बालों को सिल्की कैसे बनाये | 4 Hair Ko Silky Karne Ke Tips In Hindi

बालों के लिए Methi Ke Pani Ke Fayde

बालों को सिल्की कैसे बनाये? यह प्रश्न हर उस महिला के मन में आता है जिनके बाल बेजान, अनमैनेजेबल और फ्रीजी होते हैं। तो ऐसे में लड़कियां अपने बालों को मेनेजेबल और सिल्की बनाने के लिए हर वो तमाम उपाय करना चाहती है जिससे वह सिल्की बाल पा सके। सिल्की बाल पाना हर लड़की की चाहत होती है क्योंकि बाल आपके शरीर का वह ताज होते हैं जिससे आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। सिल्की बाल पाने के लिए या तो आपको पार्लर में जाकर हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं या फिर अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर अपने सिल्की बाल पाने की तमन्ना को पूरी कर सकते हैं।

हर किसी के पास आज की भागमभाग भरी जिंदगी में इतना समय नहीं है कि वह पार्लर में जाकर सिल्की बाल पा सके। वैसे भी इसके तीन नुकसान आपको हो सकते हैं, एक तो आपका टाइम बर्बाद होता है, दूसरा ज्यादा पैसे खर्च होते हैं और तीसरा पार्लर के ट्रीटमेंट में हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जिसका खामियाजा आप ही को भुगतना पड़ता है। तो क्यों ना घर के घरेलू नुस्खों से सिल्की बाल पाए जाएं।

तो ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे। जिससे आप घर पर ही सिल्की बाल आसानी से पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं बालों को सिल्की बनाने के कुछ घरेलू उपाय-

सुनने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

बालों को सिल्की कैसे बनाये | Home Remedies For Silky Hair In Hindi

बालों को सिल्की कैसे बनाये | Home Remedies For Silky Hair In Hindi

अगर आप के मन में यह सवाल उठता है कि आप अपने बालों को सिल्की कैसे बनाएं तो इसके लिए हम कुछ रेमेडी लेकर आए हैं जिनके उपयोग से आप अपने बालों को सिल्की बना सकेंगे। इन रेमेडीज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सारी घरेलू चीजें का इस्तेमाल करके बनाई गई है जिससे ना तो आपको कोई साइड इफेक्ट हो होता है और इनका बहुत ही अच्छा रिजल्ट आपको मिलता है। यह सारी रेमेडीज अनुभवों के आधार पर बताई जा रही हैं।

1. तेल मालिश | Hair Ko Silky Karne Ke Tips In Hindi

सामग्री

  • नारियल का तेल- 2 चम्मच
  • अरंडी का तेल- 1 चम्मच
  • जैतून का तेल- 1 चम्मच

विधि

नारियल के तेल को गर्म करें, अब इसमें अरंडी का तेल और जैतून का तेल मिक्स करें, अब यह तेल आपके बालों में अप्लाई करने के लिए तैयार है।

अप्लाई करने का तरीका

यह तेल अपने बालों की स्कैल्प में लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इस तेल को आप सप्ताह में दो बार लगाएं। ऑयल लगाने के अगले दिन मॉर्निंग में अपना हेयर वॉश करें।

2. अण्डे का हेयर मास्क | Home Remedies For Silky Hair In Hindi

अण्डे का हेयर मास्क | Home Remedies For Silky Hair In Hindi

अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत्र माना जाता है। और यह आपके बालों को सॉफ्ट, शाइनी एंड स्मूदी बनाने में 100% वैल्युएबल है। तो आइए जानते हैं इसका हेयर मास्क कैसे तैयार किया जाता है।

सामग्री

  • अंडा- 2
  • कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
  • दही- 5 चम्मच
  • कैस्टर ऑयल- 1 चम्मच
  • ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
  • कोकोनट ऑयल- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को छोड़कर उसका पीला और सफेद दोनों हिस्सा निकाले।
  • इसमें 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 5 चम्मच दही, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • और 2 चम्मच कोकोनट ऑयल मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं
  • और इसका एक पेस्ट बनाएं। अब यह पेस्ट अप्लाई करने के लिए रेडी है

