14 दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय| Home Remedies For Tooth Pain In Hindi

आजकल अनुचित खान पान व दांतों की उचित सफाई ना रखने के कारण दांतों में कीड़ा लगना और कैविटी की समस्या होना बच्चों से लेकर हर उम्र के शख्स को सताने लगी है। दांत दर्द एक ऐसा दर्द होता है जो दांत, मसूड़े व मुंह से लेकर सिर को भी प्रभावित करता है। इसलिए इसका अनुभव बड़ा ही कड़वा होता है।

ऐसे में इस कड़वे अनुभव से ग्रसित शख्स दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय (Quick Home Remedies For Tooth Pain In Hindi) को तलाशता है। दांत दर्द के घरेलू उपाय जैसे लौंग, फिटकरी, लहसुन, नमक एवं सरसों का तेल, प्याज, काली मिर्च, अमरूद के पत्ते, दांत के दर्द का रामबाण इलाज सिद्ध हुए हैं।

Beauty Duniya Poadcast

पढ़ने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

आयुर्वेद के अनुसार, दांत में दर्द वात दोष के कारण होता है। खानपान में सुधार, साफ-सफाई एवं घरेलू नुस्खों से दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। दांत दर्द के घरेलू उपाय दांत के दर्द में किसी चमत्कारी बूटी से कम नहीं होते हैं।

ब्यूटी दुनिया का यह लेख आप को ना सिर्फ दांत दांत दर्द का घरेलू उपचार बताएगा, साथ ही दांत दर्द के कारण, दांत दर्द की दवा जैसे पहलुओं पर कंपलीट नॉलेज देगा। तो आइए पढ़ते हैं पूरा लेख:-

Table of Contents

दांत दर्द के कारण | Reasons of Tooth Ache

दांत हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होते है। एक तरफ तो यह है हमारी मुस्कान को और सुंदर बनाते है दूसरी तरफ दांत भोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया को सरल भी बनाते हैं। सोचिए अगर दांत में दर्द हो तो इंसान को कितनी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। दांत का दर्द किसी भयंकर पीड़ा से कम नहीं होता।

इस दर्द को अनुभव करने वाला ही इस स्थिति को भलीभांति समझ सकता है। दांत दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं। तो इसलिए सभी कारणों को जानना बेहद जरूरी है ताकि हम किस कारण से दांत के दर्द से पीड़ित हैं इस बात का पता लगा सके और अपनी इस समस्या का समाधान खोज सकें। तो आइए सबसे पहले जानते हैं दांत दर्द के कारण:-

1. कैल्शियम की कमी

दांत दर्द के कारण -  कैल्शियम की कमी

कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है। दांतों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि हम कैल्शियम प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें जैसे दूध वह दूध से बने उत्पाद आदि।

2. विटामिन सी की कमी

विटामिन सी की कमी से हमारे मसूड़े कमजोर होना शुरु हो जाते हैं। परिणामस्वरूप मसूड़ों में से खून आना शुरू हो जाता है जिसकी वजह से हमारे दांत भी कमजोर हो जाते हैं और उन में दर्द होना शुरू हो जाता है। नींबू, संतरा, आम, टमाटर, पपीता, स्टोबेरी विटामिन सी के अच्छे स्रोत माने जाते हैं तो इनका सेवन आपके दातों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है।

3. विटामिन B12 की कमी

अपर्याप्त विटामिन B12 की कमी को दांत दर्द के एक अहम कारणों में जोड़ा गया है। मांस, मछली, दूध, पनीर, दही, अंडा, विटामिन B12 के अच्छे स्त्रोत्र माने जाते हैं

4. दांतों को गलत तरीके से साफ करना

आपने अक्सर यह देखा होगा कि कुछ लोग दांतों की सफाई गलत तरीके से करते हैं और उन्हें ब्रश करने का प्रॉपर तरीका भी पता नहीं होता जिस वजह से उनके दांत कमजोर हो जाते हैं, इसीलिए सही तरीके से ब्रश करना दांतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

5. मसूड़े की बीमारी

मसूड़े की बीमारी (पीरियडोंटल बीमारी) में मसूड़ों में लालिमा के साथ-साथ सूजन भी आ जाती है। दांतों की जड़ों में दर्द होने के साथ-साथ मसूड़ों में भी असहनीय दर्द होता है। मसूड़ों की सूजन से दांतों में दर्द तब हो सकता है जब प्लाक जमा होने से मसूड़े लाल हो जाते हैं और सूज जाते हैं। पीरियडोंटाइटिस तब हो सकता है जब मसूड़ों की सूजन का इलाज नहीं किया जाता।

6. ठंडी, मीठी, गर्म खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करना

यदि कोई व्यक्ति ठंडी, गर्म और मीठी चीजों को एक साथ खाता है, तो इसका उसके दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसीलिए कभी भी ठंडी, मीठी और गर्म चीजों का सेवन एक साथ ना करें, कुछ अंतराल जरूर रखें।

