15 Incredible Uses Of Aloe Vera In Hindi

15 Uses Of Aloe Vera In Hindi

एलोवेरा में बहुत से हर्बल और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसीलिए आजकल हर कोई एलोवेरा जूस के फायदे (Uses Of Aloe Vera In Hindi) विस्तार पूर्वक जानना चाहता है।

ग्वारपाठा (Aloe Vera) में बहुत से विटामिंस, मिनरल्स और अमीनो एसिड के साथ-साथ पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए इसका इस्तेमाल त्वचा, बालों व अन्य शारीरिक समस्याओं के समाधान हेतु किया जाता है।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको Uses Of Aloe Vera In Hindi हिंदी बता रहे हैं। जहां हम आपको एलोवेरा जूस के फायदे और एलोवेरा जेल के फायदे दोनों विस्तारपूर्वक बताएंगे

तो चलिए देरी किस बात की। जानते हैं एलोवेरा के फायदों के बारे में।

Beauty Duniya Poadcast

पढ़ने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

Table of Contents

Uses Of Aloe Vera In Hindi | Aloe Vera Ke Fayde

एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी कहा जाता है। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर रहती है। इसमें विटामिन 12 की मौजूदगी से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। एलोवेरा त्वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती, घावों को भरने और कैंसर की परेशानी से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है।

एलोवेरा को दो तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। एक जेल के रूप में, दूसरा जूस के रूप में। अर्थात एलोवेरा जूस को हम पी सकते हैं और एलोवेरा से बने जेल को हम अपने बालों और त्वचा पर लगाकर इसके अनगिनत गुणों का फायदा उठा सकते हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं एलोवेरा जूस के फायदे।

एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits In Hindi

एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits In Hindi

अगर आपको स्किन प्रॉब्लम्स हैं या फिर सुबह उठकर पेट साफ नहीं होता, तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा जूस को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है।

एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको एलोवेरा जूस पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।

1. लीवर विकार में एलोवेरा (ग्वारपाठा) के फायदे (Aloe Vera Uses For Liver Disorder In Hindi)

  • दो भाग एलोवेरा का रस और 1 भाग शहद लेकर उसे चीनी मिट्टी के बर्तन में रखें।
  • इस बर्तन का मुंह बन्द कर 1 सप्ताह तक धूप में रख दें। एक सप्ताह बाद इसे छान लें।
  • इस औषधि को 10-20 मिलीग्राम की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से लीवर से संबंधित बीमारियों में लाभ होता है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट साफ होता है।
  • उचित मात्रा में सेवन करने से मल एवं वात से जुड़ी समस्‍याएं ठीक होने लगती हैं।इससे लीवर स्वस्थ हो जाता है।

2. डायबिटीज (मधुमेह) में एलोवेरा के सेवन से फायदा (Uses Of Aloe Vera To Control Diabetes In Hindi)

  • डायबिटीज को नियंत्रित करने में एलोवेरा के औषधीय गुण बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • डायबिटीक को रोज सुबह खाली पेट दो चम्मच एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए।
  • इससे इंसुलिन बनने में मदद मिलती है।

3. गठिया के इलाज की आयुर्वेदिक दवा है एलोवेरा (Benefits of Aloe Vera to Treat Arthritis in Hindi)

  • जोड़ो के दर्द में भी एलोवेरा के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं।
  • 15-20 मिलीलीटर एलोवेरा जूस नियमित रूप से सुबह-शाम सेवन करें। इससे गठिया में लाभ होता है।

4. एलोवेरा के सेवन से पीलिया का इलाज (Aloe Vera Uses In Jaundice In Hindi)

  • पीलिया का इलाज करने के लिए भी एलोवेरा का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • इसके लिए 10-20 मिलीलीटर एलोवेरा के रस को दिन में दो तीन बार पिलाने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
  • इस प्रयोग से कब्‍ज से मुक्ति पाने में भी मदद मिलती है।
  • एलोवेरा रस की 1-2 बूंद नाक में डालने से भी लाभ होता है।  