अप्लाई करने का तरीका

  • इस मास्क को लगाने के लिए आपको अपने बाल पहले से वॉश करके सुखाने हैं।
  • इस मास्क को अपने हाथों से अपने बालों के हर सेक्शन में लगाना है।
  • स्कैल्प के साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • बालों के हर पार्टीशन पर इसे लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद कोशिश करें, बालों को बांधे नहीं बालों को खुला छोड़े।
  • हां आप हल्का सा बालो को क्लच कर सकते हैं।
  • इस मास्क को वीक में एक बार अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस मास्क को आप 35 से 40 मिन्ट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद बहुत माइल्ड शैंपू से अपने बालों को वॉश करें।

3. दही का हेयर मास्क | Hair Silky Karne Ka Tarika

दही में ओमेगा 3, फैटी एसिड और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों को प्रोटीन प्रदान करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है। तो आइए जानते हैं, दही का मास्क कैसे बनाया जाता है?

सामग्री

  • दही- 1 कटोरी
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

विधि

एक बर्तन में एक कटोरी दही, 2 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं।
अब यह मास्क बालों पर लगाने के लिए तैयार है।

अप्लाई करने का तरीका

इस मास्क को अपने बालों पर कैसे अप्लाई करना है और कितनी देर के लिए इसे लगा कर छोड़ना है? इसके लिए देखे यह वीडियो।

4. एलोवेरा का मास्क | Hair Silky Kaise Kare In Hindi

सामग्री

  • एक कप एलोवेरा जेल
  • दो चम्मच अरंडी का तेल
  • दो चम्मच मेथी पाउडर
  • शॉवर कैप

विधि

  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • फिर इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर ऊपरी छोर तक अच्छी तरह लगाएं।
  • इसके बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें। इसे रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं।
  • अगली सुबह बालों को शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर कर लें।

अप्लाई करने का तरीका

  • इस मास्क को लगाने के लिए आपको अपने बाल पहले से वॉश करके सुखाने हैं।
  • इस मास्क को अपने हाथों से अपने बालों के हर सेक्शन में लगाना है।
  • स्कैल्प के साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • बालों के हर पार्टीशन पर इसे लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद कोशिश करें, बालों को बांधे नहीं बालों को खुला छोड़े।
  • हां आप हल्का सा बालो को क्लच कर सकते हैं।
  • इस मास्क को वीक में एक बार अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस मास्क को आप 35 से 40 मिन्ट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद बहुत माइल्ड शैंपू से अपने बालों को वॉश करें।

निष्कर्ष | Conclusion

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि आप अपने बालों को सिल्की कैसे बनाये। उपरोक्त 4 रेमेडीज बहुत ही ज्यादा इफेक्टिव है। इन्हें आप जरूर इस्तेमाल करें। इनको इस्तेमाल करने के बाद आपको मनचाहा परिणाम मिला या नहीं, इसे हमारे साथ साझा करना ना भूलें क्योंकि आप का फीडबैक हमें मोटिवेट करता है और इसके साथ ही आपका फीडबैक उन तमाम पाठकों के लिए मन में उठने वाले सवालों को शांत करता है।

FAQ

FAQ

1.बाल सिल्की कैसे करे?

हमने अपनी इस लेख में बाल सिल्की करने के चार अद्भुत तरीके बताए हैं, आप उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं?

इसके लिए आप एक उपाय कर सकते हैं।
इसके लिए आपको चाहिए एक कप अलसी यानी फ्लैक्स सीड, 3 कप पानी, एक केला, एक कप दही।
पानी को गर्म करके उसमें अलसी के बीज तब तक पकाएं जब तक वह जेल के फॉर्म में ना बदल जाए। अब इस जेल को छान लें, इसमें ग्राइंड किया हुआ केला और दही मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब यह मिश्रण आपके बालों में लगाने के लिए तैयार है। इसे आप सप्ताह में एक बार लगाएं। इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको इसके अद्भुत रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

1 thought on “बालों को सिल्की कैसे बनाये | 4 Hair Ko Silky Karne Ke Tips In Hindi”

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े