7. कैविटी का होना

दांत दर्द के कारण  - कैविटी का होना

दांतों में दर्द का एक कारण दाँतों में होने वाली कैविटी भी होता है। ज्यादा मीठा खाने की वजह से और दाँतों की उचित साफ-सफाई ना रखने के कारण दांतों में कीड़ा लगना शुरू हो जाता है, यही कीड़े दांतों में होल (hole) कर देते हैं, जिसे कैविटी कहते हैं।

8. दांतों का टूटना

बहुत कारणों के चलते दांत टूट जाते हैं जिसकी वजह से दर्द होता है। बच्चों के जब दूध के दांत टूटते हैं तब भी उन्हें दर्द होता है और जब दांतों में कीड़ा लगने की वजह से और मसूड़े कमजोर होने की वजह से दांत टूटते हैं तो भी दर्द होता है।

9. अधिक मीठा खाना

मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह बैक्टीरिया अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों की परतों को धीरे धीरे डैमेज करते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर सैनसीटीविटी पैदा कर दांतों में दर्द पैदा करता है।

10. दांत में चोट का लगना

यदि किसी व्यक्ति के दांतों पर चोट लग जाती है, तो इसकी वजह से उसके दांतों में दर्द हो सकता है। इसी कारण दंत चोट का इलाज तुरंत कराना चाहिए।

11. दांतों को पीसना

दंत दर्द होने की संभावना उस व्यक्ति में रहती है, जो अपने दांतों को पीसता रहता है, इसकी वजह से उसके दांत कमजोर हो जाते हैं। अत: किसी भी शख्स को अपने दांतों को पीसना नहीं चाहिए।

12. साइनस दर्द संक्रमण

साइनस संक्रमण दांतों में दर्द पैदा कर सकता है, जब द्रव से भरे साइनस का दबाव आपके मुंह के ऊपरी हिस्से के कोनों में दर्द पैदा करता है। यदि आप नियमित रूप से साइनस संक्रमण से पीड़ित हैं, तो आप साइनस गुहाओं के पास स्थित दांतों में दर्द देख सकते हैं।

साइनस के दर्द से जुड़े दांतों में दर्द को प्रबंधित करने के लिए, साइनस के दबाव को दूर करने के लिए अपने डॉक्टर से डिकंजेस्टेंट्स या अन्य दवाओं के बारे में सलाह लें।

13. मधुमेह

यदि आपको मधुमेह है, तो अनियंत्रित रक्त शर्करा आपके दाँत क्षय के जोखिम को बढ़ा सकता है।

14. दिल का दौरा

दिल का दौरा पड़ने वाला दर्द जबड़े के निचले भाग तक पहुंच जाता है। जिसके बाद अक्सर पीड़ितों को दांत दर्द की शिकायत रहती है।

15. अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth)

अक्ल दाढ़ के निकलने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है। अक्ल दाढ़ के निकलते वक्त दांतों में दर्द तो होता ही है साथ में सिर में दर्द होना भी स्वाभाविक बात है।

16. नशीली दवाओं का दुरुपयोग

नशीली दवा मेथमफेटामाइन के दुरुपयोग को दांत दर्द से जोड़ा गया है।

दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय | Home Remedies For Tooth Pain In Hindi

जब भी किसी व्यक्ति को दांतों की जड़ों में दर्द होता है। तो वह दांत दर्द को जड़ से मिटाने के लिए दांत दर्द के घरेलू उपाय का रुख करता है। क्योंकि वह इस बात को भली-भांति जानता है कि दांत दर्द का घरेलू उपचार, दांत दर्द की अंग्रेजी दवा ट्रीटमेंट से कहीं बेहतर है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। निम्नलिखित जितने भी दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं वह सभी दांत के दर्द का रामबाण इलाज माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में जो दांत दर्द में तुरंत आराम दिलाते हैं।

1. दांत दर्द में लौंग का इस्तेमाल | Home Treatment For Tooth Pain In Hindi

दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय | लौंग का इस्तेमाल
  • जब भी दांत दर्द के घरेलू उपाय हिंदी के बारे में बात आती है तो लौंग का जिक्र सबसे पहले होता है।
  • जिस दांत में दर्द होता है, उस दांत के नीचे एक लौंग दबाकर रखने से दांत दर्द में काफी आराम मिलता है। लौंग को धीरे-धीरे चूसना है और जो भी लार उत्पन्न होती है। उसे कुछ समय के अंतराल पर बाहर कुल्ला करना है।
  • लौंग का तेल भी दांत दर्द दूर करने में पर्याप्त है। रुई के फोए में थोड़ा सा लौंग का तेल डालकर प्रभावित दांत के नीचे दबा कर रखने से दांत दर्द छूमंतर हो जाता है।

2. दांत दर्द में फिटकरी का उपयोग | Home Remedies For Tooth Pain In Hindi

  • फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।
  • दांत दर्द में फिटकरी का इस्तेमाल तुरंत राहत देने का काम करता है।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर फिटकरी को घोलकर उसका कुल्ला करने से आपको दांत दर्द में अवश्य आराम मिलेगा।
  • आप चाहे तो फिटकरी के साथ काला नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. दांत दर्द में लहसुन का प्रयोग | Dant Dard Ka Upay

दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय | लहसुन का प्रयोग
  • लहसुन में Allicin नामक तत्व पाया जाता है। जो एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी है‌।
  • दांत दर्द में भी लहसुन काफी फायदा पहुंचाता है। तवे पर लहसुन की कली को सेंककर प्रभावित दांत नीचे रखें और धीरे-धीरे चबाएं इससे आपको दांत दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

4. दांत दर्द में हींग का इस्तेमाल | Dant Dard Ke Gharelu Upay

  • दांत दर्द में हींग का इस्तेमाल निम्नलिखित तरीकों से कर सकते हैं।
  • एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग को घोल कर कुल्ला करने से आपको दांत दर्द में तुरंत आराम मिलेगा। इस प्रक्रिया को आप 5 से 10 मिनट के लिए करें।
  • हींग को नींबू के रस में घोले, अब घोल को एक चम्मच में लें और गर्म कर प्रभावित हिस्से पर 5 से 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। इससे दांत दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

5. दांत दर्द में प्याज का असर | Danto Ke Desi Nuskhe

  • प्याज भी जीवाणुरोधी होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
  • दांत दर्द में प्याज को इस्तेमाल करने का तरीका-
  • प्याज को छीलकर उसका एक छोटा सा टुकड़ा काट लें। अब इस छोटे से टुकड़े को प्रभावित दांत के नीचे दबाकर रखें, इससे दांत दर्द में तुरंत आराम आएगा।
  • इसके अलावा आप प्याज के रस को रुई के फोए में लेकर उसे दांतो के नीचे दबाकर रखें। यह तरीका भी दांत दर्द में आराम देता है।

6. दांत दर्द में गर्म पानी का इस्तेमाल | Dant Dard Ka Gharelu Upay

  • गर्म पानी की सिंकाई शरीर के बहुत सारे दर्दों को छूमंतर करती है।
  • अगर आप दांत दर्द से पीड़ित हैं। तो एक गिलास गर्म पानी में नमक डालकर इस के छोटे-छोटे घूंट पिएं। थोड़ी देर तक मुंह में रखकर सिकाई करें। मुंह के पानी को आप ही भी सकते हैं।
  • चाहे तो कुल्ला भी कर सकते हैं इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करना आप के दर्द को कम करने में सहायक सिद्ध होगा।

7. दांत दर्द में अमरूद के पत्ते का उपयोग | Dant Dard ka Ilaz In Hindi

  • दांत दर्द में अमरूद के पत्तों को चबाना भी दांत के दर्द में रामबाण इलाज माना जाता है।
  • क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • इनसे दांत दर्द में तो राहत मिलती ही है। साथ ही यह दांत की सूजन को भी कम करते है।

8. दांत दर्द में सरसों का तेल, हल्दी एवं नमक का प्रयोग | Dant Ke Dard Ka Gharelu Upay

  • सरसों के तेल की चार-पांच बूंदों में चुटकी भर नमक एवं हल्दी मिलाए।
  • इसकी दांतों व मसूड़ों पर मसाज करने से, ना सिर्फ दांतो के दर्द में आराम मिलता है बल्कि मसूड़े भी तंदुरुस्त होते हैं।

9. दांत दर्द में ब्रांडी का उपयोग | Dant Dard Ka Ilaz

  • ब्रांडी भी एक अच्छा Toothache किलर मानी जाती है।
  • रुई के फोए को ब्रांडी में भीगोकर प्रभावित दांतों में दर्द वाले स्थान पर लगाएं।
  • इससे आपको दांत दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

10. दांत दर्द में काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल | Teeth Sensitivity Home Remedies In Hindi

  • दांतों में ठंडा गरम लगने से होने वाले दर्द में काली मिर्च व नमक का पेस्ट काफी लाभकारी होता है।
  • एकआवश्यकतानुसार पानी में चुटकी भर काली मिर्च में चुटकी भर नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उसका प्रयोग अपने दांत दर्द वाले हिस्से पर करें।

11. दांत दर्द में नींबू का प्रयोग | Dant Dard Ke Upay In Hindi

दांत दर्द में नींबू का प्रयोग | Dant Dard Ke Upay In Hindi
  • नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन सी में anti-inflammatory गुण भी पाए जाते हैं।
  • दांत दर्द में आप नींबू का इस्तेमाल दो तरीके से कर सकते हैं।
  • नींबू का छोटा सा टुकड़ा काटकर जिस दांत में दर्द है। उस दांत के नीचे दबा कर रखें। इससे आपको दांत दर्द में आराम मिलेगा।
  • नींबू के रस में रुई के सोए को डुबोकर प्रभावित दर्द वाले दांत के नीचे रखें।

12. दांत दर्द में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल | Dant Dard Ka Gharelu Ilaz

  • बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।
  • थोड़े से पानी के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर प्रभावित दांत पर लगाएं। इससे आपको जरूर आराम मिलेगा।

13. दांत दर्द में आंवला बेमिसाल | दांत दर्द के घरेलू उपाय इन हिंदी

आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। और यह मसूड़ों और दांतो की मजबूती के लिए उत्तम है। अगर आपको दांतों में दर्द रहता है तो आप आंवले को अपने खाने में शामिल कीजिए।

