जानिए एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं, जानिए फायदे और नुकसान भी

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं

सेब अपने स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण कितना अच्छा माना जाता है यह तो हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं?

एक वयस्क महिला को रोजाना 1600 से 2200 कैलोरी लेनी चाहिए, तथा वयस्क पुरुष को 2200 से 3000 कैलोरी लेनी चाहिए और जब हमें खाद्य पदार्थ में निहित कैलोरी का पता होगा तो हम अपनी आवश्यकतानुसार उस खाद्य पदार्थ को अपने भोजन में शामिल कर सकेंगे। इसीलिए सबसे पहले जानते हैं एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं?

एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं?

एक सेब में कितनी कैलोरी होती है वह उसके आकार पर निर्भर करता है। साधारण आकार के एक सेब में 95 कैलोरी होती है। अगर कोई सेब बड़ा या छोटा है तो उसमे कैलोरी की मात्रा 90 से 100 kcals के बीच में होती है। तो इसका मतलब यह हुआ अगर हम एक सेब प्रतिदिन खाते हैं तो 90 से 100 कैलोरी हम ग्रहण कर लेते हैं

सेब के रंग के अनुसार कैलोरी

सेब के रंग के अनुसार कैलोरी

प्रकृति ने हमें हर चीज में विभिन्नता प्रदान की है। फिर चाहे फलों में ही क्यों ना हो, अगर सेब की बात की जाए तो सेब भी अलग-अलग रंग के आते हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कौन से रंग के सेब में कितनी कैलोरी होती है।

सेब का रंगकैलोरी
लाल60-12 kcals
पीला80-100 kcals
हरा50-100 kcals
काला110 kcals

सेब में क्या पाया जाता है | Seb me kya paya jata hai

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं
  • सेब में 95 कैलोरी होती है।
  • एक सेब में 0.2 ग्राम फैट होता है।
  • सेब में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 25 ग्राम होती है।
  • 18.9 ग्राम शुगर सेब में पाई जाती है।
  • एक सेब में 4.5 ग्राम फाइबर पाए जाते हैं।
  • सेब में 0.5 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।
  • 10% कैल्शियम सेब में पाया जाता है।
  • सेब में पोटेशियम की मात्रा 194 मिलीग्राम होती है।
  • एक सेब में सोडियम 1.5 मिलीग्राम होता है।
  • विटामिन ए 5.5% और विटामिन सी 8.4% मिलता है और आयरन 0.2% होता है।

सेब खाने के फायदे | Benefits of Apple

सेब खाने के फायदे | Benefits of Apple

सेब के गहरे रंग के छिलके में एंथोसायनिन पाया जाता है, यह एंटीऑक्सिडेंट का एक रूप है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है और बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट अत्यधिक क्षति को रोकने में मदद करते हैं, जिससे की उम्र बढ़ने और बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

  • सेब खाने से सबसे महत्वपूर्ण और पहला फायदा यह होता है, कि वजन कम करने के लिए यह अधिक फायदेमंद फल है।
  • सुबह-सुबह एक सेब खाने से आपका रक्त प्रवाह सही तरीके से होता है जिससे आपको हार्टअटैक आने का खतरा बिल्कुल भी नहीं होता है।
  • एक सेब आपकी शारीरिक कमजोरी दूर करता है और शरीर को ऊर्जा से भर देता है।
  • सेब में विटामिन सी होने के साथ-साथ विटामिन बी की भी मात्रा होती है और यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है।
  • सेब में कैल्शियम भी पाया जाता है जिसकी वजह से इंसान की कमजोर हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एक सेब सेवन करने से उनकी हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी दूर हो जाती है।
  • सेब खाने से मधुमेह जैसी बीमारी से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
  • रोजाना एक सेब खाने से कैंसर जैसी बीमारी दूर रहती है।
  • एक सेब खाने से पसीना आना या घबराहट होना या चक्कर आना जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है, और शरीर में ऊर्जा बढ़ जाती है जिसके कारण इंसान काफी एनर्जीटिक महसूस करता है।
  • एक सेब खाने से आपकी रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ती है और आपको स्वस्थ जीवन प्रदान होता है।
  • सेब खाने से शारीरिक सौंदर्य यानी की ख़ूबसूरती बढ़ती है, त्वचा में ग्लो आता है।
  • सेब खाने से पथरी की बीमारीआसानी से दूर हो जाती है।

सेब खाने के नुकसान | Seb Ke Nuksan Hindi Me

  • हालांकि ताजा सेब अस्थमा के लिए फायदेमंद होते हैं, सूखे सेब में सल्फाइट हो सकते हैं जो संवेदनशील व्यक्तियों में अस्थमा के लक्षणों को और खराब कर देते हैं।
  • सेब में फल शर्करा की मात्रा अधिक होती है, जिसे FODMAPs कहा जाता है, जो कुछ व्यक्तियों के लिए समस्या पैदा करता है।

निष्कर्ष । Conclusion

इस लेख में हमने आप भी बहुत से प्रश्नों के उत्तर दिए जैसे एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है? सेब के रंग के अनुसार कैलोरी, सेब में क्या पाया जाता है? सेब खाने के फायदे, सेब खाने के नुकसान!!! आशा है आप के सभी प्रश्नों का उत्तर आपको मिल गया होगा । लेकिन फिर भी आपके मन में कोई प्रश्न है वह आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं, जिसका जवाब आपको जल्दी मिलेगा।

FAQ

FAQ

1. क्या सेब से पेट की चर्बी कम होती है?

सेब में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम करता है जिससे वजन भी कम होता है, इसीलिए आप हर रोज सेब खाते हैं तो इससे ना सिर्फ आपका वजन कंट्रोल होगा बल्कि आप अन्य बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

2. ज्यादा सेब खाने से क्या होगा?

सेब में FODMAPs नाम का शुगर होता है जो कुछ लोगों में समस्या पैदा कर सकता है।

3. क्या दिन में 2 सेब खाना ठीक है?

हां, दिन में एक से दो सेब खा सकते हैं।

4. खाली पेट सेब क्यों नहीं खाते?

सेब हम किसी भी समय खा सकते हैं। खाली पेट सेब खाने से वजन कंट्रोल में रहता है‌ लेकिन अगर आपको खाली पेट सेब खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है तो आप सुबह खाली पेट सेब खाने से बचें।

5 thoughts on “जानिए एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं, जानिए फायदे और नुकसान भी”

  1. Excelkent post howver I wwas wondxering iff you ccould write a ligte
    morre oon thijs topic? I’d bbe very thankful iff yyou could elaborate a little biit more.
    Blesss you!

    Reply
  2. I am really enjoying the theme/design of your website. Do you ever run into any web browser compatibility problems?
    A number of my blog audience have complained about my website not working correctly in Explorer but looks great in Opera.
    Do you have any ideas to help fix this problem?

    Reply
  3. I lovced as much as yoou will receive carried outt right here.
    Thhe sketch iis attractive, your authored material
    stylish. nonetheless, you commmand get got aan nervousness ove thawt you wish be delivering thhe following.

    unwell unquestionably ome more fortmerly again ass exactly the samme nearly ver often iside casae
    you shirld this increase.

    Reply

Leave a Comment

इन्हें भी पड़े