Period Me Kya Khana Chahiye, ये 5 चीज़ें पीरियड के नकारात्मक प्रभावों से दूर रखें

Period Me Kya Khana Chahiye

पीरियड्स में महिलाएं और लड़कियां पेट या लोअर एबडॉमिनल दर्द, क्रैंप्स, चिड़चिड़ापन जैसी अन्य समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में महिलाओं के मन में एक ही सवाल उठता है पीरियड्स में क्या खाना चाहिए (Period Me Kya Khana Chahiye) जिससे इन समस्याओं से राहत मिल सके। मासिक धर्म में सही न्यूट्रिएंट्स ना सिर्फ आपको मासिक धर्म में राहत दिलाएंगे बल्कि भविष्य में भी आपकी कई शारीरिक बदलावों को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे।

ब्यूटी दुनिया के इस लेख में आपको पीरियड्स के दौरान क्या खाएं और क्या ना खाएं? इस बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी तो पढ़ें पूरा लेख:

Period Me Kya Khana Chahiye

पीरियड्स के 5 दिन आपके ना सिर्फ आपकी वर्तमान स्थिति को बल्कि आपके भविष्य की मातृत्व एवं शारीरिक स्थिति को भी तय करते हैं। मासिक धर्म में खान-पान पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आपने अक्सर अपनी दादी, नानी, मां को यह कहते सुना होगा पीरियड्स में दही, आम, नींबू जैसी खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और गर्म चीजें जैसे गर्म दूध, गर्म चाय, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

यहां हम आपको इस लेख के जरिए पीरियड में क्या खाना चाहिए और पीरियड में क्या नहीं खाना चाहिए? इसे 2 कैटेगरी में बांटकर बताएंगे।

पीरियड में क्या खाना चाहिए

Period Me Kya Khana Chahiye

1) होल ग्रीन्स खाएं

पीरियड के दौरान खाली पेट ना रहे। भरपेट खाना खाए, विशेष रूप से ओट्स और पास्ता इसमें विटामिन बी और ई होता है और इसी के साथ ही तमाम पोषक तत्व जो आपको थकान और डिप्रेशन से राहत दिलाते हैं। ओट्स और पास्ता आपको लंबे समय तक एनर्जी देता है।

2) फल फ्रूट खाएं

फलों में पानी, जरूरत के पोषक तत्व, विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पीरियड मेंकेला, पपीता, अनानास, खरबूजा, तरबूज, चीकू और सेब फलों का सेवन अच्छा माना जाता है। इससे ना सिर्फ आपके शरीर को पानी की पर्याप्त मात्रा मिलती है बल्कि यह फ्रूट्स महिलाओं में अंडाणुओं की क्षमता को बढ़ाते हैं।

पीरियड्स में केला बहुत ही अच्छा माना जाता है। केले में पोटैशियम और विटामिन बी, बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको मानसिक आराम देने के साथ-साथ अच्छी नींद भी देता है।

3) डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मूड स्विंग को कम करता है। चॉकलेट में सेरोटेनिन (हैप्पी हार्मोन) को रिलीज करता है इसलिए पीरियड के समय अगर आपको ज्यादा मूड स्विंग और परेशानी हो तो आप डार्क, चॉकलेट खा सकते हैं। पीरियड में अगर आपको मीठा खाने का मन है तो किसी भी तरह की स्वीट्स या मिठाई खाने से बचें। उसकी जगह डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

4) दूध या चाय में देसी घी

पीरियड्स में दर्द से राहत पाने का यह एक रामबाण इलाज है, जो आपको तुरंत पीरियड के दर्द में राहत देगा। इसके लिए आप एक कप दूध या एक कप चाय में दो चम्मच देशी घी डालकर पिएं, इससे आपको तुरंत आराम पहुंचेगा।

5) हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है और पीरियड के समय महिलाओं में अत्यधिक रक्तस्त्राव होने की वजह से आयरन की कमी होने की संभावना होती है। इसीलिए ना सिर्फ पीरियड के समय बल्कि अपने दैनिक रूटीन में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है।

6) गरम पानी पिएं

रियड के दौरान क्रैंप्स और पेट के निचले हिस्से में बहुत दर्द होता है। इससे बचने के लिए आप गर्म पानी सिप करके पी सकते हैं। इसके अलावा पीरियड्स के दिनों में पानी में अजवाइन और लॉन्ग उबालकर भी पी सकते हैं। अगर गर्मी का समय है तो पानी में अजवाइन और लौंग उबाल कर नहीं पीना चाहिए, इसकी जगह आप गर्म पानी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Period Ruk Jaye To Kya Kare