14. दांत दर्द में आलू का इस्तेमाल | Teeth Problems Home Remedies In Hindi

आलू भी दांत दर्द का नुस्खा है। एक आलू को छीलकर, धोकर, उसका एक छोटा सा टुकड़ा काटकर, अपने प्रभावित दांत के नीचे दबाकर रखें। इससे आपको आराम मिलेगा।

दांत दर्द की दवा | Dant Dard Ki Dava

दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय के अलावा पीड़ित दांत दर्द की दवा का भी सेवन करना चाहता है। दांत दर्द जैसी भयंकर पीड़ा से ग्रसित व्यक्ति के दिमाग में सिर्फ एक ही प्रश्न चलता है दांत दर्द में तुरंत आराम Tablet कौन सी लेनी चाहिए? जिससे दांत दर्द में राहत मिल सके! तो यहां हम कुछ दांत दर्द की दवाओं के बारे में बता रहे हैं। दांत दर्द की दवा को हमनें तीन भागों में बांटा है।

दांत दर्द की अंग्रेजी दवा | दांत दर्द में तुरंत आराम Tablet

दांत दर्द की अंग्रेजी दवा | दांत दर्द में तुरंत आराम Tablet

दवा कोई भी हो अपने चिकित्सक के परामर्श से ही लेनी चाहिए। हम यहां कुछ एलोपैथिक यानी दांत दर्द की अंग्रेजी दवा के नाम वर्णित कर रहे हैं। लेकिन हमारा सुझाव है कि इनके सेवन से पहले अपने डॉक्टर का सुझाव अवश्य ले।

1. नेपरोक्सन: (टीथ पेन किलर टेबलेट नेम)

  • दांत दर्द से आराम दिलाता है।
  • ब्रांड – नैप्रोसिन
  • रचना – नैप्रोक्सन
  • नैप्रोक्सन अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के जरिए प्रोस्टाग्लैंडिंस के बनने को कम करने का काम करता है।
  • खुराक – वयस्कों के लिए इसकी खुराक एक बार 500 मि.ग्रा. है, इसके बाद 250 मि.ग्रा। मुंह द्वारा हर 6 से 8 घंटे में, भोजन के बाद ली जाती है। 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 250 मि.ग्रा. प्रति 8 से 12 घंटे में मुंह से लिया जाता है।
  • मूल्य – नैप्रोसिन की 10 गोलियों (500 मि.ग्रा.) की नैप्रोक्सन एक स्ट्रिप 30 रूपए की है।
  • जो लोग नैप्रोक्सन लेते हैं उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा होता है।

2. एल्फाम:

  • दांतों के दर्द से आराम दिलाता है|
  • ब्रांड – एल्फाम
  • रचना – इबुप्रोफेन
  • इबुप्रोफेन एक गैर-स्टेरायडल, एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा (एनएसएआईडी) है जो उन रासायनों के निकलने में रूकावट डालता है जो बुखार, दर्द और सूजन का कारण बनते हैं।
  • खुराक – इसे खाने के बाद टेबलेट के रूप में लिया जाता है। इसकी खुराक सीमा हर 4 से 6 घंटे में 200 से 600 मि.ग्रा. है जिसे अधिकतम हर रोज़ 2 ग्रा. लिया जा सकता है।
  • मूल्य – एल्फाम की 10 गोलियों (400 मि.ग्रा.) की एक स्ट्रिप 93 रूपए की है।
  • एल्फाम लेते समय किडनी और लिवर के रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

3. डार्ट:

  • सिरदर्द और दांत दर्द से आराम दिलाता है|
  • ब्रांड – डार्ट
  • रचना – (150 मि.ग्रा.) प्रोपीफेनाज़ोन, (300 मि.ग्रा.) पेरासिटामोल और (50 मि.ग्रा.) कैफीन
  • पेरासिटामोल एक एनाल्जेसिक और एंटी-पीयरेटिक पदार्थ है जबकि प्रोपीफेनज़ोन एक एनएसएआईडी है जिसमें दर्द से राहत देने वाली सूजनरोधी कार्रवाई होती है। कैफीन उनींदापन को दूर करता है और सतर्कता बहाल करता है।
  • खुराक – इसकी खुराक सीमा 5 से 150 मि.ग्रा. की गोली मुंह द्वारा दिन में चार बार (अधिकतम) ली जाती है।
  • मूल्य – डार्ट की 10 गोलियों की एक स्ट्रिप 18 रूपए की है।
  • शिशुओं और पोरफाइरिया रोगियों के लिए इसे लेने के बारे में मतभेद है|

4. लौंग का तेल

  • दांत दर्द से आराम देता है|
  • ब्रांड – क्लेनोरा-एमपी
  • रचना – लौंग का तेल
  • लौंग के तेल में प्रमुख तत्व के रूप में यूजेनॉल होता है जो मुख्य रूप से दंत दर्द से राहत देने के लिए एनाल्जेसिक के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • खुराक – विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हर रोज़ लौंग की स्वीकृत मात्रा मनुष्यों में 5 मि.ग्रा. / कि.ग्रा. है। इस दवा की छोटी सी मात्रा को रुई पर लगाकर सीधे दाँत पर लगायें।
  • 2 साल से कम उम्र के बच्चों में और रक्तस्राव के विकार वाले रोगियों में लौंग के तेल की सिफारिश नहीं की जाती।
  • मूल्य – क्लेनोरा की 15 मि.ली. सलूशन की कीमत 27 रूपए है|

