Dark Circle Hatane Ke Gharelu Upay | 10 Amazing ways to Remove Dark Circles At Home

आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी और प्रदूषित माहौल में हमें बहुत सी शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। उसी में से एक है आंखों के काले घेरे (Dark Circle). आंखों के नीचे काले घेरे हमारी सुंदरता को फीका तो करते ही हैं, साथ ही डार्क सर्कल की वजह से हम बीमार भी लगते हैं। Dark Circle Hatane ke Gharelu Upay हमारी सुंदरता को फीका होने से बचाते हैं।

डार्क सर्कल से पीड़ित व्यक्ति के मन में सिर्फ यही बात चलती है कि “आंखों के नीचे कालापन कैसे दूर करें” यानी Dark Circle kaise Hataye? डार्क सर्कल का मतलब है कि आंखें और उसके आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं। ऐसी समस्या से निजात पाने में Dark Circle Hatane Ke Gharelu Upay रामबाण इलाज सिद्ध होते हैं।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में बताएं जाने वाले आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय आपकी समस्या का जरूर समाधान करेंगे। इसी विश्वास के साथ पढ़िए पूरा लेख।

पढ़ने का समय नहीं हैं, इस लेख का हिंदी सारांश सुने

Table of Contents

डार्क सर्कल क्यों होते हैं | Causes of Dark Circles in Hindi

आंखों के नीचे कालापन होने के कई कारण हो सकते हैं। नीचे हम आपको कुछ सामान्य कारण बता रहे हैं, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।

  • नींद पूरी न होना
  • पानी कम पीना
  • वंशानुगत
  • थकावट की वजह से
  • सही डाइट न लेना
  • शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण कमजोरी होने से
  • ज्यादा मेकअप लगाने की वजह से
  • त्वचा के संक्रमण की वज़ह से
  • बढ़ती उम्र
  • नाक की एलर्जी
  • धूप की वजह से या धूप में सनस्क्रीन न लगाने के वजह से
  • लैपटॉप, टीवी या मोबाइल का अधिक उपयोग करने के कारण।

Dark Circle Hatane Ke Gharelu Upay | How To Remove Dark Circles At Home

डार्क सर्कल क्यों होते हैं? इस प्रश्न के जवाब को जानने के बाद आइए अब जानते हैं उस प्रश्न के जवाब को, जो आपके दिमाग में हमेशा चलता है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कैसे हटाए?
यहां हम बेहतरीन 10 डार्क सर्कल हटाने के उपाय (Dark Circle Hatane Ke Gharelu Upay) बता रहे हैं। जिनके इस्तेमाल के बाद आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेंगे।

1. आंखों के नीचे कालापन दूर करने के लिए आलू का रस

Dark Circle Hatane Ke Gharelu Upay | आंखों के नीचे कालापन दूर करने के लिए आलू का रस
  • आलू में पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है जो हमारी स्किन के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है।
  • आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
  • इस रस को रुई के फोहे की मदद से अपनी आंखों पर तकरीबन 10 मिनट के लिए रखें।
  • बाद में ठंडे पानी से धो लें।

2. डार्क सर्कल के लिए बादाम का तेल | Dark Circle Treatment In Hindi

  • बादाम के तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • बादाम का तेल हमारी स्कीन की हर समस्या के लिए एक बहुत ही उम्दा उपाय हैं।
  • रात को सोने से पहले अपना चेहरा धो लें।
  • बादाम के तेल को अपनी उंगलियों के टिप्स पर लेकर आंखों के चारों तरफ सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इस तेल से मसाज करने के बाद आपको अपना चेहरा धोने की आवश्यकता नहीं है।

3. आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए दूध | Dark Circle Removal Tips In Hindi

How To Remove Dark Circles In Hindi - आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए दूध
  • कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, विटामिन ए,सी, के और प्रोटीन पाया जाता है।
  • यह हमारी स्किन के लिए बहुत ही बेनिफिशियल है क्योंकि यह एक अद्भुत टोनर का काम करता है।
  • रात को सोने से पहले कच्चा दूध रुई के फोहे की मदद से आंखों पर 10 मिनट के लिए लगाएं।
  • आप चाहे तो पानी से वॉश करें अन्यथा ऐसे भी आप सो सकते हैं।

