ग्रीन टी | ग्रीन टी के 9 फायदे, नुकसान

ग्रीन टी | ग्रीन टी के 9 फायदे, नुकसान

ज्यादातर लोग चाय से ही अपने दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। अगर चाय में आपके पास सबसे बेहतर और सेहतमंद विकल्प हो तो फिर क्या बात है। इसी सेहतमंद विकल्प में जो सबसे बेहतरीन विकल्प है वह ग्रीन टी ( Green Tea)..

ग्रीन टी में सबसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट EGCG मौजूद होता है। यह बड़ी मात्रा में सिर्फ ग्रीन टी में ही पाया जाता है। इसमें एंटीथ्रैटिक, जीवाणुरोधी, एंटीजेनोजेनिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीवायरल, न्यूरोप्रोटेक्टिव और कोलेस्ट्रॉल करने वाले तत्व मौजूद होते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार एक कप चाय की तुलना में ग्रीन टी का प्रभाव लंबे समय तक पीने के बाद होता है। ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और फायदेमंद पॉलिफिनॉल्स मौजूद होते हैं।

ग्रीन टी को कैमिलिया साइनेनि्स पौधे से बनाया जाता है। इस पौधे की पत्तियों से ना सिर्फ ग्रीन टी बल्कि अन्य प्रकार की जाए जैसे ब्लैक टी भी बनाई जाती है। लेकिन अगर स्वास्थ्यवर्धक देखी जाए तो ग्रीन टी ज्यादा बेनिफिशियल है।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको ग्रीन टी के औषधीय गुणों के साथ ग्रीन टी के फायदे, ग्रीन टी के नुकसान, ग्रीन टी बनाने की विधि, ग्रीन टी पीने का सही समय। इन सभी जानकारियों से रूबरू कराएंगे। पूरी जानकारी पाने के लिए पढ़ें पूरा लेख।

पढ़ने का समय नहीं हैं, इस लेख का हिंदी सारांश सुने

ग्रीन टी के फायदे | Green Tea Benefits In Hindi

ग्रीन टी के फायदे | Green Tea Benefits In Hindi

पारंपरिक चीनी और भारतीय चिकित्सा पद्धति में ग्रीन टी या हरी चाय का इस्तेमाल रक्त स्त्राव को नियंत्रित करने, पाचन में सहायता करने, घावों को ठीक करने, दिल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ-साथ शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए किया जाता था।

अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन टी वजन घटने, यकृत विकार, टाइप 2 मधुमेह(डायबिटीज), अल्जाइमर जैसे रोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाल समस्या का समाधान करती है। तो आइए इसके फाइलों को विस्तार से जानते हैं।

1. ग्रीन टी के फायदे फोर स्किन | Green Tea Benefits In Hindi

ग्रीन टी हमारी त्वचा के लिए एक वरदान है। अपनी त्वचा को और सुंदर और ग्लोइंग बनाने के लिए हम ग्रीन टी का यूज कर सकते हैं।
इसके लिए आप ग्रीन टी पी सकते हैं। रात को सोने से पहले एक कप ग्रीन टी का सेवन आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने में हेल्प कर सकता है।

ग्रीन टी का फायदा डार्क सर्कल्स में

ग्रीन टी का फायदा डार्क सर्कल्स में
  • डार्क सर्कल को रिमूव करने के लिए आप ग्रीन टी से बनी आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको एक गिलास पानी में को बॉईल करना है और उसमें ग्रीन टी की पत्तियां या पूरा एक बैग डाल देना है।
  • उसे तब तक बॉईल कीजिए जब तक उसका रंग ब्राउन और ग्रीनीश ना हो जाए। अब इस पानी को छानकर आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में आइस क्यूब बनने के लिए रख दीजिए।
  • इस आइस क्यूब का इस्तेमाल आप दिन में दो से तीन बार अपनी आंखों पर सर्कुलर मोशन में कर सकते हैं।
  • यह आपको काफी सकारात्मक परिणाम देगा।
  • इसके अलावा आप दो यूज किए हुए टी बैग्स फ्रिज में 15 मिनट के लिए रख कर और फिर अपनी आंखों पर रखें।
  • 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें।
  • इससे आपके डाक सर्कल भी कम होंगे और इसके साथ ही यह उपाय आपकी आंखों को काफी सुकून भी देगा।