5. ग्रेडोल:

  • दांत दर्द का इलाज करता है|
  • ब्रांड – ग्रेडोल
  • रचना– डोमपरिडोन और पेरासिटामोल
  • पेरासिटामोल एक एनाल्जेसिक और एंटी-पायरेटिक है जो कुछ रासायनों की रिहाई को रोकता है जो दर्द का कारण होते हैं|
  • खुराक – यह एक गोली के रूप में मिलता है। वयस्कों के लिए इसकी खुराक हर 6 घंटे में 325 से 650 मि.ग्रा., बच्चों के लिए हर 6 घंटे में 10 से 15 मि.ग्रा. / कि.ग्रा. है।
  • मूल्य – इसकी 10 टैबलेट (10 मि.ग्रा. / 500 मि.ग्रा.) की एक स्ट्रिप 25 रूपए की है।
  • गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं में इसे लेने के बारे में मतभेद है|

6. मेट्रोनिडाजोल:

  • दांतों के इन्फेक्शन का इलाज करता है|
  • ब्रांड – फ्लैगिल
  • रचना – मेट्रोनिडाजोल
  • मेट्रोनिडाजोल माइक्रोबियल कोशिकाओं के डीएनए में रूकावट डालकर न्यूक्लिक एसिड के संश्लेषण को रोकता है और दांतों के इन्फेक्शन के लक्षणों से आराम दिलाता है।
  • खुराक – यह गोलियों के रूप में मिलता है, इसे वयस्कों और 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए सामान्य खुराक 3 से 7 दिनों के लिए दिन में तीन बार 200 मि.ग्रा. है।
  • मूल्य – फ्लैगिल की 10 गोलियों (200 मि.ग्रा.) की एक स्ट्रिप 13 रूपए की है।
  • गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं में इसके उपयोग की सलाह नहीं दी जाती।

7. सेडो प्लस:

  • दांत के दर्द का इलाज करता है|
  • ब्रांड – सीडो प्लस
  • रचना – पेरासिटामोल, सिटिरिज़िन और स्यूडोएफ़ेड्रिन
  • इन दवाओं का मेल दर्द की सीमा को बढ़ाकर त्वचा में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। यह रक्त वाहिकाओं के संकुचन का कारण भी बनता है।
  • खुराक – यह टैबलेट और कैप्सूल के रूप में मिलता है और इसे भोजन के साथ या बिना लिया जा सकता है| वयस्कों के लिए इसकी खुराक की सीमा 325 से 650 मि.ग्रा. प्रति 4 से 6 घंटे है और बच्चों के लिए 10 से 15 मि.ग्रा. / कि.ग्रा. हर 4 से 6 घंटे है।
  • मूल्य – इसकी 10 गोलियों की एक स्ट्रिप 25 रूपए है|

8. डूरालजिना स्पोसीटोरी:

  • सिरदर्द, मासिक धर्म के दर्द, दांत दर्द और अन्य से मध्यम दर्द का इलाज करता है|
  • ब्रांड – एक्टिमोल
  • रचना – एसिटामिनोफेन
  • एसिटामिनोफेन को मुख्य रूप से सीएनएस में काम करने के लिए जाना जाता है, प्रोस्टाग्लैंडीन (पीजी) के संश्लेषण में शामिल कुछ एंजाइमों को रोककर दर्द की सीमा को बढ़ाता है। सपोसिटरी खोलना; दाहिने घुटने के बल झुककर अपनी बाईं ओर लेट जाएँ और धीरे से सपोसिटरी को मलाशय में धकेलें। सपोसिटरी केवल रेक्टल उपयोग के लिए है। इसकी खुराक आपके वजन और ऊंचाई पर निर्भर करती है।
  • मूल्य – इसकी 10 गोलियों कि एक स्ट्रिप 11 रूपए है।
  • यह दवा बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए और एसिटामिनोफेन की उच्च खुराक लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है।

9. एल्रोफ़:

  • हल्के से मध्यम दर्द में आराम देता है|
  • ब्रांड – एल्रोफ़
  • रचना – रॉफॉक्सीब
  • रॉफॉक्सीब कुछ ऐसे पदार्थों के गठन को कम करता है जो दर्द और सूजन का कारण बनते हैं।
  • खुराक – टेबलेट के रूप में एवलाबेल, भोजन के साथ या बिना भी ली जा सकती है। तेज़ दर्द के लिए इसकी रोजाना 50 मि.ग्रा. है।
  • मूल्य – इसकी 10 गोलियों (5 मि.ग्रा.) की एक स्ट्रिप 9.90 रूपए की है।
  • इस दवा का उपयोग दिल पर प्रतिकूल प्रभाव भी डालता है। और इसे सावधानी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में इसके उपयोग की सलाह नहीं दी जाती।

10. क्लिंडामाइसिन:

