसका सेवन उस बीमारी के कुछ लक्षणों को कम तो कर सकता है।

लेकिन गंभीर बीमारी का इलाज सिर्फ कलौंजी से करना संभव नहीं। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। तो आइए जानते है कलौंजी के फायदे और नुकसान –

1. कलौंजी का फायदा त्वचा के लिए | Black Seed Oil In Hindi

कलौंजी शुष्क त्वचा, कील मुहांसों की समस्या को दूर करती है। कील मुहांसों की समस्या को उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया ऐसे कलौंजी लड़ती है और हमारी त्वचा को कील मुहांसों से मुक्त कर साफ और सुथरी बनाने में अपना योगदान देती है।

शुष्क त्वचा के लिए कलौंजी का इस्तेमाल

उपयोग करने की विधि

  • 1 चम्मच कलौंजी को बारीक पीस लें, अब इस पाउडर को 1 चम्मच शहद में मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • अब इसे चेहरा धोने के बाद पूरे त्वचा पर अप्लाई करें।
  • अप्लाई करने के 15 मिनट के बाद अपना चेहरा फिर से पानी से वॉश करें।
  • इस प्रक्रिया से आपकी शुष्क त्वचा से निजात मिलती है।

कलौंजी का उपयोग कील मुहांसों के लिए

कलौंजी का उपयोग कील मुहांसों के लिए

उपयोग करने की विधि

  • 1 चम्मच कलौंजी को बारीक पीस लें।
  • अब इस पाउडर में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।।
  • मसाज करने के 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।
  • इस प्रोसेस से आपकी त्वचा पर कील मुहांसों की समस्या ठीक हो जाती है।

2. कलौंजी तेल के फायदे बालों के लिए | Kalonji For Hair Growth In Hindi

कलौंजी तेल के फायदे बालों के लिए

कलौंजी का तेल बालों के लिए उत्तम माना जाता है। कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गुण बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

आप चाहें तो कलौंजी का तेल अपने बालों में इस्तेमाल करें। इसके अलावा कलौंजी का पेस्ट भी आप अपने बालों में अप्लाई कर सकते हैं।

उपयोग करने की विधि

  • कलौंजी का पेस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए, पिसी हुई बारीक कलौंजी इस पाउडर में आप 1 चम्मच शहद,1 चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं।
  • इसका एक पेस्ट बनाएं। और अपने बालों की रूट्स के साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • यह आप पर डिपेंड करता है कि आप अपने बालों की लंबाई पर लगाना चाहते हैं या नहीं अन्यथा सिर्फ बालों की रूट्स पर लगाना काफी रहता है।
  • लगाने के 35 मिनट के बाद अपने बालों को पानी से वॉश करें।
  • अगर आप चाहते हैं अपने बालों को शैंपू करना तो, आप शैंपू कर सकते हैं नहीं तो 1 दिन के बाद भी आप शैंपू अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस पेस्ट को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

3. कलौंजी तेल के फायदे मधुमेह में | Kalonji Ke Fayde

कलौंजी तेल के फायदे मधुमेह में | Kalonji Ke Fayde

कलौंजी का तेल मधुमेह में काफी फायदा करता है। कलौंजी में आपके शरीर के ग्लूकोस लेवल को संतुलित करने के गुण मौजूद होते हैं ।इसीलिए अगर आप मधुमेह से पीड़ित है तो अपने आहार में कलौंजी जरूर शामिल करें।

आप चाहे तो कलौंजी का छौंक सब्जियों में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप कलौंजी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

उपयोग करने की विधि

  • सुबह और शाम को एक चम्मच कलौंजी का तेल काली चाय में डालकर सेवन करें।
  • ऐसा करने के 1 महीने के बाद आपको परिणाम प्रत्यक्ष होंगे।

4. कलौंजी का बीज बढ़ाएं आपकी स्मरण शक्ति | Kalonji Ke Fayde Hindi Mein

कलौंजी का बीज बढ़ाएं आपकी स्मरण शक्ति | Kalonji Ke Fayde Hindi Mein

बड़े बुजुर्गों ने कहा है कलौंजी का बीज स्मरण शक्ति को बढ़ाने में कारगर है। यह आपकी एकाग्रता को बढ़ाता है।

