Neem Ke Fayde | 10 Benefits Of Neem Leaves In Hindi

Neem Ke Fayde | 10 Benefits Of Neem Leaves In Hindi

नीम के फायदे (Neem Ke Fayde) आज के समय में बच्चा-बच्चा जानता है। इसे धरती का कल्पवृक्ष कहा जाता है। कड़वा होने के बावजूद नीम स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। नीम के पेड़ का प्रत्येक भाग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है।

नीम को निम्ब भी कहा जाता है। नीम का वानस्पतिक यानी लैटिन भाषा में नाम Azadirachta indica (L.) A. Juss. तथा Syn- Melia indica (A. Juss.) Brantis है। यह कुल मीलिएसी (Meliaceae) का पौधा है।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको नीम के ज्यादा से ज्यादा गुणों से अवगत कराएंगे। नीम के पत्ते के फायदे बताएंगे। तो आइए नीम के फायदे (Neem Ke Fayde)।

सुनने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

नीम के फायदे | Benefits Of Neem Leaves In Hindi

नीम के फायदे | Benefits Of Neem Leaves In Hindi

नीम को निम्ब भी कहा जाता है। नीम के पत्तों के सेवन से खून साफ होता है। नीम के पत्ते अगर पानी में उबालकर उस पानी से नहाया जाए, तो साल भर चेचक जैसे भयंकर रोग नहीं होते। नीम के पत्ते का काढ़ा घावों को धोने में कार्बोलिक साबुन से भी अधिक फायदेमंद माना जाता है।

नीम का तेल टीवी या क्षय रोग को जन्म देने वाले जीवाणु को मारता है। नीम की पत्तियों का गाढ़ा लेप कैंसर की बढ़ाने वाली कोशिकाओं को बढ़ने से कम करता है। आइए जानते हैं नीम किस तरीके से हमें फायदा पहुंचाता है।

1. नीम के उपयोग से चर्म रोगों में लाभ | Neem Benefits in Cure Skin Problems in Hindi

  • नीम की जड़ की ताजी छाल और नीम के बीज की गिरी 20-20 ग्राम को अलग-अलग नीम के ताजे पत्ते के रस में पीस लें इसे अच्छी तरह से मिला ले मिलाते समय ऊपर से पत्तों का रस डालते जाए जब मिलकर उबटन की तरह हो जाए तब इसे प्रयोग करें यह उत्तम खुजली दाद गर्मी से होने वाली फुंसियां और शारीरिक दुर्गंध जैसी समस्याओं को दूर करता है।
  • एग्जिमा सूखा हो या पस वाला। नीम के पत्ते के रस में पट्टी को गीला कर बांधने से लाभ होता है। नीम के पत्तों को पीसकर लगाने से भी आपको लाभ मिलेगा।
  • नीम के 8-10 पतियों को दही व शहद के साथ पीसकर लेप करने से दाद और घावों में लाभ होता है।
  • नीम के अंदर की छाल को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर 5 ग्राम आंवले के चूर्ण के साथ दिन में 2 बार सेवन करने से पुरानी शीतपित्त वाली समस्या ठीक हो जाती है।

2. खुजली में नीम के फायदे (Neem Ke Fayde) | Neem Benefits In Iching

गर्मी हो या सर्दी खुजली की समस्या आपको किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन यह समस्या गर्मियों में ज्यादा पाई जाती है इस समस्या से निजात पाने के लिए आप नीम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। नीम का उपयोग (Neem Ka Upyog) आप निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं।

  • नीम की पतियों को पानी में उबालें। जब यह पानी हरे रंग का हो जाए, इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी का उपयोग अपने नहाने के लिए करें। याद रहे जब भी आप इस पानी को नहाने के लिए इस्तेमाल करें तो किसी भी तरह की साबुन का इस्तेमाल ना करें।
  • नीम की पत्तियों से लेप बनाएं। उस लेप को अपने खुजली वाले स्थान पर लगाएं। 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और उसके बाद नवाए पानी से इसे धो लें। इससे आपको खुजली में राहत मिलेगी।

3. नीम के फायदे चेहरे के लिए | Benefits Of Neem In Hindi For Face

  • चेहरे के लिए नीम बहुत तरह से फायदेमंद है। चेहरे पर अगर आपको फुंसी है तो नीम का लेप बनाकर अपनी फुंसी वाली जगह पर लगाएं और इसके सूखने के बाद हल्के नवाए पानी से धो लें।
  • नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे को धोने में करें। इससे आपको चेहरे से संबंधित समस्याओं से निजात पाने में राहत मिलेगी।

4. डायबिटीज में फायदेमंद नीम का उपयोग | Neem Leaf Benefits In Diabetes In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद नीम का उपयोग | Neem Leaf Benefits In Diabetes In Hindi
  • डायबिटीज में नीम अमृत के समान है। 20 मिली नीम की पत्ती के रस में गुड़ या शहद मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें। इससे डायबिटीज में फायदा होता है।
  • 20 मिलीलीटर नीम के पत्ते के रस में 1 ग्राम नीला थोथा अच्छे से मिला कर सुखा लें। इसे कौड़ियों में रखकर जला कर भस्म करें। 250 मिलीग्राम भस्म को गाय के दूध के साथ दिन में 2 बार सेवन करें। इससे डायबिटीज में लाभ होगा।
  • इसके अलावा सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने से भी डायबिटीज में फायदा होता है। इस तरीके से नीम के पत्ती के फायदे बहुत सारे हैं।

5. कड़वे नीम के फायदे एसिडिटी में | Neem Benefits in Acidity In Hindi)