  • दांतों के इन्फेक्शन का इलाज करता है|
  • ब्रांड – क्लिड
  • रचना – क्लिंडामाइसिन
  • क्लिंडामाइसिन इन्फेक्शन के लिए ज़िम्मेदार कारण को खत्म ‌करता है।
  • खुराक – इसकी 150 से 300 मि.ग्रा. की गोलियाँ दिन में 4 बार ली जाती है|
  • मूल्य – इसकी 6 गोलियों की स्ट्रिप 126 रूपए की है।

दांत दर्द की होम्योपैथिक दवा | Teeth Problem Solution In Hindi

दांत दर्द की होम्योपैथिक दवा | Teeth Problem Solution In Hindi

कहते हैं; होम्योपैथिक दवाएं भले ही परिणाम देरी से दे, लेकिन समस्या को जड़ से खत्म करने में यह अपनी बखूबी भूमिका निभाती है ये, वो भी 0% साइड इफेक्ट के साथ। इसलिए व्यक्ति होम्योपैथिक दवाओं को एलोपैथिक दवाओं की तुलना में ज्यादा महत्व देता है।
बेस्ट दांत दर्द की होम्योपैथिक दवा कुछ इस प्रकार हैं:-

1. सिलिसिया:

दांत की रूट में पस पड़ने के कारण दांत में दर्द होने की समस्‍या को दूर करने के लिए सिलिसिया बेहतरीन होम्‍योपैथिक दवा है। पस पड़ने के कारण मसूड़ों और गालों में सूजन से राहत दिलाने में भी सिलिसिया मददगार है।

2. स्टेफिसेग्रिया:

दांतों में सेंसिटिविटी के साथ-साथ कुछ भी खाने या पीने पर दांत में दर्द होने की समस्‍या को स्टेफिसेग्रिया से ठीक किया जा सकता है। स्टेफिसेग्रिया मसूड़ों से खून आने और अत्‍यधिक लार बहने की भी असरकारी दवा है।

3. प्‍लांटेगो:

दांत में दर्द से छुटकारा पाने के लिए प्‍लांटेगो बहुत लोकप्रिय दवा है। ये दांतों में सेंसिटिविटी का इलाज करने में भी उपयोगी है। दांत का दर्द जब बढ़ कर कानों तक पहुंच जाए तो इस दिक्‍कत को भी दूर करने में प्‍लांटेगो प्रभावी है। दांत में गंभीरता और इससे जुड़ी किसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या के आधार पर प्‍लांटेगो को लगाने या खाने के लिया दिया जा सकता है।

4. मर्क सोल

लिटोसिस (सांस की बदबू) और अत्‍यधिक लार आने की वजह से लगातार दांत में दर्द महसूस हो सकता है। मर्क सोल से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। मसूड़ों से खून आने, दांतों में ढीलापन और सेंसिटिविटी को भी इस दवा से ठीक किया जा सकता है।

दांत दर्द की आयुर्वेदिक दवा | Ayurvedic Treatment For Tooth Pain In Hindi

दांत दर्द की आयुर्वेदिक दवा | Ayurvedic Treatment For Tooth Pain In Hindi

आयुर्वेद इंसान के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए अपनी एक अहम भूमिका निभाता है। जो वात, पित्त और कफ से शरीर की हर समस्या को मॉनिटर करता है और उसका बेजोड़ समाधान प्राकृतिक चीजों के माध्यम से देता है। शरीर का कोई भी दर्द हो आयुर्वेद में उसका समाधान है। आयुर्वेदिक दवाओं का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। इसीलिए इंसान व्यक्ति आयुर्वेदिक दवाएं बिना किसी झिझक के ले सकता है। Dant Dard Ki Dawa में हम निम्नलिखित आयुर्वेदिक दवा (Ayurvedic Treatment For Tooth Pain In Hindi) ले सकते हैं।

1. खरीदारी वटी

आयुर्वेदिक दवा में खरीदारी वटी का उपयोग दांत दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। यह टेबलेट के रूप में आयुर्वेदिक मेडिकल पर आसानी से मिल जाता है। मसूड़ों में दर्द, दांत में दर्द या खून आने पर इस औषधि की सिफारिश करते है। इस आयुर्वेदिक औषधि में कई जड़ी बूटी का मिश्रण होता है जैसे बबुल, जायफल, लौंग, कपूर, त्रिफला व मुलेठी अन्य जड़ी बूटी शामिल है। इस औषधि को पानी के साथ कुल्हा करना होता है। इसका उपयोग चिकिस्तक की सलाह से करें।

2. दशन संस्कार चूर्ण

दांत दर्द के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक दशन संस्कार चूर्ण की सिफारिश करता है। इस चूर्ण में कई चीज का मिश्रण होता है जैसे इसमें सोंठ, हरड़, कपूर, काली मिर्च और लौंग आदि का चूर्ण एक साथ मिलाकर दशन संस्कार चूर्ण बनाया जाता है। यह एक तरह आयुर्वेदिक मंजन है जिससे दांत पर मलने से दांत के संक्रमण दूर होते है साथ ही दांत दर्द का जोखिम नहीं होता है।