5. पाचन को दुरुस्त करने में एलोवेरा जूस पीने के फायदे (Benefit Of Aloe Vera In Hindi)

  • एलोवेरा जूस को पाचन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।
  • एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है।
  • साथ ही पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। 

6. सिर दर्द से निजात पाने में एलोवेरा (Aloe Vera Juice Benefits In Hindi)

  • अगर आपको अक्सर सिरदर्द रहता है तो आप ऐलोवेरा के जूस का खाली पेट सेवन कर सकते हैं।
  • इससे आपको अक्सर रहने वाले सिरर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

7. मानसिक स्वास्थ्य के लिए (Aloe Vera Ke Fayde)

मानसिक स्वास्थ्य के लिए (Aloe Vera Ke Fayde)
  • भारत दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। हमारे देश में हर दूसरा शख्स टेंशन और कई बार डिप्रेशन से जूझ रहा है।
  • लेकिन इसके बावजूद मानसिक रोगों पर भारत का नज़रिया बेहतर नहीं है।
  • ऐसे वक्त में हमें योग की भी उतनी ही जरूरत है जितनी भोजन की।
  • एक स्टडी के अनुसार, जिन लोगों ने अपने भोजन में एलोवेरा को शामिल किया था उनकी मेमोरी में सुधार आया था।
  • इसके अलावा उनकी टेंशन में भी गिरावट आई थी। ये एलोवेरा में मौजूद सैक्राइडस (saccharides) की वजह से हुआ था।

8. वज़न कम करने के लिए एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice For Weight Loss)

वज़न कम करने के लिए एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice For Weight Loss)
  • भारतीय हृदय संगठन (Indian Heart Association) जैसे संस्‍थान भारत में मोटापा को महामारी घोषित कर चुके हैं।
  • ऐसे में अगर रोज एलोवेरा जूस को पिया जाए, तो हम आसानी से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
  • एलोवेरा एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, ये हमारे वज़न को घटाने में मददगार साबित होते हैं।

9. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है एलोवेरा (Aloe Vera Benefit In Hindi)

  • एलोवेरा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से राहत मिलती है।
  • कई स्टडी से पता चला है कि एलोवेरा हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।
  • इसलिए अगर रोज एलोवेरा का जूस पिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

10. बुखार में गोधन अर्क पीने के फायदे (Aloe Vera Uses In Hindi)

  • एलोवेरा के सेवन से बुखार का इलाज किया जा सकता है।
  • एलोवेरा की जड़ से काढ़ा बना लें।
  • 10-20 मिलीग्राम काढ़ा को दिन में तीन बार पिलाने से बुखार ठीक होता है।

एलोवेरा जेल के फायदे। Uses Of Aloe Vera In Hindi

एलोवेरा जेल के फायदे। Uses Of Aloe Vera In Hindi

एलोवेरा जेल या एलोवेरा गुदा त्वचा, बालों एवं सेहत के लिए काफी तरह से लाभकारी है। इसे निम्नलिखित तरीके से दर्शाया गया है।

1. चेचक के घावों में एलोवेरा जेल के फायदे (Aloe Vera Benefits to Treat Chicken Pox in Hindi)

  • एलोवेरा जेल के फायदे (Aloe Vera Gel Ke Fayde) से चेचक में भी लाभ होता है। चेचक होने पर दर्द, जलन और सूजन से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेचक के घावों पर एलोवेरा के गूदे का लेप करने से लाभ होता है।

2. मूत्र रोग में एलोवेरा के औषधीय गुण से लाभ (Uses of Aloe Vera for Urinary Disease in Hindi)

  • एलोवेरा के औषधीय गुण से मूत्र संबंधी अनेक रोग में फायदा होता है।
  • इसके लिए 5-10 ग्राम एलोवेरा जेल में चीनी मिलाकर खाएं।
  • इससे पेशाब में दर्द और जलन से आराम मिलता है।