पीरियड में क्या नहीं खाना चाहिए

वैसे तो आप मासिक धर्म में घर का बना पौष्टिक खाना खाएं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। मासिक धर्म हर महिला के जीवन में एक नाजुक दौर होता है जिसमें उसे काफी एतिहायत की जरूरत होती है। गलत खानपान आपके सामने बहुत सी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है जिसके परिणाम आपको निकट भविष्य में देखने को मिल सकते हैं। इसीलिए पीरियड्स में कुछ चीजों को अवॉइड करना बेहद जरूरी है। मासिक धर्म में क्या नहीं खाना चाहिए? इसके लिए पढ़ें आगे लेख

1) प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें

प्रोसैस्ड फूड और पैकेट बंद फूड मासिक धर्म तो क्या आपको दैनिक जीवन में भी नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स पीरियड्स के दौरान आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। यह ना सिर्फ आपके हारमोंस पर असर डालते हैं बल्कि आपके यूट्रस की क्षमता को भी कमजोर करते हैं जिसकी वजह से पीएमएस की समस्या बढ़ सकती है।

2) ज्यादा फैट वाली चीजें ना खाएं

पीरियड्स के समय ज्यादा तली भुनी और मसालेदार चीजों को अवॉइड करें। इससे आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है। पीरियड्स में क्रैंप्स के साथ-साथ गैस की समस्या भी होती है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा मसालेदार और फैट बनी चीजें अवॉइड करनी चाहिए।

3) मैदा ना खाएं

मैदे से बने हुए खाद्य पदार्थ मासिक धर्म में क्रैंप्स, एब्डोमिनल पेन को और बढ़ाते हैं। इसके साथ ही महिलाओं में अंडाणुओं की संख्या को भी कम करता है और अंडाणुओं की क्षमता को भी कमजोर करता है। इसीलिए मैदे से बने हुए आइटम जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर व अन्य चीजें मासिक धर्म में बिल्कुल भी ना खाएं।

4) डेयरी प्रोडक्ट्स अवॉइड करें

वैसे तो डेयरी प्रोडक्ट्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते है। लेकिन मासिक धर्म में इनका सेवन आपके क्रैंप्स और पेट दर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध क्रीम और पनीर पीरियड्स में नहीं खाना चाहिए। दूध आप एक तरीके से ले सकते हैं, गर्म दूध में देसी घी मिलाकर।

5) एल्कोहल का सेवन ना करें

पीरियड्स में किसी भी तरह की कोल्ड ड्रिंक्स ना पिए और ना ही एल्कोहल का सेवन करें। इससे आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और साथ ही एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है जिससे पीरियड्स के लक्षण और भी खराब हो सकते हैं। एल्कोहल डाइलेटेड नेचर का होता है जो शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ा देता है।

6) कैफीन वाले पेय ना पिए

मासिक धर्म में कॉफी का सेवन ना करें। कॉफी से ब्लड प्रेशर जिससे तनाव और एंजाइटी की संभावना होती है। यानी पीएमएस बहुत ही खराब हो सकता है।

निष्कर्ष | Conclusion

इस लेख में हमने आपको पीरियड में क्या खाना चाहिए और पीरियड में क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बारे में बताया। आप उपरोक्त बताए गई डाइट को फॉलो कर सकते हैं। अगर आपके मन में अपनी समस्या से संबंधित कोई सवाल है, तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ

FAQ

1) पीरियड में चावल खाना चाहिए या नहीं?

चावल की तासीर ठंडी मानी जाती है। पीरियड्स में किसी भी तरह की ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह आपके पेट दर्द और क्रैंप्स की समस्या को और बढ़ा सकती है।

2) क्या पीरियड में नहाना चाहिए?

हां, पीरियड में नहाना चाहिए। हल्के गर्म पानी से आप नहा सकते हैं

3) पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं?

वैसे तो डेयरी प्रोडक्ट्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते है। लेकिन मासिक धर्म में इनका सेवन आपके क्रैंप्स और पेट दर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, क्रीम और पनीर पीरियड्स में नहीं खाना चाहिए।

5 thoughts on “Period Me Kya Khana Chahiye, ये 5 चीज़ें पीरियड के नकारात्मक प्रभावों से दूर रखें”

  1. I know this if off topic but I’m looking into starting my own blog and was wondering what all is required to get set up? I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny? I’m not very internet savvy so I’m not 100 certain. Any recommendations or advice would be greatly appreciated. Many thanks

    Reply
  2. I may need your help. I’ve been doing research on gate io recently, and I’ve tried a lot of different things. Later, I read your article, and I think your way of writing has given me some innovative ideas, thank you very much.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े