3. चित्रक

चित्रक एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग दांत दर्द के लिए किया जाता है। चित्रक की छाल व फूल का उपयोग किया जाता है। छाल को पिसकर दांत के दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द से आराम मिलता है।

4. नंदी पुष्प

नंदी पुष्प एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसका उपयोग दांत दर्द को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इस पौधे के जड़ का उपयोग दांत के संक्रमण रोकने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह जड़ीबूटी के फूल आंखो से जुडी समस्या में उपयोग किया जाता है। स्वास्थ्य के कई तरह रोगो में इसका उपयोग किया जाता है।

दांत दर्द के लिए टूथपेस्ट | Teeth Dard ka Upay

वैसे तो बाजार में बहुत से ब्रांड के टूथपेस्ट मौजूद है। कुछ टूथपेस्ट मुंह की दुर्गंध को खत्म करने का दावा करते हैं, तो कुछ दांतों की सेंसिटिविटी को खत्म करने का। कुछ ऐसे भी टूथपेस्ट होते हैं जो मसूड़ों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ दांतो को चमक व मजबूती प्रदान करते हैं। हम यहां पर दांत दर्द के लिए टूथपेस्ट के नाम मेंशन कर रहे हैं उनके खरीददारी लिंक के साथ।

1. सैसोडाइन रैपिड रीलिफ (Sensodyne Rapid Relief)

  • दांतों में मौजूद दुर्गंध को दूर करता है।
  • दांतों की सेंसिटिविटी को दूर करने का काम करता है।
  • दांत सफेद व चमकदार बनाने का काम करता है।
  • दूध डीके ( Tooth Decay) प्रॉब्लम में भी आराम पहुंचाता है।
  • यह एंटी कैविटी टूथपेस्ट है।

2. हिमालय हर्बल कंपलीट केयर टूथपेस्ट
Himalaya Herbals Complete Care Toothpaste

  • यह Gum Expert है यानी मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
  • मसूड़ों की सूजन को रोकता है।
  • प्लाक को हटाने का काम करता है।

3. कोलगेट स्ट्रांग टीथ टूथपेस्ट (Colgate strong teeth toothpaste)

  • भारत में निर्मित यह टूथपेस्ट दांतो को प्राकृतिक कैल्शियम प्रदान करता है
  • इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने इसे बेस्ट एंटी कैविटी टूथपेस्ट माना है।
  • यह मुंह की दुर्गंध को रोकता है। मसूड़ों की डिजीज को दूर कर मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
  • Tooth Decay को रोकता है। इस तरह से यह कंप्लीट ओरल केयर देता है।

4. आयुष टूथपेस्ट (Ayush Toothpaste)

  1. यह कैविटी को रोकता है।
  2. मुंह की दुर्गंध को दूर करता है
  3. दांतो को मजबूती प्रदान करता है


5. डाबर मिस्वाक टूथपेस्ट ( Dabur Miswak Tootpaste)

  • टूथ डीके को रोकता है।
  • दुर्गंध को दूर करता है।
  • बैक्टीरिया से लड़ता है।
  • कैविटी के अगेंस्ट दांतो की रक्षा करता है।
  • मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
  • प्लॉक को दूर करता है।

दांत दर्द का एक्यूप्रेशर पॉइंट | दांत दर्द में तुरंत आराम

भगवान ने हमें 32 दांतो से नवाजा है। अगर एक भी दांत में जरा सा भी दर्द होता है, तो वह हमसे सहा नहीं जाता। किसी भी तरह से हम उस दांत के दर्द से निजात पाना चाहते हैं, चाहे वह दांत दर्द का नुस्खा हो या दांत दर्द की दवा या फिर दांत दर्द का एक्यूप्रेशर पॉइंट। एक्यूप्रेशर पॉइंट एक ऐसी पद्धति है जिसके जरिए हम किसी भी समस्या से तुरंत निजात पा सकते हैं। यहां पर हम एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जो आपको दांत दर्द में तुरंत आराम देने में मदद करेगा।

पतंजलि में दांत दर्द की दवा

आज के समय में अगर आयुर्वेद की बात की जाए तो आयुर्वेद को प्रमोट करने वाला पतंजलि विश्व स्तर पर एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। जो हर समस्या का समाधान आयुर्वेद के माध्यम से ढूंढता है। पतंजलि में दांत दर्द की दवा की अगर बात की जाए तो इसने दांत दर्द की अभी तक कोई टेबलेट लॉन्च नहीं की है। हां, पतंजलि में दांत दर्द के लिए तीन प्रोडक्ट बहुत काम के हैं जो इस प्रकार हैं।

पतंजलि दंत कांति एडवांस्ड टूथपेस्ट (Patanjali Dant Kanti Advanced Toothpaste)

यह दांतों और मसूड़ों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है।

यहां से खरीदें

पतंजलि दंत कांति मेडिकेटेड ओरल जेल (Patanjali Dant Kanti Medicated Oral Gel)

दांतों में ठंडा-गरम लगने वाली स्थिति में जो दर्द होता है और जो सेंसटिविटी होती है। यह ओरल जेल उस पर बखूबी काम करता है।

यहां से खरीदें

पतंजलि दंत कांति मंजन (Patanjali Dant Kanti Tooth Powder)