बेनिफिट्स ऑफ ग्रीन टी फॉर ग्लोइंग स्किन

बेनिफिट्स ऑफ ग्रीन टी फॉर ग्लोइंग स्किन
  • इस प्रक्रिया के लिए आप ऊपर बताई गई आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सुबह उठकर ठंडे पानी से अपने फेस वॉश को वॉश करने की जगह आप ग्रीन टी से बनी आइस क्यूब को डायरेक्ट अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • सर्कुलर मोशन में 2 से 3 मिनट अपने फेस की मसाज करके आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
  • इसके अलावा एक गिलास गर्म पानी में एक ग्रीन टी का बैग डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें
  • जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी को फ्रिज में 5 से 10 मिनट के लिए रखें।
  • अब इस पानी को आप अपने फेस वॉश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इससे आपकी स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा और इसके साथ ही इसमें जो एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं उससे आपके चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होंगे।

2. वजन कम करने में ग्रीन टी बेनिफिट्स | Green Tea Weight Loss In Hindi

वजन कम करने में ग्रीन टी बेनिफिट्स | Green Tea Weight Loss In Hindi
  • ग्रीन टी शरीर की चयापचय को बढ़ाने में मदद करके वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकती है।
  • इसमें कैफीन होता है और एक प्रकार का फ्लेवोनॉयड होता है जिसे कैटेचिन कहा जाता है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट होता है।
  • कैटेचिन अतिरिक्त वसा तोड़ने में मदद करता है।
  • कैटेचिन और कैफिन दोनों शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाकर शरीर को चुस्त रखने में मदद करते हैं।
  • इसके अलावा शरीर की अतिरिक्त वसा को घटाने का काम करता है।

3. डायबिटीज में ग्रीन टी का लाभ | Green Tea Ke Fayde In Hindi

डायबिटीज में ग्रीन टी का लाभ | Green Tea Ke Fayde In Hindi
  • ग्रीन टी अग्नाशय में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाती है।
  • रक्त शर्करा के स्तर को नियमित करती है और टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित लोगों में ग्लूकोस को अवशोषित करती है‌
  • टाइप 2 मधुमेह में लगातार बढ़ रहे ग्लूकोस लेवल से जो आंखों, दिल और गुर्दों में समस्याएं पैदा होती है।
  • ग्रीन टी इन समस्याओं को रोकने में काफी हद तक कारगर है।
  • इसीलिए मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति को अपने आहार में ग्रीन टी को अवश्य शामिल करना चाहिए।

4. ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए उपयोगी | Green Tea Ke Fayde

  • बहुत सारी स्टडीज से यह पता चला है कि ग्रीन टी कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन ( एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल यानी बुरा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है।
  • साथ ही उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।
  • इसके अलावा यह धमनियों को साफ रखती है और जिस से दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा नहीं रहता या कम रहता है।

5. कैंसर का अचूक इलाज है ग्रीन टी | Green Tea Benefits Hindi

  • बहुत सारे शोधों से यह पता चला है कि ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल का स्तर अधिक होता है जो कैंसर कोशिकाओं को मारने में मदद करती है।
  • और उन्हें बढ़ने से रोकती है। हालांकि ग्रीन टी कैंसर कोशिकाओं को किस प्रकार प्रभावित करती है।
  • अभी तक यह तथ्य पूर्णता स्वस्थ नहीं हुआ है।

6. ग्रीन टी के लाभ दिमाग के लिए | Green Tea Advantages

ग्रीन टी के लाभ दिमाग के लिए | Green Tea Advantages
  • एक अध्ययन से यह पता चला कि जो लोग नियमित रूप से हरी चाय का सेवन करते हैं।
  • उनके दिमाग के कार्य करने वाले स्मृति क्षेत्र में अधिक गतिविधि होती हैं।
  • ग्रीन टी में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड के कारण न्यूरॉन्स पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है।
  • जिससे अल्जाइमर और पाकिस्तान जैसी बीमारियों से बजे की वजह से होने वाली क्षति कम हो सकती है।
  • अपनी स्मृति को बढ़ाने और दिमाग से संबंधित रोगों को दूर करने के लिए आप एक दिन में एक या दो कप चाय अवश्य पिएं।

7. ग्रीन टी बालों के लिए | Green Tea For Hair In Hindi

ग्रीन टी बालों के लिए | Green Tea For Hair In Hindi
  • ग्रीन टी में बहुत पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट (EGCG) पाया जाता है जो आपके बालों की समस्याओं को दूर कर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • ग्रीन टी में विटामिन बी पेंथेनाल होता है जो दो मुंहे बालों को कम करता है और आपने आपके बालों को सॉफ्ट भी बनाता है।
  • ग्रीन टी के उपयोग से आपके बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है।
  • ग्रीन टी से बने पानी से अगर आप अपने बालों को वश करते हैं तो उसे रूसी की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
  • इस पानी का प्रयोग आप हफ्ते में दो बार करें इससे आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