4. डार्क सर्कल हटाने के लिए नींबू और टमाटर का रस | Dark Circle Home Remedy

डार्क सर्कल हटाने के लिए नींबू और टमाटर का रस | Dark circle home remedy
  • यह बात सभी जानते हैं कि टमाटर और नींबू विटामिन सी के बेहतरीन स्त्रोत है।
  • विटामिन सी हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।
  • आधा टमाटर व आधा नींबू के रस को मिलाकर दिन में दो से चार बार लगाने से आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
  • इससे निकले रस को आप पूरे दिन के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।
  • इस रस को जब आप आंखों के नीचे लगाएं तो 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से आंखों को वॉश कर ले।

5. डार्क सर्कल के उपाय में नारियल का तेल | Face Glow Tips In Hindi For Girl

  • नारियल का तेल एक वर्सेटाइल ऑयल माना जाता है।
  • जो ना सिर्फ आपके बालों के लिए लाभकारी है बल्कि आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में यह अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देता है।
  • रात को सोने से पहले चेहरा धोकर नारियल के तेल की मसाज अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में करें।
  • साथ ही बहुत हल्के फिंगर्टिप्स से आंखों की भी मसाज करें।
  • याद रहे इस उपाय को करने के बाद आपको अपना चेहरा धोना नहीं है।

6. आंखों के नीचे काले घेरे के लिए नींबू शहद | How To Remove Dark Circles In Hindi

आंखों के नीचे काले घेरे के लिए नींबू शहद | How to remove dark circles in Hindiआंखों के नीचे काले घेरे के लिए नींबू शहद | How to remove dark circles in Hindi
  • सबसे पहले आपको अपना चेहरा धोकर सुखाना है।
  • इस उपाय को करने के लिए आपको आधे नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाना है।
  • इस मिक्चर को आप पूरा दिन फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।
  • इसे आपको दिन में दो से तीन बार अपनी आंखों के चारों ओर लगाना है। हल्की हल्की मसाज करनी है।
  • अप्लाई करने के 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश कर लेना है।

7. डार्क सर्कल के उपाय में अरंडी का तेल | How To Glow Skin At Home In Hindi

  • अरंडी का तेल (castor oil) भी नारियल के तेल की तरह वर्सेटाइल माना जाता है।
  • जो आपके बालों के साथ-साथ आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है और स्किन से रिलेटेड बहुत सी समस्याओं का समाधान भी करता है।
  • रात को सोने से पहले अरंडी के तेल की मसाज अपने पूरे चेहरे पर आप कर सकते हैं
  • इसी तेल को फिंगर टिप्स पर लेकर बिल्कुल हल्की हल्की मसाज अपनी आंखों के चारों तरफ भी कर सकते हैं।
  • नोट अरंडी के तेल की कंसिस्टेंसी बहुत थिक होती है। इसीलिए आप इसमें नारियल का तेल या बादाम का तेल मिला सकते हैं।

8. आंखों के नीचे कालेपन को हटाने में एलोवेरा जेल | Dark circle removal tips

  • इस उपाय को करने के लिए आप कोई सा भी एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फिर चाहे वह प्राकृतिक हो या कृत्रिम।
  • इसे आप फेस वॉश करने के बाद सुबह शाम डायरेक्ट अपने पूरे फेस पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • और हल्के हाथों से अपने चेहरे के साथ-साथ अपनी आंखों के चारों तरफ मसाज कर सकते हैं।

9. डार्क सर्कल हटाने के लिए टी बैग्स | Eye Dark Circle Remove Tips In Hindi

 डार्क सर्कल हटाने के लिए टी बैग्स | Eye dark circle remove tips in hindi
  • पानी को गर्म करने के बाद उसमें एक टीबैग डालें।
  • 2 मिनट तक टी बैग को उसी पानी में पड़ा रहने दे।
  • बाद में उस पानी को फ्रीजर में आइस क्यूब बनने के लिए रख दें।
  • तैयार आइस क्यूब को कॉटन के कपड़े में रखकर उसे आप अपनी आंखों पर धीरे-धीरे मसाज करें।
  • यह उपाय बहुत बढ़िया परिणाम देता है।