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ मुंह की दुर्गंध को दूर करता है। यह दांतों में चमक प्रदान करता है। मसूड़ों व दांतो को मजबूती प्रदान करता है।

यहां से खरीदें

निष्कर्ष | Conclusion

हमने अपने इस लेख में आपको दांत दर्द से संबंधित हर टर्म्स को डिटेल में बताने की कोशिश की है। ऊपर बताए गए दांत दर्द के घरेलू उपाय (Home Remedies For Tooth Pain In Hindi) आजमाने के बाद भी अगर दांत दर्द से आराम ना हो तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। आप इन अवस्था में डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैंः-

  • यदि दांत का दर्द एक दिन से ज्यादा बना रहे, और घरेलू उपचार करने से आराम न मिल रहा हो।
  • मसूड़ों से खून एवं बदबू आ रही हो।
  • अक्ल दाढ़ के कारण होने वाला दर्द यदि बहुत अधिक हो रहा हो।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Questions

FAQ

दांत दर्द में कौन सी दवा लेनी चाहिए?

हमने इस लेख में दांत दर्द की दवाओं को तीन भागों में बाटा है।

  • दांत दर्द की अंग्रेजी दवा, जैसे नेपरोक्सन, एल्फाम, डार्ट, ग्रेडॉल, सेडो प्लस,एलोफ।
  • दांत दर्द की होम्योपैथिक दवा सिलिसिया, स्टेफिसेग्रिया, प्लांटेगो, मर्क सोल
  • दांत दर्द की आयुर्वेदिक दवा खरीदारी वटी दशन संस्कार चूर्ण चित्र नंदी पुष्प
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार उसमें से कोई भी दवा चिकित्सक के परामर्श अनुसार ले सकते हैं।

दर्द में कौन सा पेस्ट करना चाहिए?

हमने इस लेख में बेस्ट 5 दांत दर्द के टूटपेस्ट बताए हैं। आप उनमें से कोई भी पेस्ट कर सकते हैं।

दांत में बहुत ज्यादा दर्द है क्या करें?

  • सरसों का तेल, हल्दी व नमक का पेस्ट बनाकर दांत दर्द वाले स्थान पर लगाएं और कुछ समय बाद गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करें।
  • एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी फिटकरी और एक चुटकी काला नमक मिलाकर कुल्ला करें।
  • दांत दर्द वाले स्थान पर आप लौंग का तेल भी लगा सकते हैं। इससे जो लार पनपती है। उसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद बाहर निकालते रहें।
  • इस लेख में बहुत से दांत दर्द के घरेलू उपचार, दांत दर्द की दवा, दांत दर्द के लिए टूथपेस्ट बताया गया है। आप उन्हें भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दाढ़ का दर्द कैसे दूर करें?

  • जिस दाढ़ में दर्द है वहां पर कटा हुआ प्याज का टुकड़ा रखें और धीरे-धीरे उसे चबाएं।
  • उस दाढ़ के नीचे लौंग रखकर चूसने से भी फायदा मिलता है।
  • और भी बहुत से उपाय हैं। उन उपायों को जानने के लिए पढ़े पूरा लेख।

रात में दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए कैसे?

रुई के फोए को ब्रांडी में भिगोकर प्रभावित दांत के नीचे रखने से तुरंत आराम मिलेगा और आप चैन की नींद सो सकोगे।

क्या दांत दर्द के लिए सबसे अच्छा दर्द निवारक दवा है?

दांत दर्द के लिए बहुत सी दर्द निवारक दवाएं हैं। जो हमने अपने इस लेख में बताई हैं। उन दवाइयों को जानने के लिए कृपा पढ़े पूरा लेख।

दांत के कीड़े को कैसे खत्म करें?

इसके लिए आप इस लेख में दिए गए घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करें और अगर फिर भी कीड़ा खत्म नहीं होता तो अपने डॉक्टर से परामर्श ले।

दांत सड़ जाए तो क्या करें?

इस लेख में दिए गए जितने भी उपचार हैं वह आपके दांत के दर्द को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि अगर आपका दांत जो पहले से ही सड़ चुका है यह उपचार उस में कारगर होंगे उसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

दांतों के मसूड़ों में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

अगर आपके दांतों के मसूड़ों में दर्द है तो आप सरसों और नमक का पेस्ट बनाकर अपने मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं और इसके अलावा एक गर्म गर्म पानी में फिटकरी डालकर उसका कुल्ला कर सकते हैं।

दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर पढ़ें


Last update on 2023-07-18 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

5 thoughts on “14 दांत दर्द में तुरंत आराम घरेलू उपाय| Home Remedies For Tooth Pain In Hindi”

  1. 837163 255862Does your weblog have a contact page? Im having a tough time locating it but, Id like to send you an e-mail. Ive got some suggestions for your blog you might be interested in hearing. Either way, excellent website and I appear forward to seeing it expand over time. 965211

    Reply
  2. 704887 96903Right after study several the websites on your personal internet web site now, i truly like your indicates of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will also be checking back soon. Pls consider my web-site likewise and tell me what you consider. 160148

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े