उपयोग करने की विधि

  • कलौंजी के बीज का पाउडर बना लें।
  • अब आधा चम्मच पाउडर में साथ थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करे।
  • आप इसी दिन में दो बार खाना खाने के बाद खा सकते हैं।

5. कलौंजी के फायदे आंखों की रोशनी के लिए | Kalonji Benefits In Hindi

आजकल आंखों की बीमारी एक बहुत ही कौन सी समस्या है। जो बच्चों से लेकर बड़ों को प्रभावित करती है। तो इसलिए जरूरी है अपने आहार में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना जिससे आप आंखों की बीमारियों से बच सके।

कलौंजी आंखों के लिए एक घरेलू उपचार है। इससे आंखों में लालिमा और आंखों में पानी आने जैसी समस्या दूर हो सकती है। कलौंजी के इस्तेमाल से मोतियाबिंद जैसी समस्या भी दूर की जा सकती है।

उपयोग करने की विधि।

  • गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।
  • गाजर के एक गिलास दूध में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

6. कलौंजी का फायदा किडनी के लिए | Kalonji Ke Fayde In Hindi

कलौंजी में ब्लड शुगर और ब्लड यूरिया लेवल को कम करने के गुण मौजूद होते हैं। जिससे ना सिर्फ आपकी मधुमेह नियंत्रण में आ जाते हैं ।बल्कि यह किडनी में मौजूद पथरी और इन्फेक्शन को ठीक करने का काम भी करता है।

उपयोग करने की विधि।

  • कलौंजी के बीज का पाउडर बना लें।
  • अब आधा चम्मच पाउडर में साथ थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करे।
  • आप इसी दिन में दो बार खाना खाने के बाद खा सकते हैं।

7. कलौंजी का फायदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए | Kalonji Oil Benefits In Hindi

कलौंजी कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है। जिन लोगो को हाई कोलेस्ट्रॉल रहता है वह लोग हररोज़ 2 ग्राम कलौंजी लगातार 3 महीने तक खाए।

ऐसा करने से उनका टोटल कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है। ट्राइग्लिसराइड्स भी कम हो जाएँगी, बुरा LDL कोलेस्ट्रॉल भी कम जाएगा और अच्छा HDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह भी पाया गया कि कलौंजी के बीज के पाउडर की तुलना में कलौंजी के तेल का अधिक प्रभाव पड़ता है।

उपयोग करने की विधि

  • कलौंजी के तेल के फायदे भी बहुत सारे हैं। इसे आप चाय में भी सकते हैं या फिर दूध में भी डालकर सेवन कर सकते हैं।
  • एक कप चाय में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सेवन करें।
  • यह चाय आप खाना खाने के बाद पी सकते हैं।
  • और दिन में दो बार चाय का सेवन कर सकते हैं।

8. कलौंजी वजन कम करने में मददगार | Benefits Of Kalonji In Hindi

 कलौंजी वजन कम करने में मददगार | Benefits Of Kalonji In Hindi

एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश एक शोध के अनुसार कलौंजी कई समस्याओं में हर्बल दवा के रूप में काम कर सकती हैं। जिसमें anti-obesity प्रभाव पाया जाता है। जो शरीर के वजन, बॉडी मास इंडेक्स और कमर के आकार को कुछ कम कर सकने में लाभदायक हो सकती है। साथ ही कलौंजी के सेवन से कोई गंभीर नुकसान भी नहीं पाया गया। इस प्रकार कलौंजी के फायदे में बढ़ते वजन को कम करना भी शामिल है।

उपयोग करने की विधि

  • कलौंजी के बीज का पाउडर बना लें।
  • अब आधा चम्मच पाउडर में साथ थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करे।
  • आप इसी दिन में दो बार खाना खाने के बाद खा सकते हैं।

9. कलौंजी कैंसर से सुरक्षा करती है | Kalonji Seeds Benefits In Hindi

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिनमें कैंसर भी शामिल है। कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कलौंजी में anti-cancer प्रभाव भी पाया गया है। जो शरीर में कैंसर को पनपने से रोकने में मदद करता है। साथ ही अल्टरनेटिव कीमोथेरेपी का काम भी करता है।