10. डार्क सर्कल के उपाय में खीरे का इस्तेमाल | Gharelu Nuskhe For Dark Circle In Hindi

डार्क सर्कल के उपाय में खीरे का इस्तेमाल | Gharelu nuskhe for dark circle in hindi
  • खीरे में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • इसके साथ ही खीरे में विटामिन सी फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।
  • स्किन से संबंधित किसी भी समस्या के इलाज में खीरे का इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से किया जाता है।
  • एलोवेरा जेल में खीरे का रस मिलाकर अपनी आंखों पर मसाज करें।
  • कॉफी पाउडर में खीरे का रस मिलाकर भी आप अपने आंखों पर पैक लगा सकते हैं और उसके 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से वॉश कर ले।
  • इसके अलावा खीरे को छीलकर उसकी दो स्लाइस कट करके अपनी आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें।
  • और फिर ठंडे पानी से धोएं।
  • यह उपाय ना सिर्फ आपके डाक सर्कल को कम करता है। बल्कि आपके स्ट्रेस को भी कम करता है।
  • इससे आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है।

How to remove dark circles under eyes naturally in one week in hindi

यह सत्य है कि जितने भी हम घरेलू उपाय करते हैं, उनका मनचाहा परिणाम आने में टाइम लगता है। डार्क सर्कल हमारी सुंदरता को फीका करते हैं और इन डार्क सर्कल्स को कोई भी अपने चेहरे पर पसंद नहीं करता। वह इनका तुरंत या फिर कहे कम समय में निदान करना चाहता है। अगर आप 1 सप्ताह के अंदर अपने डार्क सर्कल को खत्म करना चाहते हैं तो उसके लिए आप निम्नलिखित वीडियो देख सकते हैं।

डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम | Best Dark Circle Removal Creams

उपरोक्त बताए गए डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपायों के अलावा आप बाजार में उपलब्ध डार्क सर्कल हटाने की क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते है। यहां हम आपको बेस्ट 5 डार्क सर्कल के लिए क्रीम बता रहे हैं।

निष्कर्ष | Conclusion

डार्क सर्कल्स अस्थाई होते हैं और हमारे सही कदम उठाने से ठीक भी हो जाते हैं l लेकिन ज़रूरी यह है कि हम समय रहते ही सही कदम उठाएं l इसके लिए कई तरह के इलाज के साथ ही घरेलू नुस्खों की भी मदद ली जा सकती है l हम अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर भी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को कम कर सकते हैंl ऊपर बताए गए डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपायों में से आप कोई भी उपाय फॉलो कर सकते हैं।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न । FAQ

FAQ

1. 5 मिनट में काले घेरे दूर करने के लिए कैसे?

5 मिनट में काले घेरे दूर करना सम्भवतः मुश्किल है। परंतु अपनी आंखों की सही तरह से देखभाल करके आप अपने काले घेरे की समस्या से निजात पा सकते हैं।

2. आंखों के नीचे गड्ढे क्यों पड़ते हैं?

अभी इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।

3. एक सप्ताह में स्वाभाविक रूप से आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए कैसे?

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में एक सप्ताह में आंखों के नीचे काले घेरे को मिटाने वाली वीडियो देखें।

आंखों के नीचे काले घेरे के बारे में आम तौर पर लोग जो सवाल पूछते हैं, उन्हें पढ़ें

Last update on 2023-07-18 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

1 thought on “Dark Circle Hatane Ke Gharelu Upay | 10 Amazing ways to Remove Dark Circles At Home”

  1. Your article made me suddenly realize that I am writing a thesis on gate.io. After reading your article, I have a different way of thinking, thank you. However, I still have some doubts, can you help me? Thanks.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े