Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye | 7 Blood Increase Tips In Hindi

Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye | 7 Blood Increase Tips In Hindi

ब्लड बढ़ाने के लिए क्या खाएं (Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye) इस दुविधा में हर वह इंसान रहता है जिसका हीमोग्लोबिन कम होता है। वह प्राकृतिक चीजों के सेवन से अपना हीमोग्लोबिन बढ़ाना चाहता है।

Hemoglobin Kitna Hona Chahiye पुरुषों का औसतन 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है जबकि महिलाओं को प्रति 100 मिलीलीटर में 12 से 15.5 ग्राम की आवश्यकता होती है।

अगर आपका हीमोग्लोबिन इससे कम हो है तो आपके शरीर में खून की कमी होना स्वाभाविक है। यह एक अलार्म है ताकि आपको अपने शरीर का ध्यान रखें और आने वाले समय में आपको अनीमिया जैसे रोग ना हो।

आज के समय में अधिकतर इंसानों हीमोग्लोबिन कम होने की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि आपको जल्दी थकान, चक्कर आने जैसा लगता है और आपकी त्वचा पीली सी लग रही है। तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

इसके लिए आपका कंपलीट ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी है। अगर रिपोर्ट में आपका हीमोग्लोबिन कम आता है तो डॉक्टर आपको ब्लड बढ़ाने के लिए सुझाव देते हैं। इसके लिए डॉक्टर आपको आयरन युक्त खाना खाने की सलाह, कुछ दवाइयां और सिरप देता है।

दवाइयों और सिरप से आप कृत्रिम तौर पर अपने ब्लड को बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आपका मन प्राकृतिक चीजों से अपना ब्लड अर्थात् हिमोग्लोबिन मेंटेन करना चाहता है तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

इस लेख में हमने कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मेंशन किए हैं जिनके सेवन से आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

सुनने का समय नहीं है? इस लेख का हिंदी सारांश सुनें।

Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye | Blood Increase Tips In Hindi

अगर आप कम हीमोग्लोबिन की समस्या से ग्रसित है और आपके दिमाग में यह प्रश्न उठता है कि हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाए ? तो इसके लिए आप नीचे दिए गए प्राकृतिक चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे आपका खून बढ़ने में मदद मिलेगी और हिमोग्लोबिन मेंटेन रहेगा।

1. चुकंदर(Beatroot ) खून बढ़ाने के उपाय में नंबर 1 | Hemoglobin Badhane Ke Upay

  • चुकंदर में कैल्शियम आयरन विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • इसमें ढेरों मात्रा में फोलिक एसिड पाए जाते हैं।
  • इसमें फाइबर, मैग्नीज, पोटैशियम से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • आप अपने खाने में चुकंदर का सेवन अवश्य करें।
  • चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
  • चुकंदर की सब्जी बना सकते हैं।
  • बीटरूट का जूस भी पी सकते हैं और
  • बीटरूट को मिक्सी में ग्राइंड कर के आटे में घुसकर इसकी रोटियां भी बनाकर खा सकते हैं।

2. गाजर (carrot) से बढ़ाएं हिमोग्लोबिन | Khoon Badhane Ke Upay

 गाजर (carrot) से बढ़ाएं हिमोग्लोबिन | Khoon Badhane Ke Upay
  • गाजर में beta-carotene, फाइबर, विटामिन के, विटामिन ए, पोटेशियम और बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उत्तम है।
  • इसका दैनिक रूप में किया जाने वाला सेवन आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।
  • आप प्रतिदिन गाजर का जूस पी सकते हैं।
  • गाजर की सब्जी, गाजर का रायता खा सकते हैं। गाजर का मुरब्बा भी फायदा करता है।

3. खून बढ़ाने के उपाय में गुलकंद | Blood Increase Tips In Hindi

खून बढ़ाने के उपाय में गुलकंद | Blood Increase Tips In Hindi
  • गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर बनाया जाता है।
  • आपकी हीमोग्लोबिन को मेंटेन करने में इसकी भी एक खास भूमिका होती है।
  • गर्मियों के मौसम में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए गुलकंद खाया जाता है।
  • और इसी के साथ ही यह खून बढ़ाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • अगर आपका अगर आपको डायबिटीज है तो आप गुलकंद का सेवन ना करें।

4. खून बढ़ाने वाली सब्जियां है हरी पत्तेदार सब्जियां | Hemoglobin Increases By Grean Leaves Vegetable

खून बढ़ाने वाली सब्जियां है हरी पत्तेदार सब्जियां | Hemoglobin Increases By Grean Leaves Vegetable
  • शरीर में जब आयरन की कमी होती है तो खून की कमी उत्पन्न होती है।
  • शरीर में खून को बढ़ाने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां का भरपूर सेवन करना चाहिए।
  • क्योंकि यह सब्जियां आयरन का मुख्य स्त्रोत मानी जाती है।
  • इन सब्जियों में आप पालक, ब्रोकली, सरसों, पत्ता गोभी, मेथी, बथुआ का सेवन कर सकते हैं।

5. खून बढ़ाने वाले फल है अनार | Hemoglobin Foods In Hindi

  • अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
  • इसके अलावा इसमें कैल्शियम फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
  • इस फ्रूट के सेवन से आप हीमोग्लोबिन को संभवत मेंटेन करने में सफल होंगे।

निष्कर्ष | Conclusion

ऊपर हमने आपको खून बढ़ाने की सब्जियां, खून बढ़ाने के फल जैसी चीजें बताई है। यह वह प्राकृतिक चीजें हैं जिसका अगर आप हर रोज सेवन करते हैं तो आपको कभी भी अनीमिया जैसे रोग नहीं होंगे।

इनसे ना सिर्फ आपका खून बढ़ेगा बल्कि आपको संपूर्ण शारीरिक रूप से एक अच्छा स्वास्थ्य भी यह चीजें प्रदान करेंगी।

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े