Dahi Khane Ke Fayde | 7 Outstanding Curd Benefits

Dahi Khane Ke Fayde | 7 Outstanding Curd Benefits

दही खाने के फायदे (Dahi Khane Ke Fayde) अनेक हैं। हम जिस देश में रहते हैं उस देश में तो मीठी दही को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह और दोपहर के खाने में दही का सेवन अवश्य करना चाहिए। रात के खाने में दही के सेवन के मनाही होती हैं।

आपके आहार में दही को शामिल करने से आपका आहार संपूर्ण हो जाता है। दही में ढेरों ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से लाभ पहुंचाते हैं।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में हम आपको दही के फायदे बता रहे हैं। जिन्हें जानने के बाद हर ऐसा इंसान जो दही नहीं खाता होगा, वह भी अपने आहार में दही को शामिल अवश्य करेगा। तो आइए जानते हैं दही खाने के फायदे (Curd Benefits)

सुनने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

Dahi Khane Ke Fayde | Dahi Ke Fayde In Hindi

Dahi Khane Ke Fayde | Dahi Ke Fayde In Hindi

दही का प्रयोग हर घर में किया जाता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

दही में मौजूद बैक्टीरिया आपकी छोटी और बड़ी आंत के लिए अच्छे माने जाते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपके लिए फायदेमंद है।

1. दही से इम्युनिटी बढ़ती है | Dahi Khane Ke Fayde

दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक फूड (Probiotic Dahi) में से एक है। इसमें बहुत से माइक्रो ऑर्गेनाइज्म पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को विभिन्न तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं।

दही एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसीलिए आप दही को या तो लस्सी के रूप में या फिर दही के रूप में ही सेवन कर सकते हैं।

2. दही का इस्तेमाल बालों के लिए | Curd Benefits For Hair

दही का इस्तेमाल बालों के लिए | Curd Benefits For Hair

प्राचीन समय से ही दही का इस्तेमाल बालों की सुंदरता और चमक को बरकरार रखने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही दही के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से निजात भी पाया जा सकता है।

दही (Dhee) एक अच्छा कंडीशनर माना जाता है। दही का इस्तेमाल आप बालों में विभिन्न तरीके से कर सकते हैं। जिसमें से सबसे बेहतरीन तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं, बालों में दही लगाने के फायदे

सामग्री

  • दही -1 कटोरी
  • एलोवेरा जेल – 2चम्मच
  • नारियल का तेल – 1चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल- 2
  • नींबू-1 चम्मच

उपयोग करने का तरीका

एक कटोरी दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नारियल का तेल, दो विटामिन ई के कैप्सूल, एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह से मिलाए और अपने बालों की स्कैल्प के साथ-साथ अपने बालों की लंबाई पर भी लगाएं। बालों को बांधे।

एक घंटा लगाने के बाद आप इसे किसी माइल्ड शैंपू से वॉश करें। इससे आपके बालों में अगर डैंड्रफ की समस्या है तो वह भी चली जाएगी और इसके साथ ही आपके बालों में एक बहुत सुंदर सी चमक भी आ जाएगी।

3. दही के फायदे त्वचा के लिए | Benefits Of Curd For Skin

दही के फायदे त्वचा के लिए | Benefits Of Curd For Skin

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि दही में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं। दही खाने से आपकी त्वचा सपल, हाइड्रेट और चमकदार बनती है। इसलिए आपको अपने खाने में दही को जरूर शामिल करना चाहिए।

प्रोबायोटिक दही हमारे शरीर के बैड बैक्टीरिया को मारती है जिससे हमारा खून भी साफ होता है और चेहरे पर चमक आती है। यह तो है हमारी त्वचा के लिए दही के फायदे। अब जानते हैं दही लगाने से हमारी त्वचा पर क्या प्रभाव पड़ता है? तो आइए जानते हैं त्वचा पर दही लगाने के फायदे-

सामग्री

  • दही- 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 1/2 चम्मच

उपयोग करने का तरीका

दो चम्मच दही में एक चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। 15 मिनट लगाकर छोड़ दे। फिर अपने हाथों को गीला करें और हल्का सा नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करते हुए अपने चेहरे को मसाज दें।

और फिर पूरी तरह से ठंडे पानी से अपने चेहरे को वॉश करें। इस रेमेडी को इस्तेमाल करने के बाद आप नोटिस करेंगे आपकी स्किन बहुत ही हाइब्रिड चमकदार और सॉफ्ट लगती है यह बहुत ही इफेक्टिव रेमेडी है इसे जरूर अप्लाई करें।

4 दही डाइजेशन को दुरुस्त करती है | Eating Curd Benefits To Improve Digestion

दही में लैक्टोज की मात्रा पाई जाती है। जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। अगर आपका हाजमा सही नहीं रहता तो अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आप अपने आहार में दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही के सेवन से आपका खाना जल्दी पच जाता है।

5. हृदय के लिए दही बेहतरीन विकल्प | Curd Benefit For Heart

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है। इसे हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में हाइपर टेंशन का रिस्क भी बढ़ जाता है। अगर आप अपने हमें दही का इस्तेमाल करते हैं।

तो इससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, हाइपर टेंशन का रिस्क भी कम हो जाता है और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित हो जाता है। जिसे आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

6. दही वजन कम करने में लाभकारी | Curd Benefit For Loosing Weight

 दही वजन कम करने में लाभकारी | Curd Benefit For Loosing Weight

बहुत से लोगों के ज़हन में यह प्रश्न उठता है कि दही में क्या पाया जाता है? Dahi Mein Kya Paya Jata Hai? तो हम बता दें कि दही एक संपूर्ण आहार माना जाता है जिसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी 2, बी-12,(Dahi Me Konsa Vitamin Hota Hai) पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन यह सभी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दही के लगातार सेवन से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। यह आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा को संतुलित करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम आपके शरीर में कोर्टिसोल को कम करता है।

7. Dahi Kela Khane Ke Fayde | Benefit Of Curd For Stomach

जब भी घर में किसी को दस्त हो जाते थे। तो आप सब ने अपने घर में दादी नानी को यह कहते हुए सुना होगा कि इसे दही केला मिक्स करके खिला दो। वास्तविकता यह है कि दही में मौजूद माइक्रो ऑर्गेनाइज्म जब केले के साथ मिलते हैं तो फास्फोरस की मात्रा दोगुनी हो जाती है।

जिससे आपके मोशन थिक हो जाते हैं। पेट में मौजूद तमाम समस्याओं में दही एक कारगर उपाय है तो इसीलिए दही के साथ केला खाने का सुझाव दिया जाता है।

निष्कर्ष | Conclusion

ऊपर हमने आपको दही के बहुत सारे फायदे बताएं। दही को हम खाने में खाने के साथ, अपने चेहरे और बालों में लगा भी सकते हैं। दही को आप सुबह और दोपहर के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही को चाहे तो आप खाने के साथ खाएं या आप अकेले दही को छाछ के रूप में, लस्सी के रूप में, मीठी दही के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप सुबह खाली पेट दही खाना चाहते हैं तो भी आप सुबह खाली पेट दही का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट की गर्मी दूर होती है।


Leave a Comment

इन्हें भी पड़े