जानिए, अनेकों रोग नाशक स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma) के 8 अद्भुत फायदे

जानिए, अनेकों रोग नाशक स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma) के 8 अद्भुत फायदे

क्या आपने कभी स्वर्ण भस्म के बारे में सुना है? आज हम आपको स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका उपयोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। स्वर्ण भस्म पुरानी से पुरानी बीमारियों को दूर करने में कारगर है, इसीलिए कहा जाता है जहां पर अन्य दवाइयां पुरानी बीमारियों को दूर करने में असफल रहती हैं। वहां स्वर्ण भस्म अपने गोल्डन रिजल्ट देती है।

स्वर्ण भस्म एक रसायन है, इसे गोल्ड भस्म (Gold Bhasma), सोना भस्म (Sona Bhasm), फौलाद भस्म, और स्वर्ण भस्म के नाम से भी जाना जाता है। ब्यूटी दुनिया के इस लेख में आपको स्वर्ण भस्म से संबंधित निम्नलिखित बातें जानने को मिलेंगे।

  • स्वर्ण भस्म के फायदे
  • स्वर्ण भस्म को उपयोग करने का तरीका
  • बेस्ट गोल्डन भस्म
  • स्वर्ण भस्म कैसे बनाई जाती है

Table of Contents

स्वर्ण भस्म के फायदे | Swarna Bhasma Benefits In Hindi

स्वर्ण भस्म के फायदे

स्वर्ण भस्म में एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्रदान करती है। बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ यह स्मृति, एकाग्रता, समन्वय, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है। स्वर्ण भस्म को अवसाद, मस्तिष्क की सूजन, मधुमेह के कारण न्यूरोपैथी जैसी स्थितियों के विरोध में भी उपयोग किया जाता है। तो आइए इस रामबाण औषधि के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. स्वर्ण भस्म के फायदे पुरानी बीमारियों के इलाज में | Swarna Bhasma Ke Fayde In Chronic Disorder

पुराने समय में ऋषि मुनि स्वर्ण भस्म को अनेकों पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया करते थे। तब से यह माना जाता है स्वर्ण भस्मा पुरानी से पुरानी बीमारी (Chronic Disorder) के इलाज में सहायक है। हृदय रोगों को भी क्रॉनिक डिसऑर्डर माना गया है। यही कारण है कि हृदय रोगों की कुछ दवाओं में फौलाद भस्म का उपयोग किया जाता है।

2. ताकतवर बनाता है स्वर्ण भस्म | Sona Bhasm Makes You Strong

जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हें फौलाद भस्म का सेवन जरूर करना चाहिए। स्वर्ण भस्म शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ आपको आंतरिक शक्ति भी प्रदान करता है, जिसकी वजह से आपको थकावट महसूस नहीं होती। इससे भूख में वृद्धि होती है, जिससे आप ताकतवर बनते हैं। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वर्ण भस्म दी जा सकती है।

3. मानसिक विकास के लिए स्वर्ण भस्म | Swarna Bhasma Benefits For Mental Health

ऐसा माना जाता है, स्वर्ण भस्म लेने वाला बच्चा दूसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा समझदार, सक्रिय और विकसित होता है। इसके सेवन से मन शांत रहता है, एकाग्रता स्मरण शक्ति बढ़ती है। तनाव, चिंता और अवसाद की स्थिति में इसका सेवन किया जा सकता है। बच्चों के मानसिक विकास और स्वास्थ्य के लिए आप उनको नियमित रूप से स्वर्ण भस्म का सेवन करा सकते हैं।

4. यौन शक्ति बढ़ाता है स्वर्ण भस्म | Sona Bhasm Ke Fayde For Sexual Health

स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल पुरुष अपनी यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। जिन पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होती है और शीघ्रपतन की समस्या कोशिश कर रहे हैं उन्हें स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल करना चाहिए। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी को बढ़ाता है।

5. इम्युनिटी बढ़ाता है स्वर्ण भस्म | Gold Bhasma Benefits For Boosting Immunity

स्वर्ण भस्मा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जा रहा है। गोल्ड भस्म में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे बड़े और बुजुर्गों की इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं।

6. ह्रदय के लिए लाभकारी स्वर्ण भस्म | Gold Bhasma Benefits For Heart’s Health

गोल्ड भस्म शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर करता है जिससे आपके दिल की सेहत स्वस्थ होती है। यह शरीर में खून के थक्के या ब्लड क्लोट बनने से रोकता है। हृदय से जुड़ी गतिविधियों को रोकने वाले तत्व को दूर करता है। आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल हृदय संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। अगर आप दिल की बीमारी से ग्रसित हैं तो आप डॉक्टर के परामर्श से स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. कैंसर में भी लाभकारी स्वर्ण भस्म | Sona Bhasma Prevent From Cancer

Sona Bhasm में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं यह एक एंटी कैंसर दवा के रूप में काम करती है। अगर आप कैंसर पीड़ित हैं तो डॉक्टर के परामर्श से आप स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. त्वचा के लिए फायदेमंद स्वर्ण भस्म | Gold Bhasma Benefits For Skin