उपयोग करने की विधि

  • कलौंजी के सेवन के बहुत तरीके हैं।
  • इसको आप तेल (Kalonji Oil Ke Fayde) के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसको आप अपनी सब्जी में छोंक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसका पाउडर बनाकर खा सकते हैं। कलौंजी का एक चम्मच तेल अपनी एक कटोरी सब्जी में डालकर सेवन करें।
  • कलौंजी का पाउडर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक चम्मच कलौंजी के पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा सब्जियों में कलौंजी का छौंक लगाकर भी इसका आप सेवन कर सकते हैं।

10. कलौंजी रक्तचाप को संतुलित करता है ( Use Of Kalonji In Hindi)

एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध के अनुसार कलौंजी में एंटी हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इस बात को साबित करने के लिए 57 मरीजों को 1 वर्ष तक प्रतिदिन 2 ग्राम कलौंजी के सप्लीमेंट्स दिए गए।

इस दौरान मरीजों के सिस्टोलिक, डायस्टोलिक व हृदय गति में सुधार देखा गया। सिस्टोलिक में हृदय की मांसपेशी सिकुड़ती है। जिससे रक्त हृदय से बाहर बड़ी रक्त वाहिकाओं तक पहुंचाता है।

डायस्टोलिक में हृदय की मांसपेशियां आराम करती हैं। वहीं कलौंजी के मौजूद केमिकल कंपाउंड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के स्तर को कम करता है। जिससे रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

उपयोग करने की विधि

  • कलौंजी के सेवन के बहुत तरीके हैं।
  • इसको आप तेल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसको आप अपनी सब्जी में छोंक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसका पाउडर बनाकर खा सकते हैं। कलौंजी का एक चम्मच तेल अपनी एक कटोरी सब्जी में डालकर सेवन करें।
  • कलौंजी का पाउडर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक चम्मच कलौंजी के पाउडर को गर्म दूध (कलौंजी और दूध के फायदे) में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा सब्जियों में कलौंजी का छौंक लगाकर भी इसका आप सेवन कर सकते हैं।

Kalonji Ke Nuksan

  • पित्त दोष वाले लोग जो गरमी, चिपचिपाहट बर्दाश्त नहीं कर सकते।
  • उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह कुछ लोगों के आमाशय में जलन का कारण भी बन सकती है।
  • कलौंजी की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह मासिक धर्म जल्दी ला सकती है, जिन महिलाओं को मासिक धर्म बहुत ज्यादा होते हैं। उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्म तासीर की वजह से गर्भावस्था में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कलौंजी का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।
  • क्योंकि यह रक्तचाप के स्तर को कम कर सकता है। इसलिए उच्च रक्त स्त्राव रक्तचाप की दवा खाने वाले लोगों को ऐतिहात बरतने की जरूरत है।

निष्कर्ष | Conclusion

उपरोक्त लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको यह तो समझ में आ गया होगा कि कलौंजी के फायदे बहुत सारे हैं। तो हम आशा करते हैं आप अपने आहार में कलौंजी को अवश्य शामिल करेंगे। कलौंजी को अपने आहार में आप किस तरीके से शामिल कर सकते हैं? इसका विवरण भी हमने आपको ऊपर लेख में बताया है।

यहां पर हम आपको यह बताना चाहेंगे कि अगर आप किसी भयंकर बीमारी से ग्रसित हैं। तो उस स्थिति में आप सिर्फ कलौंजी जैसे घरेलू उपायों पर निर्भर नहीं रह सकते। इसके लिए आपको चिकित्सा पद्धति का सहारा लेना होगा।

हां आप कलौंजीजी जैसे घरेलू नुस्खों को अपने दैनिक खानपान में अवश्य शामिल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप कैंसर से ग्रसित है तो ऐसी स्थिति में आपको पूरा डॉक्टरी इलाज करवाना होगा।

3 thoughts on “कलौंजी के फायदे और नुकसान | 11 Amazing Kalonji Benefits In Hindi”

  1. Very nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to say that I’ve really enjoyed browsing your blog posts. In any case I’ll be subscribing to your feed and I hope you write again soon!

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े