  • नीम की सींक, धनिया, सौंठ और शक्कर सभी को 10-10 ग्राम लेकर एक साथ पीस लें। इससे काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पीएं। इससे आपको अपच, खट्टी डकार और ज्यादा प्यास लगने वाली समस्या दूर हो जाएगी।
  • एसिडिटी के साथ यह काढ़ा आपकी पित्त की समस्या को भी दूर करेगा।

6. पेट दर्द में नीम का उपयोग | Neem Uses In Hindi In Cure Stomach Pain

  • 50-60 ग्राम नीम के छालों (Neem Ki Chhal Ke Fayde) को जौ के साथ कूटे। अब इस पाउडर को 400 से 500 मिली पानी में पकाएं और इसमें 5 से 7 ग्राम नमक भी डाल दें।
  • आधा शेष रहने पर गुनगुना कर पीने से पेट दर्द में आराम होता है।

7. नीम का उपयोग दांतों के रोगों में लाभदायक | Uses of Neem In Treating Dental Disease in Hindi

  • प्राचीन समय से ही नीम की दातुन दांतो को साफ करने के लिए प्रयोग में लाती जा रही है। नीम की दातुन करने से दांत संबंधित रोग नहीं होते हैं।
  • नीम की दातुन को आप डायरेक्ट दांत साफ करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसके अलावा 100 ग्राम नीम की जड़ को कूटकर आधा लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक यह एक चौथाई शेष ना बचे जाए। इस पानी से कुल्ला करने से दांतों के अनेक रोग दूर हो जाते हैं।

8. बवासीर में फायदेमंद नीम का प्रयोग | Benefits of Neem Tree in Piles Treatment in Hindi

  • 50 मिलीलीटर नीम का तेल 3 ग्राम फिटकरी और 3 ग्राम सुहागा को महीन पीसकर मिला लें। शौच धोने के बाद इस मिश्रण को उंगली से गुदा के भीतर तक लगाएं। इससे कुछ ही दिन में बवासीर ठीक हो जाता है।
  • छिलके सहित कुटी हुई सूखी निबोरी को एक 2 ग्राम महीन चूर्ण को सुबह खाली पेट सेवन करने से बवासीर के रोगी को बहुत लाभ होता है।

9. पथरी की समस्या में नीम का उपयोग | Neem Leaf Benefits in Cure Kidney Stone in Hindi

  • नीम के पत्तों के 500 मिलीग्राम पाउडर को कुछ दिनों तक पानी के साथ सेवन करें।
  • इसे दिन में तीन बार खाने के बाद खाएं। इस प्रक्रिया से आपकी पथरी टूटकर निकल जाती है।

10. बुखार में नीम से लाभ | Neem is Beneficial in Fever in Hindi

  • 20 ग्राम नीम की जड़ के अंदर की छाल को मोटा-मोटा कूट लें। इसमें 160 मिलीलीटर पानी मिलाकर मटकी में रात भर भिगोकर सुबह पकाएं। एक चौथाई यानी 40 मिली लीटर पानी शेष रहने पर छानकर गुनगुना पिलाने से बुखार में लाभ होता है।
  • नीम की छाल मुनक्का और गिलोय को बराबर भाग मिला लें। 100 मिलीलीटर पानी में काढ़ा बनाकर 20 मिलीलीटर की मात्रा में सुबह, दोपहर और शाम को पिलाने से बुखार में लाभ होता है।

Neem Ke Nuksan

  • कहते है अति हर चीज की बुरी होती है नीम के अत्यधिक सेवन से कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं इसीलिए इसका हाई डोज़ कदापि ना ले।
  • नीम काम शक्ति को घटाता है इसलिए जिन लोगों ऐसी समस्या हो उन्हें नीम का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • मद्यपान करने वाले इंसानों को सुबह सवेरे उठकर नीम का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नीम का अत्यधिक सेवन आपकी गुर्दों को हानि पहुंचा सकता है।
  • हर किसी को अपनी शरीर में रक्त शर्करा का एक संतुलित लेवल मेंटेन रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी नीम के अत्यधिक सेवन से यह लेवल बिगड़ जाता है तो इसीलिए नियम का प्रयोग कंट्रोल में करें।
  • जहां नीम का उपयोग आपकी एक की समस्या को दूर करता है। वही इसका ज्यादा उपयोग आपको पेट संबंधित समस्या दे भी सकता है। जैसे इसके अत्यधिक सेवन से आपको पेट में जलन हो सकती है।

Neem Ka Tel Kaise Banta Hai

नीम का तेल बनाने की सबसे आसान विधि को जानने के लिए निम्न वीडियो को अवश्य देखें।

निष्कर्ष | Conclusion

इस लेख में हमने आपको नीम के फायदे और नुकसान दोनों बताएं हैं। नीम के फायदे बहुत सारे हैं और नीम के नुकसान बहुत कम। लेकिन नीम की एक सीमित मात्रा का उपयोग करें।ताकि इसके गुण आपको पूरी तरह से मिले।

नीम को ज्यादा लाभकारी समझकर इसका ओवर डोज़ कभी भी ना ले। चाहे आप इसे तेल के रूप में लेते हो, गोली के रूप में, छाल के रूप में, पाउडर के रूप में या काढ़े के रूप में। जहां तक नीम की तासीर का सवाल है तो नीम की तासीर को गर्म माना जाता है।

1 thought on “Neem Ke Fayde | 10 Benefits Of Neem Leaves In Hindi”

  1. Very nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to say that I’ve really enjoyed browsing your blog posts. In any case I’ll be subscribing to your feed and I hope you write again soon!

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े