3. एलोवेरा के औषधीय गुण से खांसी-जुकाम का इलाज (Benefits of Aloe Vera in Hindi)

  • खांसी-जुकाम में एलोवेरा के फायदे (Aloe Vera Ke Fayde) लेने के लिए इसका गूदा निकालें।
  • गूदा और सेंधा नमक लेकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को 5 ग्राम की मात्रा में मुनक्का के साथ सुबह-शाम सेवन करें।
  • इससे पुरानी खांसी और जुकाम में लाभ होता है।

4. एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए

एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए
  • एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है।
  • जिससे यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने और मुंहासे की जलन को भी कम करने में मददगार हो सकता है।
  • एलोवेरा का गूदा निकालकर इसके जेल को डायरेक्ट फेस पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • यह स्किन को नेचुरल मॉइश्चर देने के साथ ग्लो भी देता है।
  • पिंपल्स, एक्ने जैसी समस्याओं का समाधान करता है।

5. बालों के लिए एलोवेरा के फायदे

  • बालों की विभिन्न समस्याओं के लिए एलोवेरा एक रामबाण उपाय है।
  • इसको बालों से संबंधित किसी भी उपाय में शामिल किया जा सकता है।
  • जैसे अगर हम अलसी का जेल बनाकर अपने बालों में लगाते हैं।
  • तो उसमें एलोवेरा जेल को मिला सकते हैं।और बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • एलोवेरा जेल को किसी भी तेल जैसे नारियल के तेल और अरंडी के तेल में मिलाकर भी बालों में लगाया जा सकता है।
  • एलोवेरा जेल को प्याज के रस में मिलाकर बालों में लगाने से बालों में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है और साथ ही बाल बहुत शाइनी और सॉफ्ट हो जाते हैं।

How To Make Aloe Vera Juice In Hindi | Aloe Vera Juice Kaise Banaye?

निष्कर्ष । Conclusion

एलोवेरा एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है जो आपकी तक़रीबन हर समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाता है। ऊपर जितने भी हमने आपको एलोवेरा के फायदे बताए हैं। वो सभी ही बहुत कारगर उपाय हैं।

चाहे एलोवेरा को आप जल के फॉर्म में इस्तेमाल करें या जूस के रूप में यह आपको अतुलनीय परिणाम देगा। ऐसा कोई भी तथ्य अभी तक सामने नहीं आया जिससे यह पता चल सके कि एलोवेरा का कोई साइड इफेक्ट होता है। तो आप निश्चिंत होकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न । FAQ

1. Aloe Vera Juice Kaise Piye?

  • शरीर में पेट संबंधी कोई भी बीमारी हो तो आप सुबह 20 ग्राम एलोवेरा के रस में शहद और नींबू मिलाकर सेवन करें।
  • यह पेट की बीमारी को दूर तो करता ही है, साथ ही साथ पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • आप जिस भी ब्रांड का एलोवेरा जूस खरीदते हैं।
  • उस पर इसे कैसे और कितनी मात्रा में लेना है यह सब लिखा हुआ होता है तो आप उसे पढ़कर इसका सेवन करें।

2. गर्मी में एलोवेरा के फायदे

  • एलोवेरा में 98% पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती हैं, इसलिए गर्मी में यह आपको पानी की कमी नहीं होने देता
  • और इसी के साथ ही एलोवेरा जूस का सेवन करने से आपके शरीर के अंदर जो विषैले तत्व होते हैं, वो बाहर निकल जाते हैं।

3. एलोवेरा से गोरे कैसे होते हैं?

  • एलोवेरा के इस्तेमाल करने से आपका स्किन टोन लाइट होता है।
  • आपके चेहरे से पिंपल्स, दाग धब्बे दूर हो जाते हैं और इसके जूस का सेवन करने से आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ता है।

1 thought on “15 Incredible Uses Of Aloe Vera In Hindi”

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े