8. ग्रीन टी का इस्तेमाल स्वस्थ दांतो के लिए | Green Tea Ke Fayde In Hindi

  • हरी चाय यानी ग्रीन टी में प्राकृतिक फ्लोराइड, पॉलिफिनॉल्स और कटेचिंस पाया जाता है जो प्रभावी ढंग से बैक्टीरिया को मारने में कारगर है।
  • और दंत क्षय, सांसो की बदबू, दांतों में कीड़ा लगना जैसे विभिन्न प्रकार की परेशानियां होने से बचाता है।

9. ग्रीन टी उम्र बढ़ने को रोकने के लिए कारगर | Green Tea

  • ग्रीन टी में उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट्स हानिकारक मुक्त कणों से त्वचा की रक्षा करते हैं‌।
  • यह हमारी उम्र को बढ़ाता है।
  • और उम्र बढ़ने के साथ-साथ जो भी त्वचा के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं उन को कम करने में मदद करता है।
  • अपने इन्हीं कारणों की वजह से ग्रीन टी को कई सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है।
  • अध्ययनों से यह पता चला है कि ग्रीन टी सूर्य की क्षति को भी कम कर सकती है।

ग्रीन टी बनाने का तरीका | Green Tea Banane Ki Vidhi In Hindi

ग्रीन टी पीने का सही समय

  • सभी के दिमाग में एक प्रश्न उठता है क्या खाली पेट ग्रीन टी पीनी चाहिए?
  • तो हमारा जवाब यह है ग्रीन टी सुबह सुबह खाली पेट ना पिए। इसे नाश्ते के बाद भी सकते हैं।
  • नाश्ते और दोपहर के भोजन के 1 घंटे के बाद ग्रीन टी पीना आपकी सेहत के लिए लाभदायक है।
  • ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की मात्रा अनिद्रा का कारण बन सकती है, अगर आप ग्रीन टी रात को पीते हैं, इसलिए रात को ग्रीन टी पीना अवॉइड करें।
  • व्यायाम से आधे घंटे पहले ग्रीन टी पीना चाहिए। इससे आपका स्टेमिना बढ़ता है और व्यायाम आप अच्छी तरह से कर सकते हैं।

ग्रीन टी के नुकसान | Green Tea Side Effects In Hindi

  • जैसा कि पहले भी बताया गया है कि ग्रीन टी में कैफीन होता है तो इसकी ज्यादा मात्रा लेने से कुछ लोगों में अधिक अनिद्रा, पेट की खराबी, उल्टी, दस्त और अक्सर पेशाब आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
  • ग्रीन टी में टैनिन होता है इसीलिए यदि आप खाने से पहले ग्रीन टी पीते हैं तो आपको पेट में दर्द, मचली या कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • ग्रीन टी चाय में कंटेंचिज के कारण भोजन में लोहे के अवशोषण में कमी हो सकती है।
  • ग्रीन टी में टैनिक एसिड होता है जिससे दातों में दाग का कारण बनने का डर रहता है।
  • गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें क्योंकि गर्भावस्था में कैफीन ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए।

सबसे अच्छा ग्रीन टी ब्रांड – Top Green Tea Brands in Hindi

1. लिपटन ग्रीन टी । Lipton Green Tea

2. टेटली ग्रीन टी | Tetley Green Tea

3. गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी देसी कहवा | Girnar Detox Green Tea Desi Kahwa

4. ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी ग्रीन टी लेमन जिंजर | Organic India Tulsi Green Tea Lemon Ginger

5. टाटा टी तुलसी ग्रीन | Tata Tea Tulsi Green

निष्कर्ष । Conclusion

सभी विवरण से यह तय है कि ग्रीन टी के अनेक फायदे हैं और नुकसान बहुत कम है। लेकिन फिर भी ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन ना करें। दिन में एक से दो कप ग्रीन टी लेना काफी है। हमारा सुझाव है कि आप अच्छे ब्रांड की ग्रीन टी ले। हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद हम आशा करते हैं कि आप अपने आभार में ग्रीन टी जरूर शामिल करेंगे।

4 thoughts on “ग्रीन टी | ग्रीन टी के 9 फायदे, नुकसान”

  1. I am a student of BAK College. The recent paper competition gave me a lot of headaches, and I checked a lot of information. Finally, after reading your article, it suddenly dawned on me that I can still have such an idea. grateful. But I still have some questions, hope you can help me.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े