त्वचा के लिए गोल्ड भस्म के अनेक फायदे हैं। अगर आप त्वचा के किसी रोग से ग्रसित हैं जैसे पैंफीगस, ऐसी स्थिति में गोल्ड भस्म उपयोग सूजन को कम कर सकता है। स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल आपके चेहरे की रंगत को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: Gora Hone Ka Tarika

स्वर्ण भस्म का उपयोग | How To Use Swarna Bhasma

  • स्वर्ण भस्म को आप दूध के साथ ले सकते हैं।
  • इसे शहद में मिलाकर खा सकते हैं। गाय के घी में भी मिलाकर आप इसे खा सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसे चवनप्राश के साथ ले सकते हैं।

कब खाएं– सुबह नाश्ते के समय आप इसे खा सकते हैं या रात को सोने से पहले।

कितना खाएं– स्वर्ण भस्मा बच्चे बूढ़े जवान कोई भी ले सकता है

  • बच्चे 2 से 5 मिलीग्राम प्रति दिन रोज सुबह दूध के साथ
  • 5 से 20 मिलीग्राम रोज सुबह दूध के साथ

नोट
बच्चों को देने में अगर आपके मन में कोई भी झिझक है, तो बच्चों को देने से पहले आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। अगर इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको कोई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिले तो तुरंत स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल करना बंद करें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।

बेस्ट स्वर्ण भस्म

1. बैद्यनाथ स्वर्ण भस्म के फायदे

  • इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
  • जी मिचलाना, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।
  • बैद्यनाथ स्वर्ण भस्म जॉइंट पेन की समस्या को कम करता है।

2. Dhanvantari Swarna Bhasma

  • इम्यूनिटी बूस्ट करती है।
  • यौन शक्ति को बढ़ाती है।
  • दुबले पतले शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
  • मानसिक तनाव में राहत पहुंचाती है।

3. Dabur Swarna Bhasma

  • डाबर स्वर्ण भस्म के फायदे
  • डाबर स्वर्ण भस्मा शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाती है।
  • क्रॉनिक डिसऑर्डर में मदद करती है। ‌
  • किसी भी कॉम्प्लिकेटेड डिजीज में आप इसे ले सकते हैं अपने डॉक्टर के परामर्श अनुसार।
  • एकाग्रता बढा़ती है।

4. Dhootapapeshwar Suvarna Bhasma

  • इम्यूनिटी बूस्टर करता है।
  • जी मिचलाना, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।यहां 100% आयुर्वेदिक है।
  • इसे यूज करने का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।
  • इसमें शिलाजीत मिला हुआ है।

5. Guapha Ayurveda Swarna Bhasma

  • यह एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है जो 100% प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बनाया गया है।
  • इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।
  • यह स्वर्ण भस्म भूख बढ़ाती है, और पाचन क्षमता को बढ़ाती है।
  • बच्चों के लिए यह नहीं है, इसीलिए इसे बच्चों से दूर रखें।

स्वर्ण भस्म कैसे बनाई जाती है

इसे शुद्ध सोने से तैयार किया जाता है। शुद्ध स्‍वर्ण पत्र को नींबू के रस में डुबोकर रखा जाता है। नींबू के रस में डालने से पहले स्‍वर्ण पत्र में रससिंधुरा (Mercurial compound) का पेस्‍ट लगाया जाता है। इस मिश्रण को एक हवा बंद कंटेनर में रखा जाता है। इसके बाद इस कंटेनर को 400 से 500 डिग्री सेंटी ग्रेट के तापमान वाले हवा बंद स्‍थान में 4 से 5 घंटों के लिए रखा जाता है।

निष्कर्ष | Conclusion

यहां हमने आपको स्वर्ण भस्म के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है और कौन-कौन से स्वर्ण भस्म खरीद सकते हैं, उसके बारे में भी आपको अमेज़न लिंक प्रोवाइड किए हैं। हम आशा करते हैं इस लेख को पढ़ने के बाद आप पूरी तरह Swarna Bhasma के बारे में जान गए होंगे। अगर फिर भी आपके मन में किसी भी तरह की कोई शंका है, कोई प्रश्न है तो आप हमें आप जरूर बताएं।

FAQ

FAQ

1. स्वर्ण भस्म कैसे बनाई जाती है?

इसके बारे में इस लेख में बताया गया है।

2. स्वर्ण भस्म युक्त च्यवनप्राश कौन सा है?

कोहिनूर प्राश
स्वामला

6 thoughts on “जानिए, अनेकों रोग नाशक स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma) के 8 अद्भुत फायदे”

  1. Hi there, simply turned into alert to your weblog through Google, and located that it’s truly informative. I am going to watch out for brussels. I will appreciate if you happen to continue this in future. Many other folks will be benefited from your writing. Cheers!

    Reply
  2. I have read your article carefully and I agree with you very much. This has provided a great help for my thesis writing, and I will seriously improve it. However, I don’t know much about a certain place. Can you help me?

    Reply
  3. Your article made me suddenly realize that I am writing a thesis on gate.io. After reading your article, I have a different way of thinking, thank you. However, I still have some doubts, can you help me? Thanks.

    Reply
  4. At the beginning, I was still puzzled. Since I read your article, I have been very impressed. It has provided a lot of innovative ideas for my thesis related to gate.io. Thank u. But I still have some doubts, can you help me? Thanks.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े